29/08/2026
रक्षाबंधन के मौके पर लालू परिवार के सदस्यों में मनमुटाव दूर हो गया है। तेजस्वी यादव और तेजप्रताव यादव एक साथ बैठे, वहीं छह बहनों नौ दोनों भाईयों को राखी बांधी। हालांकि इस मौके पर रोहिणी आचार्य पटना नहीं पहुंचीं। रक्षाबंधन के मौके पर तेजप्रताप यादव काफी खुश नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बड़ी बहन मीसा भारती ने स्नेह और प्रेम से राखी बांधी। इस शुभ अवसर पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता हमेशा प्रेम, विश्वास और अपनापन से भरा रहे।
तेजप्रताप यादव ने लिखा- आज रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी बड़ी बहन चंदा यादव ने उन्हें स्नेहपूर्वक राखी बांधी और अपना ढेर सारा प्रेम और आशीर्वाद दिया। भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनापन का अनमोल बंधन है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारी बहन सदैव स्वस्थ, खुश और समृद्ध रहें। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बड़ी बहन रागिनी यादव ने तेजप्रताप यादव को स्नेहपूर्वक राखी बांधी और अपना प्यार और आशीर्वाद दिया। उन्होंने लिखा- भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनापन का प्रतीक है।