22/05/2022
आज दिनांक 21- मई 2022 को अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद के बुद्धेश्वरन महादेव क्षेत्रीय कार्यालय में युवा ऊर्जा के परिचायक अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद पत्रकार संघ के लखनऊ ज़िला महामंत्री श्री आकाश गुप्ता जी के अवतरण दिवस को अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष श्री मयंक श्रीवास्तव जी की उपस्थिति में मनाया गया |
अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद व अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद पत्रकार संघ के संस्थापक व अध्यक्ष श्री मयंक श्रीवास्तव जी ने अपने आशीर्वाद और शुभेच्छाओं की भेंट प्रदान कर अपने प्रिय अनुज श्री आकाश गुप्ता को नव पदभार ग्रहण करा कर अनुग्रहित किया और श्री आकाश गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करी....
कार्यक्रम में श्री अखिलेश निगम जी, श्री शिवांशू गुप्ता जी, श्री विपिन जी, श्री योगेन्द्र प्रकाश जी, श्री अश्वनी अस्थाना जी के साथ विभिन्न मीडिया हाउसेस के गणमान्य पत्रकार बंधू उपस्थित रहे....
सूचना प्रकोष्ठ
अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद
व
अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद पत्रकार संघ