BSP News

Directions

BSP News बहुजन समाज पार्टी की तमाम खबरों के लिए हमारे इस पेज को Follow करें 🐘🐘📱

20/06/2026

follow Bahujan For Inspired

20/06/2026

mission 2027

15 मार्च को राजस्थान में आयोजित आकाश आनंद की रैली को लेकर भी राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा देखने को मिली। यह रैली पार्टी...
16/03/2026

15 मार्च को राजस्थान में आयोजित आकाश आनंद की रैली को लेकर भी राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा देखने को मिली। यह रैली पार्टी के लिए शक्ति प्रदर्शन का अवसर मानी जा रही थी, लेकिन कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आई। जिस तरह की भीड़ की उम्मीद की जा रही थी, उसके मुकाबले लोगों की संख्या काफी कम रही, जिससे पार्टी की जमीनी स्थिति पर सवाल उठने लगे। कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कम भीड़ केवल एक कार्यक्रम की कमजोरी नहीं बल्कि संगठन के भीतर लंबे समय से चल रही समस्याओं का परिणाम भी हो सकती है।

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी का जनाधार पिछले कुछ वर्षों में लगातार कमजोर होता दिखाई दे रहा है। खासतौर पर पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए। आरोप लगाए जाते रहे हैं कि उस समय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा के कार्यकाल में कई सीटों पर दो-दो टिकट जारी कर दिए गए, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच भारी भ्रम की स्थिति बन गई। जब एक ही सीट पर पार्टी की ओर से अलग-अलग लोगों को टिकट देने की बातें सामने आईं तो जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता असमंजस में पड़ गए और चुनावी रणनीति भी कमजोर हो गई।

इसके साथ ही कई स्थानों पर पहले से मजबूत और वर्षों से मेहनत कर रहे प्रत्याशियों का टिकट काट दिया गया। जिन नेताओं ने लंबे समय तक पार्टी के लिए काम किया और जिनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ मानी जाती थी, उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इसके स्थान पर ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया जिनकी जमीनी पकड़ उतनी मजबूत नहीं थी। इसी कारण यह आरोप भी लगाए जाते रहे कि इन फैसलों से कांग्रेस और बीजेपी को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिला।

इन घटनाओं का असर सीधे तौर पर पार्टी के ईमानदार पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं पर पड़ा। कई लोगों का विश्वास संगठन की कार्यप्रणाली से कमजोर हो गया और वे धीरे-धीरे निष्क्रिय होते चले गए। जब कार्यकर्ता ही सक्रिय नहीं रहेंगे तो स्वाभाविक रूप से पार्टी की पकड़ भी जनता के बीच कमजोर हो जाती है। यही कारण है कि राजस्थान में बसपा का जनाधार लगातार गिरता हुआ नजर आ रहा है।

कई कार्यकर्ताओं और राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि पार्टी को राजस्थान में फिर से मजबूत बनाना है तो संगठन के भीतर जवाबदेही तय करना जरूरी होगा। जिन फैसलों के कारण पार्टी को नुकसान हुआ है उनकी निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए। साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा की भूमिका की भी गंभीर जांच की मांग की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में बैठे उन पदाधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जरूरत बताई जा रही है जिन पर बेईमानी या पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं। जब तक ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पार्टी का जनाधार और कमजोर होता हुआ ही दिखाई देगा। यदि संगठन में पारदर्शिता, ईमानदारी और जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाए, तभी बसपा राजस्थान में दोबारा मजबूत होकर जनता का विश्वास हासिल कर सकती है।

15/01/2026

सुश्री बहन मायावती जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस.पी | प्रेस कॉन्फ्रेंस | लखनऊ | 15 जनवरी 2026

“देश में सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति मूवमेन्ट की महानायिका (Icon of social transformation and economic emancipati...
15/01/2026

“देश में सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति मूवमेन्ट की महानायिका (Icon of social transformation and economic emancipation movement in India) तथा बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद बहन कु. मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।

बहन जी का जन्मदिन देश भर में एवं उत्तर प्रदेश में खासकर "जनकल्याणकारी दिवस" (People's Welfare Day) के रूप में मनाया जाता है।”

इस शुभ अवसर पर सुश्री मायावती जी द्वारा बी.एस.पी. की ब्लू बुक "मेरे संघर्षमय जीवन एवं बी.एस.पी. मूवमेन्ट का सफरनामा, भाग-21 तथा इसके अंग्रेज़ी संस्करण "ए ट्रेवेलॉग ऑफ माई स्ट्रगल रिडेन लाइफ एण्ड बी.एस.पी. मूवमेन्ट ("A Travelogue of My Struggle-Ridden Life And B.S.P. Movement", Volume-21) का विमोचन किया गया।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उतरा प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद बसपा सुप्रीमो आयरन लेडी माननीय सु...
15/01/2026

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उतरा प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद बसपा सुप्रीमो आयरन लेडी माननीय सुश्री बहन कु. मायावती जी को उनके 70वें जन्मदिन पर जॉन स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस समारोह के छायाचित्र झुंझुनू
🎂🍕🫀🌹🍟💐

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BSP News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share