UP Samachar

UP Samachar आपका शहर आपकी खबर

13/06/2026

वाराणसी -

काशी में बोले CM योगी -

आज आप काशी, यूपी का कहीं नाम ले लीजिए देश के अंदर जो व्यक्ति 2017 के पहले आपसे दस कदम दूर भागता था,आज वो आपको देखता है तो उसकी इच्छा होती है कि आपको गले लगा ले - CM !!

UP Samachar

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने औरंगाबाद पीएचसी में फीता काटकर किया उद्घाटन | लखनऊ, गुणवत्तापरक इलाज उपलब्ध कराना हमारी सरकार...
12/06/2026

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने औरंगाबाद पीएचसी में फीता काटकर किया उद्घाटन |
लखनऊ, गुणवत्तापरक इलाज उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन को उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद लखनऊ में मई माह से सिटी पॉलीक्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद के 14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यू-पीएचसी) को उच्चीकृत कर सिटी पॉलीक्लिनिक के रूप में विकसित किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी।
औरंगाबाद पीएचसी में फीटा काटकर उच्चीकृत 14 सिटी पॉलीक्लिनिक का लोकार्पण कर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञों द्वारा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश में यह योजना शुरू की गई है। फिलहाल केवल नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों कर यह सुविधाएं दी जाएंगी। निकट भविष्य में सभी सीएचसी पर भी यह योजना लागू कर दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि पॉलीक्लिनिक में सभी कार्यदिवसों पर आवश्यकता के अनुसार रोस्टर तैयार कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आने वाले मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार हेतु पॉलीक्लिनिक के लिए रेफर किया जा सकेगा।

*यह सुविधाएं मिलेंगी*
पॉलीक्लिनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, कान-नाक-गला (ईएनटी) रोग, त्वचा रोग, सामान्य चिकित्सा (जनरल फिजिशियन), नेत्र रोग तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां पर ऑन कॉल तथा बैठने वाल विशेषज्ञ चिकित्सकों को कार्यदिवसों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।
इन विशेष केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सुविधा, 63 प्रकार की डायग्नोस्टिक जांच सेवाएं तथा 195 प्रकार की आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मरीजों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पॉलीक्लिनिक में स्टाफ नर्स, ऑप्टोमेट्रिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट तथा इंटीग्रेटेड काउंसलर की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

*इन केंद्रों का हुआ उच्चीकरण*
बरावन कलां, वृंदावन, भरवारा, जियामऊ, पिपराघाट, जानकीपुरम, आईआईएम, खड़गापुर, जरहरा, औरंगाबाद, नादरगंज, नाका, न्यू हैदरगंज, और छितवापुर शहरी परिवार कल्याण केंद्र।

*आयुष्मान कार्ड-पोषण पोटली वितरित*
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कीं। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय तम्बाकू रोग नियंत्रण कार्यक्रम के स्टाल पर भी डिप्टी सीएम ने भ्रमण किया।

*इनकी रही उपस्थिति*
कार्यक्रम में विधायक ओपी श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित कुमार घोष, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ. एचडी अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ. एनबी सिंह जी, महानिदेशक, प्रशिक्षण डॉ. रंजना खरे की एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

11/06/2026

राम मंदिर दान पात्र में चोरी की खबरों पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद महाराज UP Samachar

11/06/2026

भगवान राम ने भी रोका था लव जिहाद : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ UP Samachar

03/01/2026

लखनऊ - नेहा सिंह राठौर पुलिस हिरासत में। हजरतगंज पुलिस ने कवयित्री-लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को हिरासत में लिया है

14/09/2025
12/09/2025

#आगरा-अराजकता का यह वायरल वीडियो आगरा जिले का है। जहां शराब के ठेके के पास बनी कैंटीन में जांच करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर हमला हुआ है, थाना एत्मादपुर क्षेत्र के अंग्रेजी शराब के ठेके के पास बनी कैंटीन का मामला

12/09/2025

कानपुर -

ईमानदारी से 10% - भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ,आज वायरल हैं !!

07/09/2025

लखनऊ

खजुहा में आवारा सांडों का आतंक
विजय रस्तोगी, उनके पोते पर सांडों का हमला
सांडों के हमले में दादा और पोते हुए घायल
नगर निगम जोन-2 क्षेत्र के खजुहा का मामला

चंद्र ग्रहण आज रात 9.58 बजे आरंभ होगा और रात 1.26 बजे ग्रहण की समाप्ति होगी. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले दोपहर क...
07/09/2025

चंद्र ग्रहण आज रात 9.58 बजे आरंभ होगा और रात 1.26 बजे ग्रहण की समाप्ति होगी. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले दोपहर को 12.57 बजे शुरू हो जाएगा.

eclipse

Address

Lucknow
226002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to UP Samachar:

Share