Baten UP Ki

Directions Website Contact the business

Baten UP Ki Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Baten UP Ki, Media/News Company, A-12, SECTOR-J, ALIGANJ Lucknow, India, Lucknow.

उत्तर प्रदेश की हर ज़रूरी बात- "बातें यूपी की पर"
उत्तर प्रदेश की ज़मीनी खबरें —शिक्षा, प्रशासन, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और करियर से जुड़ी खबरें, विश्लेषण व अनकही कहानियाँ, तथ्यों पर आधारित विश्वसनीय पत्रकारिता।

08/10/2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सोशल मीडिया की बजाय खेल और वास्तविक जीवन पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रील में लाइक्स मिलते हैं, लेकिन खेल के मैदान में एक नई लाइफ मिलती है।

08/10/2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में लाखों गुंडे कानून-व्यवस्था और बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने यूपी के 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी और प्रदेश को नई पहचान दिलाई।

अयोध्या में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री इतने आश्वस्त...
08/10/2026

अयोध्या में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री इतने आश्वस्त हैं, तो उन्हें खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए। बयान के बाद यूपी की सियासत में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

08/10/2026

लखनऊ के मड़ियांव में मामूली टक्कर के बाद कार सवार द्वारा रिक्शा चालक से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रिक्शा चालक के माफी मांगने के बावजूद उसके साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।

*नोट: ये वीडियो कब की है इस बात की पुष्टि बातें UP की नहीं करता है।*

08/10/2026

बाराबंकी में अयोध्या-लखनऊ ट्रेन में चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टीटीई को देखते ही कई यात्री चलती ट्रेन से कूदकर भागने लगे, जबकि कुछ टॉयलेट में छिप गए। चेकिंग टीम ने 371 यात्रियों को पकड़ा और उन्हें लखनऊ ले जाया गया।

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा में कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले ज...
08/10/2026

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा में कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

07/10/2026

कांग्रेस ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका गांधी, महुआ मोइत्रा समेत कई सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सांसद तंज कसते हुए कहते हैं—

“ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?
मोदी जी की गोदी में।”

07/10/2026

राजनीति में अब सिर्फ जातीय समीकरण ही नहीं, बल्कि समुदायों के नायकों और उनकी विरासत को लेकर भी एक नई तरह की राजनीतिक रणनीति दिखाई दे रही है। इस वीडियो में बात हो रही है “Heroes की Ownership Politics” की—कैसे अलग-अलग राजनीतिक दल Ambedkar, Kanshi Ram, Phule, Lohia, Suheldev, Nishad Raj और अब Veer Lorik जैसे सामाजिक व लोकनायकों को अपने राजनीतिक outreach का हिस्सा बना रहे हैं।

क्या यह सिर्फ सांस्कृतिक सम्मान और विरासत को संरक्षित करने की कोशिश है या इसके पीछे नए सामाजिक समूहों तक राजनीतिक पहुंच बनाने की रणनीति भी है? इसी सवाल और बदलती राजनीतिक रणनीति को इस वीडियो में समझने की कोशिश की गई है।

यह वीडियो इसी चर्चा का एक छोटा हिस्सा है। पूरी कहानी और पूरा विश्लेषण देखने के लिए हमारा Full Video जरूर देखें।

Full Video Link: https://youtu.be/4W7_rI1U-zk?si=0qy0c8fbahrUxLmt

07/10/2026

UP के बागपत में जिम के अंदर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का CCTV वीडियो सामने आया है। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और जिम के अंदर ही 'महाभारत' छिड़ गई। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है और मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। देखिए मारपीट का पूरा CCTV वीडियो

07/10/2026

CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर CJP प्रवक्ता सौरव दास ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को 'गद्दार नंबर-1' बताते हुए चुनाव प्रक्रिया और SIR को लेकर गंभीर सवाल उठाए। आखिर सौरव दास ने CEC पर क्या आरोप लगाए और उनके बयान के पीछे क्या है पूरा मामला? देखिए इस वीडियो में।

Address

A-12, SECTOR-J, ALIGANJ Lucknow, India
Lucknow
226021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baten UP Ki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Baten UP Ki:

Shortcuts

Share