UPKhabar

Call Directions Website Contact the business

UPKhabar National Hindi Latest News from Politics, Bollywood, Health, LIFESTYLE, Daily Latest Hindi Viral New

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हरदोई में कैंडल मार्च,शहीदों को दी श्रद्धांजलिविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अ...
14/08/2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हरदोई में कैंडल मार्च,शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को हरदोई में कैंडल मार्च निकाला गया।

जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में कोतवाली शहर क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से विकास भवन तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

13/08/2026

समाजवादी सरकारों में हुआ ब्राह्मणों का सबसे अधिक अपमान: डॉ दिनेश शर्मा

विपक्ष अस्तित्व को बचाने का कर रहा है आख़िरी प्रयास

तिरंगा यात्रा देती है देश की एकता का संदेश

राम नगरी के विकास से विपक्ष है परेशान

अयोध्या / लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों में ब्राह्मणों का सबसे अधिक उत्पीड़न हुआ था। ब्राह्मण समाज का अपमान करना ही समाजवादियों की पुरानी आदत है। ब्राह्मण को समाज में देवतुल्य माना गया है। वह समाज के कल्याण का काम करता है।ये आश्चर्यजनक हैं कि जिन्होंने प्रभु राम को नहीं माना था वे आज राम की चिंता कर रहे हैं। जब वे प्रभु राम को बचाने की बात करते हैं तो साफ़ हो जाता है कि अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
डॉ शर्मा ने कहा की राम नगरी में तिरंगा यात्रा का विहंगम स्वरूप देखने को मिला है। यहाँ पर राष्ट्र रक्षा यज्ञ को संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।इस यात्रा में देश का नौजवान भारत माता की जय के जयघोष के साथ तिरंगा लिए शामिल हुआ। तिरंगा यात्रा देश की एकता का मजबूत संदेश देती है।
सांसद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का विरोध एवं राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले , रामनगरी की सड़कों को रामभक्तों के लहू से लाल करने वाले सनातनियों के राम मंदिर के पूरा होने को देखकर अचंभित हैं। यहाँ केवल मंदिर नहीं बना है बल्कि आधुनिक अयोध्या बनी है। अयोध्या का स्वरूप बदल चुका है। ये परिवर्तन विपक्ष को नहीं पसंद आ रहा है। वे चाहते है कि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम हो जाए। सरकार राम मंदिर प्रकरण में किसी भी दोषी को छोड़ेगी नहीं। सपा कांग्रेस ने साधु संतों का अपमान किया है और उन्हें पता होना चाहिए कि देश साधु संतों के आशीर्वाद के साथ विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने गांधी पार्क सिविल लाइन अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। श्रीरामलला एवं श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन किए , कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा भी की। सांसद ने अंबेडकर नगर में उo प्रo अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा आयोजित मुस्लिम महिलाओं की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भी किया ।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष श्री कमलेश श्रीवास्तव जी, माo महापौर श्री गिरीशपति त्रिपाठी जी, माo विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता जी, माo विधायक श्री राम चंद्र यादव जी, माo विधायक श्री अभय सिंह जी, माo विधायक श्री चंद्रभानु पासवान जी, पूर्व महापौर श्री ऋषि उपाध्याय जी, पूर्व अध्यक्ष श्री अक्षय मिश्रा जी, महामंत्री श्री परमानंद मिश्रा जी, महानगर उपाध्यक्ष श्री हरभजन गौड़ जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शक्ति सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री धर्मेंद्र सिंह ,"टिल्लू" एवं श्री अमन गुप्ता जी आदि उपस्थित रहे।

 #झारखंड में छात्र आंदोलन.....(  #राकेश कुमार मिश्र )           झारखंड में भी पिछले 17  दिनों से छात्र  #आंदोलनरत हैं। य...
12/08/2026

#झारखंड में छात्र आंदोलन.....( #राकेश कुमार मिश्र )


