NDLIVENEWS

NDLIVENEWS ND Live News UP/ Uttarakhand /Punjab /Bihar/Jharkhand/ Himachal / Haryana / Delhi is one of India's leading Hindi news channel watch live on YouTube.

ND Live News a part of Navaldhara Newspaper Network . ND Live News UP/ Uttarakhand /Punjab / Himachal / Haryana / Delhi is one of India's leading Hindi news channel watch live on YouTube.

जय भोलेमांझी (सारण) के युवा जेडीयू विधायक बाबू रणधीर सिंह जी निकले कावर यात्रा पर।     चाहते तो वीवीआईपी व्यवस्था से चले...
12/08/2026

जय भोले
मांझी (सारण) के युवा जेडीयू विधायक बाबू रणधीर सिंह जी निकले कावर यात्रा पर।
चाहते तो वीवीआईपी व्यवस्था से चले जाते लेकिन पिता पूर्व सांसद बाबू प्रभुनाथ सिंह जी की दी गई शिक्षा का असर है कि ये आम कावड़ियों जैसे सुल्तानगंज से पैदल निकल पड़े बाबा नगरी देवघर के लिए । बोल बम हर हर महादेव
बाबा बैद्यनाथ की कृपा सदा बनी रहे।

*वैज्ञानिक डा. आलोक कुमार गुप्ता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति पत्र*लखनऊ।उ० प्र० आम महोत्सव 2026 भारतीय कृषि ...
17/07/2026

*वैज्ञानिक डा. आलोक कुमार गुप्ता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति पत्र*
लखनऊ।उ० प्र० आम महोत्सव 2026 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ भारत सरकार जनभवन लखनऊ में आयोजित आम क्रेता विक्रेता सम्मेलन 2026 में डा. आलोक कुमार गुप्ता वैज्ञानिक भारत सरकार द्वारा दिये गये प्रस्तुतीकरण एवं योगदान के लिए प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र, श्री वी. एल. मीणा (आई.ए.एस.) अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ०प्र० के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। आम महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल महोदया, विशिष्ट अतिथि श्री केशव मौर्य उप मुख्य मंत्री, श्री दिनेश प्रताप सिंह स्वतन्त्र प्रभार उद्यान, विशेष अतिथि श्री दीपक कुमार कृषि उत्पादन आयुक्त उ०प्र०, श्री भानु प्रकाश राम निदेशक उद्यान विभाग उ०प्र० आदि की गरीमामयी उपस्थिति रही। बताते चलें डा. आलोक कुमार गुप्ता कुशीनगर जनपद के ग्राम - वकनहा के श्रीमती कमला गुप्ता माता, पिता ओमप्रकाश गुप्ता पूर्व सहायक निदेशक व गन्ना विकास सलाहकार के होनहार पुत्र हैं जो वर्ष 2013-2014 बैच के ए.आर.एस. हैं। इसी माह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा वरि. वैज्ञानिक के पद पर प्रमोशन हुआ है।
कुशीनगर जिले के होनहार नौजवान वैज्ञानिक डाक्टर आलोक कुमार के सम्मान प्राप्त करने पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने बधाई देते हुए कहा है कि डाक्टर आलोक ने कुशीनगर के साथ साथ पूरे पूर्वांचल का नाम रोशन किया है, एक छोटे से गांव से निकल कर कृषि विज्ञान के क्षेत्र में सफलता का परचम लहराने वाले इस नौजवान से पूर्वांचल के नौजवानों को प्रेरणा मिलेगी।

एबीपीएसएस की बैठक मेंपत्रकार सुरक्षा कानून की मांग:निष्पक्ष लेखनी से ही पत्रकार की पहचान:अजय प्रतापपडरौना, कुशीनगर। अखिल...
29/03/2026

एबीपीएसएस की बैठक में
पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग:

