Newslink Bharat

Newslink Bharat ''सच्चाई नामा एक ऐसा मंच जिसके अपने सवाल, अपना तरीका, अपनी शैली और अपना रंग है। Once you fearless, life becomes limitless..

07/09/2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया।

इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मलबे में फंसे लोगों की तलाश और राहत-बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। 🙏

#सत्य_निकेतन #दिल्ली_समाचार

06/09/2026

🚨 दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा!

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पुरानी इमारत अचानक गिर गई। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सभी एजेंसियां मौके पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इमारत के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा— “हमारी प्राथमिकता है कि बच्चों की जान बचाई जाए। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।”

🙏 ईश्वर से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना।

06/09/2026

“तुम्हें प्यासा मारूंगी!” — एक महिला की आपबीती ने दिल्ली पुलिस के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़िता का आरोप है कि उन्हें ऐसे कमरे में रखा गया, जहां एक हथकड़ी लगा अपराधी भी मौजूद था। जब उन्होंने कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट कर रही महिला पुलिस अधिकारी से पानी मांगा और कहा कि प्यास लगी है, सांस नहीं आ रही है, तो जवाब मिला—“तुम्हें प्यासा मारूंगी!”

अगर ये आरोप सही हैं, तो यह बेहद शर्मनाक और अमानवीय व्यवहार है।
एक तरफ अपराधियों के साथ सहूलियत और दूसरी तरफ बेटियों के साथ ऐसा बर्ताव—आखिर कानून के रखवालों से जवाबदेही कौन मांगेगा?

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

#महिलासुरक्षा #न्याय #दिल्लीपुलिस

05/09/2026

🌧️ लगातार बारिश के बीच मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज लगातार हो रही बारिश के बीच सद्भावना पार्क एवं आसपास की सड़कों का औचक निरीक्षण किया और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

बारिश के दौरान जमीनी स्थिति का खुद निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की पहल। 🌧️🙏

05/09/2026

हिमाचल के मंडी से BJP सांसद कंगना रनौत दिशा की बैठक में अधिकारियों पर भड़क गईं।

सांसद निधि के करीब 11 करोड़ रुपये, लेकिन खर्च सिर्फ 50 लाख रुपये! 😳

कंगना ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए पूछा—आखिर विकास के पैसे खर्च क्यों नहीं हो रहे?

सुनिए, बैठक में कंगना रनौत ने अधिकारियों से क्या-क्या कहा... 👇

वीडियो देखिए और अपनी राय कमेंट में बताइए।

05/09/2026

स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया, जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप

05/09/2026

“वर्तमान की युवा पीढ़ी तेज तो जा रही है, लेकिन कहाँ जा रही है… पता नहीं।”

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवाओं की दिशा और संस्कारों पर चिंता जताते हुए कहा कि युवा देश की ताकत हैं, लेकिन उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगना जरूरी है।

आज जरूरत है कि युवा शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की ओर बढ़ें। 🇮🇳🙏

#युवापीढ़ी #संस्कार #राष्ट्रनिर्माण #भारत

04/09/2026

बड़बोलेपन में कोई कमी नहीं आई है! 😄

कह रहा है—
“ट्रंप और नेतन्याहू को भी बुला लो, मेरा बाल बाँका नहीं होगा। राहुल गांधी को छोड़िए, पूरा विपक्ष आ जाए, मेरा बाल बाँका नहीं हो सकता!”

आखिर इतना आत्मविश्वास आता कहाँ से है? 🤔🔥

राम राम राम राम ❤️‍🩹🌸
04/09/2026

राम राम राम राम ❤️‍🩹🌸

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Newslink Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share