झारखंड में भी पिछले 17 दिनों से छात्र #आंदोलनरत हैं। यह आंदोलन सामान्य छात्रों के द्वारा नौकरी प्रदान करने वाली संस्थाओं जेपीएससी, जेएसएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ है। छात्रों का आरोप है कि इन संस्थाओं के द्वारा सरकार की तरफ से नियुक्त परीक्षा एजेंसी टीडीपीएल के साथ मिलकर विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली और हेरफेर की गई है। छात्रों का खुला आरोप है कि सरकार के संरक्षण में इन संस्थाओं और टीडीपीएल ने अपने हितैषी लोगों और कीमत चुकाने वालों को नौकरी देने के लिए पेपर लीक, नकल करवाने, आन्सर सीट बदलने और मूल्यांकन तथा मेरिट में बदलाव जैसे सभी हथकंडे इस्तेमाल किए गए हैं। इन छात्रों और युवाओं की मांग है कि जेपीएससी और जेएसएससी के द्वारा आयोजित पिछली परीक्षाएं रद्द की जाएं। टीडीपीएल को बैन किया जाए। छात्र सरकार की नीयत और मंशा पर सवाल उठा रहे हैं कि उसने टीडीपीएल को परीक्षा कराने का ठेका क्यों दिया जो उत्तर प्रदेश में कई परीक्षाओं के पेपर लीक और उनमें अनियमितताओं के कारण वहां बैन है। छात्रों की सबसे प्रमुख मांग यह है कि पिछली परीक्षाओं में की गई धांधली की सीबीआई से जांच कराई जाए। छात्रों ने सरकार से स्पष्ट कह दिया है कि उनको सीआईडी की जांच पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है,जो पहले भी कई बार जांच के नाम पर अभियुक्तों को बचाने और लीपापोती करने का काम कर चुकी है।छात्रों ने यह भी संदेश सरकार को कई बार दिया है कि जब तक उनकी सभी मांगें मान नहीं ली जाती, उनका यह आंदोलन शान्तिपूर्ण तरीके से अनवरत चलता रहेगा। इस बात के लिए झारखंड में छात्र आंदोलन की तारीफ की जानी चाहिए कि उनके निशाने पर मुख्यमंत्री या कोई मंत्री नहीं है और न ही कोई राजनीतिक एजेंडा है। आंदोलन के आयोजकों का एकमात्र फोकस व्यवस्था और तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच और उस पर कार्यवाही तथा अपने हितों के संरक्षण पर है।

