UP Prime Live

UP Prime Live UP Prime Live – Fast, Fearless & Trusted News Channel. Breaking News | Politics | Crime | Entertainme

26/08/2026

गोमती नगर में बारिश के बाद जलभराव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में बारिश होते ही कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलभराव की सूचना के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पानी की निकासी का काम शुरू किया। कर्मचारियों द्वारा पंप और अन्य संसाधनों की मदद से सड़कों से पानी निकालने का काम किया जा रहा है।

बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

26/08/2026

लखनऊ में 12 रबी-उल-अव्वल के मौके पर जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी के तहत जुलूस निकाला गया। झंडे और धार्मिक नारों के साथ बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ा।

24/08/2026

लखनऊ

बारावफात से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश

टीले वाली मस्जिद के बाहर महिला के कथित गंगाजल डालने का वीडियो वायरल

वीडियो में महिला मस्जिद के बाहर कथित तौर पर गंगाजल डालती नजर आ रही

लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र का मामला

24/08/2026

सरकारी पैसों से सड़क किनारे लगाए गए गमले चोरी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।

मामला सामने आने पर एक जागरूक शहरवासी ने गमलों को वापस उनकी जगह पर रखवाया।

सवाल है—जनता के पैसों से लगाई गई संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है ?

23/08/2026

लखनऊ
KGMU गेट के बाहर सड़क पर बैठकर डॉक्टरों ने शुरू किया प्रदर्शन
डॉक्टर सड़क पर बैठकर लगा रहे जोरदार नारे
12 हजार अपमान है 30 हजार सम्मान है
स्टाइपेंड 12 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग
मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
KGMU मुख्य द्वार पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

22/08/2026

KGMU में MBBS इंटर्न छात्रों की भूख हड़ताल

लखनऊ के KGMU में MBBS इंटर्न छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। छात्रों की मांग है कि मौजूदा 12 हजार रुपये के स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए। छात्रों का दावा है कि दूसरे राज्यों में MBBS इंटर्न को 30 से 35 हजार रुपये तक स्टाइपेंड दिया जा रहा है।

KGMU में MBBS इंटर्न छात्रों का स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने 12 हजार रुपये के मौजूदा स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग की है।
छात्रों का कहना है कि दूसरे राज्यों में इंटर्न छात्रों को 30 से 35 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिल रहा है, जबकि KGMU में उन्हें काफी कम स्टाइपेंड दिया जा रहा है।

मांग पूरी नहीं होने पर छात्रों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही छात्रों ने विधानसभा की ओर कूच करने की भी बात कही है।

प्रदर्शन को देखते हुए KGMU के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, छात्�

Chup Taziya Lucknow
22/08/2026

Chup Taziya Lucknow

21/08/2026

लखनऊ
टावर पर चढ़ी महिला को पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा थाना बाजार खाला क्षेत्र में टावर पर चढ़ी महिला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने महिला को समझाकर शांत कराया काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला टावर से नीचे उतरी महिला के टावर पर चढ़ने की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

21/08/2026

लखनऊ
सिटी स्टेशन के पास गिरा पुराना पेड़, मासूम बच्चा समेत कई घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर

लखनऊ में बड़ा हादसा: सिटी स्टेशन के पास छोटे छत्ता के नजदीक अचानक पुराना पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

पेड़ की चपेट में आने से मासूम बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।

Address

Gomti Nagar
Lucknow
226010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP Prime Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share