SatyamKumar

SatyamKumar Page Ko Fallow karo

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभि...
01/09/2026

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है। नेपाल में शनिवार शाम तक 734 शव बरामद किए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण सरकार ने शवों को ‘एयरटाइट बैग’ में रखकर जमीन के नीचे दफनाना शुरू कर दिया है। नेपाल के पीएम बालेन शाह ने साफ किया है कि इन शवों के डीएनए सुरक्षित रखे जाएंगे।

पूरी खबर कमेंट में-

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक चमत्कार की बात सामने आई है। रसुवा में मलबे के नीचे दबी 6 वर्षीय बच्ची तीन दिनों के...
01/09/2026

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक चमत्कार की बात सामने आई है। रसुवा में मलबे के नीचे दबी 6 वर्षीय बच्ची तीन दिनों के बाद जीवित निकली है। रसुवा जिले के टिमुरे में मिट्टी के नीचे दबी 6 वर्षीय बच्ची को सशस्त्र पुलिस ने शुक्रवार शाम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बच्ची को आज यानी शनिवार को काठमांडू लाया गया। भोटेकोशी बाढ़ में फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान में जुटी सशस्त्र पुलिस टीम को मिट्टी के नीचे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया और मिट्टी के नीचे दबी बच्ची को ढूंढकर बाहर निकाला। बचाव के बाद बच्ची को सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के बॉर्डर आउट पोस्ट, टिमुरे लाया गया। उसकी हालत लगातार कमजोर होती जा रही थी, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को ही हेलिकॉप्टर से उसे काठमांडू लाने का प्रयास किया गया। बच्ची को काठमांडू लाया गया है जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पूरी खबर कमेंट में-

नेपाल में आई बाढ़ की वजह से अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और ढाई हजार लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोग...
01/09/2026

नेपाल में आई बाढ़ की वजह से अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और ढाई हजार लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 320 भारतीयों समेत 537 विदेशी भी शामिल हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल रसुवा में बाढ़ के सैलाब में एक बैंक का लॉकर भी बह गया। ये बैंक लॉकर धादिंग जिले के गल्छी गांवपालिका-4 स्थित बेलखूखोला के पास त्रिशूली नदी के किनारे पहुंचा तो इसमें से नकदी की लूट मच गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों से 92 लाख से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। आरोपियों के पास से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपए बरामद किए गए हैं गिरी, नवराज भेटुवाल, पूर्णलाल श्रेष्ठ, विष्णुमणि अधिकारी, कृष्ण मगर, शिवबहादुर राना मगर, युवराज अधिकारी,सुशान्त श्रेष्ठ, सुचिमबहादुर राना मगर, सविन श्रेष्ठ, प्रेमबहादुर राना मगर, अनिल भेटुवाल, बाकी 15 आरोपियों समेत कुल 29 लोगों को पुलिस ने नियंत्रण में लिया है।

पूरी खबर कमेंट में-

Address

Faridabad Sector 23

Telephone

+919511498624

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SatyamKumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SatyamKumar:

Shortcuts

Share