यह स्वाभाविक है कि झारखंड के इस छात्र आंदोलन को जंतर-मंतर भाग 2 कहा जा रहा है और दोनों की तुलना की जा रही है। यह सच है कि झारखंड का आंदोलन भी छात्र आंदोलन है परंतु जंतर-मंतर पर तथाकथित छात्र आंदोलन से कई मामलों में भिन्न है। जंतर-मंतर के तथाकथित छात्र आंदोलन की तरह झारखंड के आंदोलन का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। जंतर-मंतर पर आंदोलन का एकमात्र राजनीतिक लक्ष्य था धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और उनके त्यागपत्र देते ही कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। इसके विपरीत झारखंड का आंदोलन विशुद्ध रूप से छात्र आंदोलन है जो वहां के ही छात्रों के द्वारा परीक्षा तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और उसकी सीबीआई द्वारा सघन जांच तथा संलिप्त अधिकारियों और एजेंसी पर प्रभावी कार्रवाई पर संकेन्द्रित है जिससे उनको न्याय मिल सके। हम सभी ने देखा है कि जंतर-मंतर पर किस प्रकार की गाली-गलौज की गई और देश विरोधी नारे लगाए गए। शरजील इमाम के समर्थन और अल्लाह अल्लाह का उद्घोष किया गया। इसी के साथ जंतर-मंतर पर तैनात पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ बदतमीजी और मारपीट की गई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की आयोजक कॉकरोच जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने ऐसे मनचले और अश्लील राष्ट्रविरोधी हरकत करने वालों को रोकने या अपने प्रदर्शन से बाहर करने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके विपरीत समय समय पर इसे छात्रों का आक्रोश बताकर ऐसे तत्वों का बचाव और उन्हें संरक्षण देने का काम किया गया। इसके विपरीत झारखंड छात्र आंदोलन में पिछले 17 दिनों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के द्वारा ऐसी किसी भी हरकत की रिपोर्ट सुनने में नहीं आई। झारखंड छात्र आंदोलन के आयोजकों ने पहले दिन से ही इस बात का ध्यान रखा कि धरना-प्रदर्शन के स्थल का उपयोग अवांछित और अराजक तत्व किसी भी हालत में न कर सकें। इसके साथ ही वे इस मामले में भी सतर्क रहे कि उनके मंच का उपयोग किसी के भी द्वारा राजनीतिक हितों को साधने के लिए न किया जा सके। यह भी महत्वपूर्ण है कि झारखंड में आंदोलन करने वाले छात्रों के साथ न तो सोनम वांगचुक जैसा कोई बड़ा चेहरा है और न ही विदेशी ताकतो और बड़े बड़े राजनीतिक दलों का नैतिक और वित्तीय समर्थन। झारखंड आंदोलन में पिछले नौ दिन से अनशन कर रहा देवेन्द्र नाथ महतो एक स्थानीय भुक्तभोगी छात्र है न कि गोवा से आयातित समाजसेवी। झारखंड के आंदोलनरत छात्र बिना किसी समुचित इंतजाम के प्रतिकूल मौसम की मार में रूखा सूखा खाकर संघर्षरत हैं क्योंकि न तो वहां जोमेटो और स्विगी के आर्डर वाला पिज्जा,बर्गर और लंच पैकेट उपलब्ध है और न प्रदर्शनकारियों के आराम के लिए होटल के कमरे।
इन विपरीत परिस्थितियों में भी शान्तिपूर्ण और विशुद्ध गांधीवादी रास्ते पर चलते हुए व्यवस्था में सुधार हेतु संघर्षरत झारखंड के छात्र साधुवाद और बधाई के हकदार हैं। इन झारखंड के आंदोलनरत छात्रों ने एक नजीर पेश की है और देश में आंदोलन करने वालों को यह रास्ता दिखाया है कि किस तरह व्यक्तिगत दोषारोपण और निशानेबाजी से बचते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस रखकर बिना किसी उपद्रव, हिंसा और अराजकता के एक प्रभावी जन आंदोलन खड़ा किया जा सकता है और सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है।अब तक झारखंड आंदोलन के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से सरकार के प्रतिनिधियों ने तीन बार बातचीत की है परन्तु कोई अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। कुछ मांगो पर झारखंड सरकार ने सकारात्मक रूख अवश्य दिखाया है लेकिन मुख्य मांगों को मानने से इंकार कर दिया है।इनमें एक मांग टीडीपीएल को परीक्षा का ठेका मिलने के बाद आयोजित सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराए जाने की है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का कहना है कि सीआईडी पहले से ही जांच कर रही है अतः उस पर ही छात्रों को भरोसा करना चाहिए। छात्रों और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की ही एक एजेंसी अपनी सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कैसे कर सकती है। छात्रों ने सरकार के प्रतिनिधिमंडल को पहले ही बता दिया था कि उनको सीआईडी की जांच पर लेशमात्र भरोसा नहीं है और वे सीबीआई जांच से कम पर किसी भी हालत में तैयार नहीं हैं। दूसरी मांग पहले हुई सभी परीक्षाओं को निरस्त करने की है। झारखंड सरकार ने कुछ परीक्षाओं को निरस्त भी किया है। मुख्य टकराव जेपीएससी की 14 वीं परीक्षा और जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा निरस्त करने को लेकर है।जेपीएससी की 14 वीं प्रारंभिक परीक्षा निरस्त करने को झारखंड सरकार तैयार है लेकिन सीजीएल परीक्षा को लेकर सरकार का तर्क है कि कोर्ट के आदेश पर हुई इस परीक्षा को निरस्त करना उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर है। छात्रों का आरोप है कि यह मात्र बहानेबाजी है।हकीकत यह है कि सरकार अपने ही कुछ लोगों के गिरफ्त में आने को लेकर भयग्रस्त है।


