05/06/2026
*एनएम सेंटर पर बंद मिला ताला, ग्रामीणों का आरोप महीनों तक नहीं आती एनएम!*
*अधीक्षक का कहना है कि पर्याप्त स्टॉप न होने कारण हो रही असुविधा!*
बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत आने वाली सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं अब पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है। चाहे वह सीएचसी,पीएचसी , या फिर एनएम का उपकेंद्र हो व्यवस्थाएं हर जगह आपका आबरू छोड़ चुकी है। ताजा मामला उपकेंद्र अहीर गाँव का है जहां पर तैनात एनएम आरती ग्रामीणों के अनुसार महीनों से लापता है k न्यूज द्वारा की जा रही स्वास्थ्य विभाग की पड़ताल में पाया गया कि एनएम उप केंद्र का ताला बंद है और जब इस पूरे मामले की बात ग्रामीणों से की गई तो ग्रामीणों ने बताया एनएम कभी काबर महीने में एक बार आती है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैदरगढ़ से 15 से 20 किमी दूर स्थित अहीर गांव का यह उपकेंद्र ग्रामीणों के इलाज के लिए बनाया गया है लेकिन एनएम के न आने वजह से ही ग्रामीणों सुचारू रूप से स्वास्थ्य संबंधी उपचार (इलाज) नहीं मिल पा रहा है। ऐसे ही अधिकारी और कर्मचारियों की वजह से सरकारी तंत्र पूर्ण रूप से बदनाम हो रहा है।
जब इस पूरे मामले में अधीक्षक जयशंकर पांडेय से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि डॉक्टरों का स्टॉप कम है। हमने जिला मुख्यालय को कई बार लेटर भेजा है लेकिन तैनाती न होने कारण हम बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे पा रहे है!।
*अजब कारनामो के ग़ज़ब हाल*
सीएचसी की बात करो तो अधीक्षक का कहना है कि हमारा सारा स्टॉप तैनात है आप देख नहीं पा रहे हो जब एनएम की उपकेंद्र की बात करो तो कहते है कि हमारे पास स्टॉप नहीं है ऐसे में सबसे बड़ा सवार क्या डॉ की जगह एनएम और एनएम के उपकेंद्र अब क्या डॉक्टर इलाज करेंगे अपनी नाकामियों को और विभाग की चरमराती व्यवस्था को छिपाने के लिए अधीक्षक द्वारा कई बार उलट पुलट कर बयान बाजी की जा चुकी है।
*जिले में स्वास्थ्य विभाग संबंधी k न्यूज की पड़ताल जारी रहेगी देखना यह होगा कि नवागत सीएमओ के आने बाद क्या कुछ कार्रवाई या सुधार देखने को मिल सकता है।*