SAMACHAR Uttar Pradesh

SAMACHAR Uttar Pradesh Official Page of SAMACHAR UTTAR PRADESH)
|| खबर से लेकर असर तक ||

16/02/2026

उत्तर प्रदेश के बिहारीगढ़ में VIP प्रेस क्लब दसवा वर्षिक समारोह में पहुंचे दिलशाद मलिक और पत्रकारों को अपने शब्दों से सम्बोधित किया...

*वीआईपी प्रेस क्लब का 10वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
*पत्रकारों व समाजसेवियों का सम्मान*
, *100 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरण*
*छुटमलपुर दर्पण न्यूज़ खासखबर*
*मुख्य संपादक नटराज सैनी उर्फ नीटू सैनी*
*जनपद सहारनपुर के कस्बा बिहारीगढ़* स्थित वृंदावन गार्डन में 15 फरवरी 2026 को वी आई पी प्रेस क्लब के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर, देहरादून और हरिद्वार सहित आसपास के जनपदों से सैकड़ों पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
समारोह की *अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वीर सिंह कुंदी वाल* ने की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और पत्रकारों की सुरक्षा व अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप में खानपुर (उत्तराखंड) के *विधायक उमेश कुमार शर्मा* उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़े हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव आवाज उठाते रहेंगे।
*पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी भी रहे उपस्थित*
पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बसपा नेता राव मोहतरम अली, पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान, समाजसेवी डॉ. मोइनुद्दीन इदरीसी, *भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी नाथी राणा**बसपा के मोहम्मद दिलशाद तथा वेदपाल गौतम भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार फहीम तन्हा, सलीम सैफी, रजत चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*वी आई पी प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुलबहार* ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ हैं और उनका सम्मान करना समाज का दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान *धरातल ग्रीन परिवार की ओर से डॉ. मोइनुद्दीन इदरीसी* के नेतृत्व में लगभग 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई। इस सराहनीय पहल की उपस्थित लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन *मोहम्मद असगर आलम ने किया*। *आयोजन को सफल बनाने में अफजल गौड़, पुरुषोत्तम शर्मा आसिफ खान बिहारीगढ़ की समस्त पत्रकार टीम एवं आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही*।
समारोह के अंत में सभी पत्रकारों ने एकजुट रहकर संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
*संवाददाता रजनीकांत ब्लॉक मुजफ्फराबाद*




Ali Ali

09/02/2026

मैं इसका नाना लगता हूं 😊 योगी आदित्यनाथ

08/02/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चाइनीज़ माँझे पर लिए गए सख्त फैसले का बरेली की जनता ने किया स्वागत.

28/01/2026

Deputy CM Ajit Pawar की प्लेन क्रैश में मौत! लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा.

Address

Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SAMACHAR Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SAMACHAR Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share