इसी दौरान कल जेपीएससी के तीन सदस्यों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। आज छात्रों के विधान भवन मार्च के दौरान सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने पद से त्यागपत्र दिया था। समझा जा सकता है कि सीबीआई जांच के आदेश से बचने के लिए सरकार यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि वह छात्रों की मांगों के प्रति संवेदनशील और गम्भीर है तथा सीआईडी भी गम्भीरतापूर्वक अपना काम कर रही है। छात्रों ने पहले ही आज 10 अगस्त को विधान भवन घेराव करने का ऐलान किया था और पूरे राज्य से सुबह होते ही हजारों छात्र धरना स्थल पर जुटने लगे थे।छात्रों ने लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय कर बैरिकेड्स और कटीले तार जैसी बाधाओं को पार कर विधान भवन परिसर के निकट तक पहुँचने में सफलता पाई और वहीं से अपनी मांगों की गूंज मुख्यमंत्री और सरकार तक पहुँचाने का प्रयास किया।झारखंड पुलिस के द्वारा वाटर कैनन ,आंसू गैस के इस्तेमाल और हल्के लाठीचार्ज के बाद भी प्रदर्शनकारी छात्रों ने न तो किसी पुलिसकर्मी पर हाथ उठाया और न ही अराजकता फैलाने एवं सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसा कोई कार्य किया।सम्पूर्ण प्रदर्शन निहायत शान्तिपूर्ण रहा। आयोजक भी लगातार छात्रों से शान्ति बनाए रखने की अपील करते दिखे। प्रदर्शन के मुख्य चेहरे भी उपवास के कारण कमजोरी महसूस करने के बाद भी एक गाड़ी से प्रदर्शन में शामिल हुए और हाथ में सम्मान के साथ गुरू जी शिबू सोरेन की फोटो लिए छात्रों से कानून अपने हाथ में न लेने और किसी भी टकराव से बचते हुए शान्तिपूर्ण एवं संयमित व्यवहार की अपील करते रहे। तारीफ की बात यह भी है कि दस बारह हजार की भीड़ में कोई अपराधी या अराजक तत्व भी देखने को नहीं मिला। कोई राजनेता भी इस भीड़ को उकसाने के लिए प्रदर्शन में दिखाई नहीं पड़ा। भाजपा राज्य में मुख्य विपक्षी दल है और इस आंदोलन को वह नैतिक समर्थन दे रही है परन्तु उसने धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रों से मिलकर विधान सभा में उनकी आवाज उठाने का आश्वासन दिया और आज प्रातः मुख्यमंत्री आवास के समक्ष छात्रों के समर्थन में सांकेतिक धरना देकर गिरफ्तारी दी। छात्र आंदोलन की शुचिता और उसकी गैर राजनीतिक छवि का ख्याल रखते हुए उसने विधान भवन घेराव कार्यक्रम से दूरी बनाए रखना ही उचित समझा। इसके विपरीत जंतर-मंतर पर हुए 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान बड़ी तादाद में अपराधी एवं अराजक तत्व मौजूद थे। मुठभेड़ में प्रदर्शनकारियों के साथ सैकड़ों पुलिसकर्मी और सुरक्षाबल के लोग भी घायल हुए। आप, सपा आदि राजनीतिक दलों के नेतागण भी शामिल रहे और छात्रों को उकसाकर हालात नियंत्रण के बाहर जाने का प्रयास करने में संलिप्त दिखे। आज विधान भवन के सन्निकट दिन भर छात्रों द्वारा शान्तिपूर्ण प्रदर्शन किए जाने के बावजूद सरकार का कोई प्रतिनिधिमंडल न तो छात्रों से मिलने गया और न ही सरकार की तरफ से कोई उद्घोषणा या अपील की गई। लगभग चार बजे यह घोषणा अवश्य की गई कि विधान सभा कल तक के लिए स्थगित की जा चुकी है।अतः छात्रों से अपील की जाती है कि वे वापस जाएं। इसके बाद देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि हम हेमंत सोरेन जी को शुभ जन्मदिन की बधाई देना चाहते थे परन्तु उन्होंने हमारा दिल दुखाया। अब हम भविष्य में सरकार से कोई बात नहीं करेंगे।हमारा आंदोलन सभी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। हमें विश्वास है कि ऐसी असंवेदनशील और भ्रष्ट सरकार को भविष्य में जनता माकूल जवाब देगी। इस नौकरी घोटाले का सबसे बड़ा दलाल और लाभार्थी टीडीपीएल का एक कर्मचारी अभय तिवारी नाम का व्यक्ति है जिसने खुद के साथ साथ अपने परिवार और रिश्तेदारी के कई लोगों को और अनेक रिश्वत देने वाले अपात्र लोगों को सरकारी संस्थानों के साथ मिलकर सरकारी नौकरी दिलाई। अभय आज भी टीडीपीएल और सरकारी विभाग में अलग अलग नाम से काम रहा है और सरकार ने उस पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।

