09/12/2025
नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक प्रमुख जन संगोष्ठी में संघ प्रचारक मुकुल कानिटकर जी ने भारतीय राष्ट्रीयता की मूल भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीयता न तो केवल आर्थिक विषय है और न ही राजनीतिक, और न ही किसी एक भाषा या पहचान तक सीमित है।
मुकुल कानिटकर जी ने कहा कि भारत राष्ट्र का वास्तविक आधार उसकी संस्कृति, संस्कार और आपसी आत्मीयता है। यही भाव तब दिखाई देता है, जब भुज में भूकंप या केदारनाथ में मन्दाकिनी त्रासदी जैसी आपदाओं के समय देश के कोने-कोने से लोग सेवा और सहायता के लिए आगे आते हैं। उन्होंने इसे भारत की जीवंत राष्ट्रीय चेतना का साक्ष्य बताया, जहाँ संकट के समय पूरा देश एक परिवार की तरह खड़ा होता है।
(Mukul Kanitkar, RSS centenary year, Rashtriya Swayamsevak Sangh, Nagpur)