Bhartiya Kisan Union Arajnaitik

Bhartiya Kisan Union Arajnaitik Bharatiya Kisan Union arajnaitik is a non-political farmer's organization in India. https://en.m.wikipedia.org/wiki/Bharatiya_kisan_union_arajnaitik

जय जवान जय किसान
02/09/2026

जय जवान जय किसान

आलू किसानों की सब्सिडी और MSP को लेकर उद्यान निदेशालय में महत्वपूर्ण बैठकलखनऊ। आलू किसानों को सब्सिडी में आ रही समस्याओं...
24/08/2026

आलू किसानों की सब्सिडी और MSP को लेकर उद्यान निदेशालय में महत्वपूर्ण बैठक

लखनऊ। आलू किसानों को सब्सिडी में आ रही समस्याओं, आगामी सीजन में आलू पर सहायता तथा आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किए जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उद्यान निदेशालय में प्रमुख सचिव उद्यान श्री बी.एल. मीणा की अध्यक्षता में निदेशक उद्यान एवं विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में किसान संगठन की ओर से आलू किसानों की वर्तमान समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि किसानों को मिलने वाली सब्सिडी की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो तथा किसी भी किसान को रजिस्ट्रेशन से लेकर सब्सिडी की धनराशि प्राप्त करने तक किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में आगामी समय में ₹1 प्रति किलोग्राम के हिसाब से आलू पर सब्सिडी दिए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी आलू सीजन में ₹1.75 प्रति किलोग्राम तक परिवहन सहायता/सब्सिडी दिए जाने की दिशा में भी सरकार की ओर से तैयारी किए जाने की जानकारी बैठक में सामने आई। किसान संगठन ने मांग रखी कि किसानों को इसका लाभ बिना किसी रुकावट और सरल प्रक्रिया के माध्यम से मिलना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने आलू के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित करने का मुद्दा भी मजबूती से रखा। किसान नेताओं ने कहा कि आलू की उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है और बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण किसानों को कई बार अपनी फसल लागत से कम कीमत पर बेचनी पड़ती है। ऐसे में आलू के लिए उचित MSP निर्धारित किया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम होगा।

प्रमुख सचिव उद्यान श्री बी.एल. मीणा ने किसान प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि सब्सिडी के रजिस्ट्रेशन एवं भुगतान की प्रक्रिया में किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों की समस्याओं को विभागीय स्तर पर गंभीरता से लेकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि आगामी APC बैठक में आलू किसानों से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रमुख सचिव सहित उद्यान विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे तथा किसान संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा सहभागिता करेंगे। बैठक में आगामी आलू सीजन में किसानों को सब्सिडी किस प्रकार बिना किसी रुकावट के उपलब्ध कराई जाए तथा MSP और परिवहन सहायता जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि आलू किसानों की वास्तविक समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखना है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य, समय पर सहायता और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी लाभ दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार तोमर, युवा मंडल अध्यक्ष मोहित यादव, जिला अध्यक्ष बाराबंकी रामशरण वर्मा, जिला अध्यक्ष आगरा दीपक तोमर, जिला अध्यक्ष अलीगढ़ योगेश तोमर, जिला अध्यक्ष मथुरा तिलक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष मैनपुरी नवनीत यादव तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसान संगठन ने स्पष्ट किया कि आलू किसानों को सब्सिडी, परिवहन सहायता और MSP का लाभ दिलाने के लिए सरकार के साथ संवाद जारी रहेगा और किसानों की समस्याओं को हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की राष्ट्रीय कार्यसमिति को  कुछ सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया है कि 31 अगस्त 2026 को व्यस्...
22/08/2026

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की राष्ट्रीय कार्यसमिति को कुछ सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया है कि 31 अगस्त 2026 को व्यस्तता के चलते उपस्थित होना सम्भव नहीं है
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की प्रदेश अध्यक्ष जी की वार्ता के उपरांत यह कहने का निर्देश हुआ है कि 31 अगस्त को होने वाली बैठक को संशोधित करते हुए 9 सितंबर 2026 को होनी निश्चित हुई है
आप सभी जिलाध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष अपने साथ प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पहले चरण के 25 दूसरे चरण के 50 ग्राम अध्यक्ष की सूची साथ लेकर सुबह 10 बजे तक अवश्य पहुचे
सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में शामिल नहीं होना अनुशासनहीनता मानी जाएगी
आज्ञा से
श्री राजेश चौहान जी राष्ट्रीय अध्ययन
बाबा राजेंद्र सिंह मलिक चेयरमैन
महेन्द्र सिंह रंधावा रा उपाध्यक्ष
मांगेराम त्यागी रा उपाध्यक्ष
उम्मेद सिंह राष्ट्रीय सचिव
हरिनाम सिंह वर्मा प्रदेश अध्यक्ष
दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष
आपका
धर्मेंद्र मलिक

28/07/2026
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा  भ्रामक नाम से एनपीके लिखकर अमोनियम सल्फेट बेचे जाने के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में ...
24/07/2026

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा भ्रामक नाम से एनपीके लिखकर अमोनियम सल्फेट बेचे जाने के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदर्शन किया

बिजनौर संगठन ने किया वृक्ष दान कार्यक्रम आयोजित मंडलायुक्त महोदय ने भी की कार्यक्रम में शिरकत
21/07/2026

बिजनौर संगठन ने किया वृक्ष दान कार्यक्रम आयोजित
मंडलायुक्त महोदय ने भी की कार्यक्रम में शिरकत

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बिजनौर में आयोजित सफल किसान महापंचायत मीडिया की सुर्खियों में
07/07/2026

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बिजनौर में आयोजित सफल किसान महापंचायत मीडिया की सुर्खियों में

किसान महापंचायत नज़ीबाबाद
06/07/2026

किसान महापंचायत नज़ीबाबाद

Address

Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhartiya Kisan Union Arajnaitik posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhartiya Kisan Union Arajnaitik:

Shortcuts

Share