झारखंड के इस छात्र आंदोलन ने देश के विपक्षी राजनीतिक दलों के छात्र हित के नकाब को खोल कर उनका असली चेहरा उजागर कर दिया है। पिछले 17 दिनों से चल रहे झारखंड के छात्र आंदोलन के पक्ष में कांग्रेस, सपा या आप में से कोई भी विपक्षी राजनीतिक दल खुलकर सामने नहीं आया और न ही छात्रों की वाजिब मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने की अपील ही सोरेन सरकार से की। अभी कुछ दिन पूर्व ही जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान यह सभी राजनीतिक दल कॉकरोच जनता पार्टी की मांगों के समर्थन में धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र को लेकर दिनरात मोदी सरकार को कोसने और उसे छात्र विरोधी बताकर डूब मरने तक की बातें कर रहे थे।जब झारखंड में आंदोलन चरम पर था तब राहुल गांधी रांची जाकर छात्रों की समस्याओ के निराकरण के लिए हेमंत सोरेन से बात करने के बजाय छात्रों की गूंज करने प्रयागराज चले गए। उनको झारखंड के छात्रों की गूंज नहीं सुनाई दी आज सायं भी 23 मिनट की प्रेसवार्ता राहुल गांधी ने की लेकिन झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और कटीले तारों से स्वागत पर एक शब्द नहीं बोला। जब एक पत्रकार ने झारखंड पर सवाल किया तो केवल इतना कहा कि मैं इस बात का पक्षधर हूं कि कहीं के भी छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। वह यह भी भूल गए कि झारखंड मे छात्रों का हित लूटने वाली और प्रदर्शन के दौरान उन पर बर्बरतापूर्ण कार्यवाई करने वाली सरकार मे कांग्रेस खुद भागीदार है। इधर जंतर-मंतर पर आंदोलन के बाद छात्रों के सबसे अधिक हितैषी बनकर उभरे कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके या उनकी पार्टी के किसी भी सदस्य ने झारखंड न जाने पर कहा कि मैं हर जगह नहीं जा सकता, मैंने झारखंड के छात्रों से बात करके उनको नैतिक समर्थन दिया है परन्तु लड़ाई तो छात्रों को खुद लड़नी होगी। यह दर्शाता है कि इन विपक्षी दलों का रवैया छात्र हित जैसे मसलों पर भी कितना दोगलापन लिए है।भाजपा की जवाबदेही के समय यह छात्र हितों के के लिए समर्पित दिखते हैं परन्तु विपक्षी दलों द्वारा शासित पंजाब, झारखंड, कर्नाटक या केरल किसी भी राज्य में छात्रों का आक्रोश और दुख-दर्द इन्हें दिखाई भी नहीं देता।

अयोध्या में Cashify शॉप / शोरूम का शुभारंभ करते डॉ अनिल मिश्रा पूर्व सदस्य श्री राम जन्म भूमि.
08/08/2026

अयोध्या में Cashify शॉप / शोरूम का शुभारंभ करते डॉ अनिल मिश्रा पूर्व सदस्य श्री राम जन्म भूमि.

 #सीतापुर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा सीतापुर..... #भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश ...
07/08/2026

#सीतापुर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा

सीतापुर..... #भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ( महिला मोर्चा) सरोज कुशवाहा का सीतापुर में प्रथम आगमन हुआ जहां जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में महिला मोर्चा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया तत्पश्चात कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया । जहां सर्वप्रथम वंदे मातरम का गायन हुआ एवं दीप प्रज्वलन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि आज हमारी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जिले में प्रथम आगमन है और वह हम सब कार्यकर्ताओं को अपना आशीर्वाद दे रही हैं निश्चित तौर से आने वाले समय में उनके आशीर्वाद से जिले का महिला मोर्चा एवं सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे और 2027 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी इसमें सीतापुर के 9 कमल होंगे। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि सरोज कुशवाहा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रारंभ कल से ही मातृशक्ति के सम्मान के लिए जानी जाती है ऐसे बहुत सारे महिला सुरक्षा एवं सम्मान के कार्य किए गए हैं जिनका व्याख्यान किया जाए तो घंटे तो क्या दिन और महीने भी कम पड़ जाएंगे। लेकिन महिलाओं को भी सोचना है कि जो पार्टी हमारे लिए और हमारे सम्मान के लिए चिंता करती और उनके उत्थान के कार्य करती है। तो हमें भी उसकी मजबूती बनना है हमें अपना समय निकालकर पार्टी को मजबूत करने के कार्य निरंतर करते रहने हैं उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव में मेहनत ,पार्टी निर्देशों का पालन कर एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य अतिथि ने बताया कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और राज्य सरकार योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्रित्व नेतृत्व में निरंतर महिलाओं का विकास एवं उत्थान हो रहा है और इससे भारत की प्रत्येक महिला गौरवान्वित है और यह सम्मान निरंतर बना रहेगा