निष्पक्ष लेखनी से ही पत्रकार की पहचान:अजय प्रताप

पडरौना, कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) की पडरौना नगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरमीडिएट कालेज के सभागार में संपन्न हुई में देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई।
रविवार को संगठन की हुई बैठक में सर्व सम्मति से नियाजुद्दीन अंसारी को जिला सचिव, सरफराज अहमद को वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष पडरौना, अजित कुमार भोलू तहसील महासचिव, तालिब अंसारी सचिव और अमित सिंह, सरिता देवी, मनोज कुमार, ताज मुहम्मद, इस्तयाक, असगर अली, विनय कुमार, सलाउद्दीन अंसारी, नीरज कार्य समिति सदस्य चुने गए। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने सभी नवागत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सजग प्रहरी होता है और जनता व सरकार के बीच सेतु का काम करते हैं। निष्पक्ष लेखनी से ही पत्रकार की पहचान होती है। इसलिए जनहित में अपनी लेखनी को धार दें। प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आरके भट्ट ने कहा कि आज के बदले हालत में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता करना काफी चुनौती पूर्ण है और ऐसे में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।।प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि आए दिन पत्रकार उत्पीड़न की बढ़ रही चिंताओं को देखते हुए देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो। जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव और जिला सचिव आदित्य दीक्षित ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने की। सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला सचिव एहतेशाम मिंटू लारी ने व्यक्त किए। इस दौरान जिला कार्य समिति सदस्य साजिद अंसारी, मस्तराज शर्मा, मंतोष जायसवाल, शम्स तबरेज, गुलशन कुमार, मंतोष कुमार, सदरे आलम, रणजीत कुशवाहा, श्रीराम विश्वकर्मा, तालिब अंसारी, राम सेवक राजभर सहित पत्रकार उपस्थित रहे।

"निरहुआ जिंदाबाद में दिनेश लाल के पिता की भूमिका में सीपी भट्ट का जोरदार अभिनय"जौनपुर।धीरज ठाकुर के निर्देशन में बन रही ...
25/02/2026

"निरहुआ जिंदाबाद में दिनेश लाल के पिता की भूमिका में सीपी भट्ट का जोरदार अभिनय"

जौनपुर।
धीरज ठाकुर के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म निरहुआ जिंदाबाद में निरहुआ के पिता की भूमिका के लिए एक दमदार अभिनेता चाहिए था,पिता की भूमिका पूरे फ़िल्म में निरहुआ के साथ एक केंद्रीय भूमिका है
धीरज ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण किरदार को निभाने के लिए सी पी भट्ट उर्फ़ ढेला बाबा पे अपना कार्ड खेला और पिता की भूमिका ढेला बाबा को दिया ।
ये फ़िल्म भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में एक नया मोड़ लाएगी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने दमदार अभिनय से फ़िल्म में जान डाल दिया है।
इस फ़िल्म में शिल्पी राघवानी,बालेश्वर सिंह,संजय पांडेय,मनोज द्विवेदी, आम्रपाली दुबे,सुशील सिंह,धर्मेंद्र श्रीवास्तव,आशुतोष राय,शनि शर्मा,रूपा सिंह,अनुराधा पंडित,चाहत,ढोलू,पूर्वी आदि कई दिग्गज कलाकार है
निर्देशन की ज़िम्मेदारी एक बेहतरीन निर्देशक धीरज ठाकुर के कंधों पे है ,निर्माता अजीत मिश्रा है,ईपी निज़ाम निकम्मा है ।
अभी तक की अधिकांश फिल्मों में निरहुआ के दोस्त की भूमिका निभाने वाले सी पी भट्ट उनके पिता की भूमिका में दमदार अभिनय कर रहे हैं। बाप बेटे की भूमिका वाली इस जोड़ी को सभी सराह रहे।

Address

VPS Complex, Sakhopar Kushinagar. #29, Block-C Sector 6 Vrindavan Colony
Lucknow
226029

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NDLIVENEWS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NDLIVENEWS:

Shortcuts

Share

Category