17/05/2026
चैन पुरवा में युवक की करंट लगने से मौतः
नाच कार्यक्रम देखने गया था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पकड़िया गांव के चैन पुरवा में शनिवार सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. जुबेर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे मो. जुबेर को अचानक करंट का तेज झटका लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली (खैरनपुर) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मो. जुबेर गांव में आयोजित एक निमंत्रण कार्यक्रम में नाच देखने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। रुदौली कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक को मौके पर भेजा गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मनीष वॉइसऑफ अवध न्यूज़
💯। 9099599286