उन्होंने सीतापुर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला एवं उनकी टीम को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।। अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर नगर पालिका सीतापुर अध्यक्ष नेहा अवस्थी, प्रदेश परिषद सदस्य इंदु सिंह कंचन प्रभा पांडे सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे......

 #कलश वंदन अभियान के तहत गांवो में किया गया कलश पूजन #सीतापुर....... #संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज  की 650 वीं जय...
07/08/2026

#कलश वंदन अभियान के तहत गांवो में किया गया कलश पूजन

#सीतापुर....... #संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर वाराणसी से उनके जन्म स्थान सीर गोवर्धनपुर से पवित्र कलश में लाई गई पवित्र माटी जिसका भारतीय जनता पार्टी सीतापुर गांव गांव जाकर कलश वंदन अभियान कार्यक्रम कर रही है सामाजिक समस्या अभियान के अंतर्गत आज मिश्रिख विधानसभा के मंडल मछरेहटा में मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव के द्वारा विभिन्न गांव में कलश वंदन कार्यक्रम किया गया.......

जिसमें क्रमशः गांव इंदल नगर के स्थान फतेह नगर गांव आदिलपुर के स्थान बीहड़ बीरम एवं गांव राजस्थान बेलेंदापुर के स्थान गौरिया में कलश पूजन किया गया। जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेश शुक्ला के निर्देशानुसार इस अभियान के संयोजक के तौर पर सचिन कुमार मिश्रा द्वारा वाराणसी से कलश लाया गया है और सीतापुर के प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं।।

 #भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा #सीतापुर....... #श्री शिव कावड़ सेवा संघ  द्वारा आयोजित कावड़ यात्र...
07/08/2026

#भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

#सीतापुर....... #श्री शिव कावड़ सेवा संघ द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा (राजघाट से गोला गोकर्णनाथ तक) मे शामिल कांवड़ियों का भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा महोली में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारा भगवान भोलेनाथ की आरती भी की गई और उन्होंने बताया कि कांवरिया हम सब सनातनियों की धरोहर हैं यह बाबा के भक्त भी हैं और सनातन के ध्वजवाहक भी हम सब भाग्यशाली हैं कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी जो कि संत परंपरा से हैं कावड़ियों के सम्मान को सर्वोपरि रखते हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस सम्मान को अपने सर माथे रखता है। उन्होंने यात्रा में भाग ले रहे सभी कावड़ियों को इस पावन कार्य के लिए बधाई दी इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महोली तरुण शुक्ला ब्लॉक प्रमुख पिसावा मिथिलेश यादव मनोज मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे//

 #प्रेस क्लब कै प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में बोले डीएम. #पांच व चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग समय से होगा तैयारविकास योजनाओ ...
06/08/2026

#प्रेस क्लब कै प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में बोले डीएम.

#पांच व चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग समय से होगा तैयार

