Sach ki Goonj UP

Directions

Sach ki Goonj UP देखिए उत्तर प्रदेश की तमाम बड़ी खबरें...
(1)

यूपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एत्माद्दौला थाना पुलिस ने एक युवक को...
12/07/2026

यूपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एत्माद्दौला थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद हवालात के अंदर आरोपी के हाथ जोड़कर माफी मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी ने सड़क की दुर्दशा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।

पुलिस ने बताया कि राहिल मलिक नामक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर वीडियो बनाकर अपलोड किया था। इसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सुना जा रहा था। इस मामले में थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 270 बीएनएस समेत आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि राहिल की उम्र लगभग 60 साल है। वह थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई में रहता है। किराए पर ऑटो चलाता है। वह सनकी किस्म का व्यक्ति प्रतीत होता है। नौ जुलाई को उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहदरा से 80 फुटा सड़क का एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें वह सड़क की खराब स्थिति को दिखाते हुए मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्द बोलता हुआ सुनाई दे रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है।

12/07/2026

सपने में आया 270 सीट, केशव प्रसाद मौर्य..

यूपी के आगरा में तैनात रहे पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के यहां विजिलेंस छापे के बाद हर रोज नए...
12/07/2026

यूपी के आगरा में तैनात रहे पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के यहां विजिलेंस छापे के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। लखनऊ के अलीगंज स्थित घर से विजिलेंस टीम को 15 प्रॉपर्टी के कागज मिले थे।

अब पता चला है कि ललित कुमार के पास इससे ज्‍यादा भी संपत्ति है। उन्‍होंने लखनऊ के बख्‍शी का तालाब इलाके में भी कृषि योग्‍य तीन भूखंड खरीदे थे। अफसरों ने इन भूखंडों का सत्‍यापन करा लिया है। साथ ही आरोपी को पूछताछ के लिए अगले हफ्ते पेश होने का नोटिस दिया गया है।

विदेश भागने से रोकने के लिए पासपोर्ट होगा जब्‍त
आपको बता दें कि हाल ही में पूर्व एआरटीओ के लखनऊ आवास पर छापेमारी के दौरान करीब 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी मिली थी। इसके अलावा लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और नोएडा की 15 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इस बीच, आरोपी को विदेश भागने से रोकने के लिए विजिलेंस ने पासपोर्ट जब्‍त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

12/07/2026

जहरीले खाने पर एक्शन तय, DM बोले- दोषी नहीं बचेंगे

12/07/2026

एक पेड़ मां के नाम, CM योगी..

12/07/2026

सपा-कांग्रेस पर ब्रजेश पाठक का करारा हमला

MYogiAdityanath Akhilesh Yadav

यूपी के बाराबंकी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की ऐसी साजिश र...
12/07/2026

यूपी के बाराबंकी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की ऐसी साजिश रची, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। महिला ने पहले पति के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर उसे बेहोश किया, फिर उसने देवरों के साथ मिल कर ईंट से कूच कर हत्या कर दी। वारदात की छिपाने के लिए शव को बोरी में भरकर स्कूटी से सतरिख क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर माइनर में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और देवर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई को सतरिख थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर माइनर में 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मीसा गांव निवासी रामतीरथ रावत के रूप में हुई। 10 जुलाई को मृतक के पिता दयाराम की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित अर्जुन नगर में जूलर्स के यहां खरीदारी करने आई शिक्षिका को पानी की बोतल समझकर गलती से तेजाब की...
12/07/2026

हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित अर्जुन नगर में जूलर्स के यहां खरीदारी करने आई शिक्षिका को पानी की बोतल समझकर गलती से तेजाब की बोतल दे दी गई। उसे पीने के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने टीम ने उस दुकान की जांच की है, जहां से पानी का बोतल मंगवाई गई थी। सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली रोड निवासी एक युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। शुक्रवार शाम को वह मुहल्ले की एक सर्राफ की दुकान पर सामान खरीदने गई थीं। प्यास लगने पर उन्होंने पानी मांगा, जिस पर ज्वेलर्स ने पास की एक कन्फेक्शनरी दुकान से पानी की बोतल मंगाई। इस दौरान दुकानदार ने गलती से तेजाब से भरी बोतल दे दी। एक नामी ब्रांड की पानी की बोतल में तेजाब भरकर फ्रिज में रखा गया था।

गले में होने लगी तेज जलन
शिक्षिका ने जैसे ही बोतल से घूंट लिया, उनके गले में तेज जलन होने लगी और तबीयत बिगड़ गई और वह तड़पने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें पहले नगर के अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गलती से पानी की जगह तेजाब की बोतल आ गई थी।

उत्‍तर प्रदेश में मॉनसून अपने चरम पर है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को 40 जिलों में भारी ...
12/07/2026

उत्‍तर प्रदेश में मॉनसून अपने चरम पर है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को 40 जिलों में भारी बरसात होते रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में 12 से 15 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 12 से 17 जुलाई के बीच कई स्‍थानों पर छिटपुट बारिश होने की बात कही गई है।

वेस्‍ट यूपी में हल्‍की बारिश का अलर्ट
दूसरी ओर, पश्चिमी यूपी में 11 से 17 जुलाई तक हल्‍की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को बारिश के दौरान बिना काम के बाहर निकलने से मना किया गया है।

आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़के BJP नेता, बताया 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नि...
12/07/2026

आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़के BJP नेता, बताया 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर'

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' कहा. राणे ने हिंदू युवाओं से अपील की कि वे सोच-समझकर तय करें कि किन सेलिब्रिटीज को अपना आदर्श बनाना है और उनकी फिल्मों का समर्थन करना है. उन्होंने कहा कि बड़े सितारों के निजी फैसलों का समाज पर असर पड़ता है. आमिर खान की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Address

Lucknow
Lucknow
228145

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sach ki Goonj UP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share