विकास योजनाओ में गुणवत्ता के साथ लाई जाएगी तेजी

अयोध्या..... #प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिले की प्रमुख विकास परियोजनाओं, पर्यटन, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में चौदह कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण शामिल है। पंचकोसी परिक्रमा से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना की लगातार निगरानी की जा रही है और अब केवल फिनिशिंग का कार्य शेष है।
श्रद्धालुओं के अयोध्या में ठहराव को लेकर चलाई गई पर्यटन सुविधाओं हाट एयर बैलून, हेलीकाप्टर से अयोध्या भ्रमण तथा सरयू में क्रूज के बंद होने पर कहा कि सरयू में जलस्तर असामान्य रहता है। जिसके कारण वाटर मेटो व क्रूज के संचालन में दिक्कत आती है। यहां बांध के निर्माण के लिए प्रोजेक्ट शासन स्तर पर लम्बित है। सिचाई विभाग द्वारा संचालित इस परियोजना की स्वीकृत के उपरान्त वाटर मेट्रो तथा क्रूज जैसी पर्यटन सुविधाओं संचालन ठीक प्रकार से हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए सरकार लगातार बजट उपलब्ध करा रही है। मीडिया सेंटर के उपयोग के संबंध में पूछे गए सवाल पर जिलाधिकारी ने बताया कि उपनिदेशक सूचना को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही मीडिया सेंटर का प्रभावी उपयोग शुरू कराया जाएगा।
सावन झूला मेले का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह अपने आप में अनूठा और सामूहिक आस्था का उत्सव है। अयोध्या आने के बाद उन्हें इस परंपरा की विशेष जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।
रामपथ पर पार्किंग और अव्यवस्थित वाहनों की समस्या पर उन्होंने बताया कि मार्ग पर दो-तीन स्थानों पर पार्किंग विकसित की जा रही है तथा अन्य उपयुक्त स्थलों का भी चयन किया जा रहा है। इससे जल्द ही यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में रिंग रोड का निर्माण अगले एक से डेढ़ वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है।
एक प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ किया गया कार्य हमेशा समाज के हित में होता है। उन्होंने अपने अब तक के प्रशासनिक कार्यकाल में किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव का सामना न करने की बात भी कही। कार्यक्रम का संचालन वीएन दास ने किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर जिलाधिकारी को वरिष्ठ पत्रकार जेपी तिवारी अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव व सचिव जेपी सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तो प्रेस क्लब की ओर से रामलला का स्मति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के संरक्षण जेपी तिवारी, अध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सचिव जेपी सिंह, पूर्व सचिव त्रियुग नारायण तिवारी, स्वरमिल चंद्रा, इंदु भूषण पांडेय,
राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, राम कुमार सिंह, केबी शुक्ला, ओपी सिंह, सुरेंद्र सिंह, रवि पाठक सहित बडी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों की मौजूदगी रही।

 #बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन #बलिया/लखनऊ..... #बलिया जनपद की रसड़ा बहुजन समाज पार्टी से विधायक उमाशंकर सिंह  का नि...
05/08/2026

#बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

#बलिया/लखनऊ..... #बलिया जनपद की रसड़ा बहुजन समाज पार्टी से विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है कैंसर से पीड़ित थे। उमाशंकर सिंह बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक थे।

नवीन घोषित पदाधिकारियों का विहिप जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत #सीतापुर...... #विश्व हिंदू परिषद सीतापुर द्वारा प्रांत योजना...
05/08/2026

नवीन घोषित पदाधिकारियों का विहिप जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

#सीतापुर...... #विश्व हिंदू परिषद सीतापुर द्वारा प्रांत योजना बैठक में नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया । जिला पदाधिकारियों द्वारा सभी को पगड़ी एवं गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।

विभाग मंत्री #उत्तम सिंह ने बताया कि ने कहा कि प्रांत की बैठक में जिलाध्यक्ष #नवीन अग्रवाल का कार्यकाल विस्तार किया गया है । नवीन दायित्वों से जनपद के कार्यकर्ताओं में हर्ष है, इससे सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में सहायता मिलेगी । इस अवसर पर उपस्थित प्रांत युवा संत संपर्क प्रमुख महंत विवेक शास्त्री, प्रांत समरसता प्रमुख धर्मेंद्र कुशवाहा, सीतापुर विभाग संयोजक अनुज भदौरिया, जिला संयोजक शिवम अर्कवंशी, जिला सहमंत्री पीयूष जौहरी एवं अरविंद तिवारी केंद्र नैमिष का सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत सम्मान किया गया । इस मौके पर जिला कार्याध्यक्ष प्रमोद सिंह, मठ मंदिर प्रमुख संदीप सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष सीतापुर श्याम बाबा, नगर अध्यक्ष लहरपुर महेंद्र मिश्रा, प्रखंड संयोजक साकेत मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Address

Gomti Nagar
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UPKhabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to UPKhabar:

Shortcuts

Share