Uttarpradesh Updates

Uttarpradesh Updates Daily News Update
Memes Update
All About Entertainment
Brand Promotion

06/08/2023

21/06/2023

Maharaja Bakers

शीतलहर को देखते हुए आगरा में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए। रविवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने आदेश जारी किया। जारी आदेश के अन...
08/01/2023

शीतलहर को देखते हुए आगरा में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए। रविवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक सभी स्कूल व कॉलेज भी 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार जिन स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हैं, वह यथावत रहेंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के दिनों में स्कूल व कॉलेज बंद नहीं रहेंगे। बाकी स्कूल व कॉलेज में 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

इसके साथ ही कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। रविवार को डीएम ने शीतलहर और घना कोहरा के कारण स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगाने के आदेश दिए हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भी इस अवधि में बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

चाय की चुस्की में चली गईं चार जिंदगी: अपने ही हाथों से मासूम बेटों को परोस बैठी जहर, मौत से जूझ रहा पतिमैनपुरी के थाना औ...
28/10/2022

चाय की चुस्की में चली गईं चार जिंदगी: अपने ही हाथों से मासूम बेटों को परोस बैठी जहर, मौत से जूझ रहा पति

मैनपुरी के थाना औंछा के नगला कन्हई में एक मां के हाथों अंजाने में एक ऐसी अनहोनी हो गई, जिसका खामियाजा उसके दो मासूमों को जान देकर चुकाना पड़ा। जहरीली चाय पीने से हुई घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पति भी मेडिकल कॉलेज सैफई में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।

Etah: पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के दौरान हादसा, गार्ड की मौत, परिवार के चार सदस्य घायलपार्किंग में ढलान पर कार अनियंत...
28/10/2022

Etah: पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के दौरान हादसा, गार्ड की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल

पार्किंग में ढलान पर कार अनियंत्रित हो गई, जिससे सड़क पर खड़े गार्ड और उसके परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गार्ड की मौत हो गई।

02/10/2022

आगरा में हर मेट्रो स्टेशन के दो गेट होंगे। दोनों गेट से यात्रियों को प्रवेश और निकास की सुविधा मिलेगी। फतेहाबाद रोड पर त...
16/06/2022

आगरा में हर मेट्रो स्टेशन के दो गेट होंगे। दोनों गेट से यात्रियों को प्रवेश और निकास की सुविधा मिलेगी। फतेहाबाद रोड पर ताजपूर्वी गेट के बाद अब बसई मेट्रो स्टेशन की इमारत भी आकार ले रही है। ताजपूर्वी से फतेहाबाद रोड स्टेशन तक करीब तीन किमी लंबा एलिवेटिड कॉरिडोर भी तैयार हो गया है।

पहले चरण में 2024 तक छह मेट्रो स्टेशन तैयार करने का लक्ष्य है। इनमें फतेहाबाद रोड पर तीन एलिवेटिड व ताजमहल से जामा मस्जिद तक तीन भूमिगत स्टेशन के बीच मेट्रो का ट्रायल होगा। सात दिसंबर 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया था। जिसके बाद से लगातार मेट्रो प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है। दिसंबर 2022 तक एलिवेटिड सेक्शन के तीन मेट्रो स्टेशन तैयार हो जाएंगे।

दो स्टेशनों का ढांचा हुआ खड़ा

273 करोड़ रुपये की लागत से तीनों एलिवेटिड स्टेशन का निर्माण हो रहा है। दो स्टेशन का ढांचा खड़ा हो गया है। इसके अलावा तीनों स्टेशन के बीच एलिवेटिड कॉरिडोर तैयार हो गया है। यू गर्डर रखे जा चुके हैं। फतेहाबाद रोड स्टेशन का काम अधूरा है।

दूसरी तरफ भूमिगत मेट्रो स्टेशन के लिए आगरा किला के सामने खोदाई शुरू हो गई है। यहां स्टेशन का प्लेटफॉर्म व अन्य निर्माण के लिए डायवॉल फ्रेम लगाया है। इसके बाद जामा मस्जिद व ताजमहल स्टेशन पर खोदाई कर डायवॉल फ्रेम लगाया जाएगा।

बृहस्पतिवार को इंडिगो एयरलाइंस का विमान सात महीने बाद अहमदाबाद से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचा। अहमदाबाद से सुबह ...
02/06/2022

बृहस्पतिवार को इंडिगो एयरलाइंस का विमान सात महीने बाद अहमदाबाद से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचा। अहमदाबाद से सुबह 9.55 बजे उड़ान भरकर विमान दोपहर 12.05 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचा। यहां 60 यात्री आए, जबकि आगरा से 73 यात्रियों ने अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी।

आगरा से अहमदाबाद के लिए विमान 12.25 बजे रवाना हुआ जो अहमदाबाद ठीक दो घंटे की यात्रा के बाद दोपहर 2.25 बजे पहुंचा। बीते साल नवंबर में आगरा से अहमदाबाद के बीच उड़ान बंद हो गई थी। अहमदाबाद के रनवे पर मेंटीनेंस के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने उड़ान स्थगित कर दी थी। दिवाली से पहले यह उड़ान फुल चल रही थी। हालांकि पहले दिन अच्छी संख्या में यात्री इससे आए और गए।

तीन उड़ानों से 504 यात्रियों ने किया सफर

खेरिया हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार को 504 यात्रियों ने हवाई सफर किया। इनमें से 223 यात्री आगरा आए जबकि 281 ने आगरा से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरी। दोपहर में तीन शहरों अहमदाबाद, भोपाल और मुंबई से 504 यात्रियों के आवागमन के कारण अर्जुन नगर स्थित गेट पर बसों के लिए यात्री परेशान रहे। आगरा मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट बस सर्विस ने पुरानी मार्कोपोलो बस केसाथ इलेक्ट्रिक बस लगा रखी है। दोपहर में तीनों उड़ानों के कारण गेट पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

फ्लाइट -आगमन - प्रस्थान
भोपाल-आगरा -38 - 37
अहमदाबाद-आगरा -60 - 73
मुंबई-आगरा - 125 - 171

पांच शहरों के लिए आगरा से उड़ान

बृहस्पतिवार को आगरा से अहमदाबाद की उड़ान शुरू हो जाने के बाद अब खेरिया हवाई अड्डे से पांच शहरों के लिए विमान सेवा हो गई है। इनमें बेंगलुरू, मुंबई, भोपाल, अहमदाबाद और लखनऊ की उड़ानें संचालित हैं। बेंगलुरू के लिए सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तथा मुंबई केलिए मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार, अहमदाबाद के लिए मंगलवार बृहस्पतिवार, शनिवार, भोपाल केलिए मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार, लखनऊ के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानें हैं।

नर्सिंग डे पर UPPSC का घेराव:चयन के बाद भी नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने किया विरोध-प्रदर्शन, मांगा नियु...
12/05/2022

नर्सिंग डे पर UPPSC का घेराव:चयन के बाद भी नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने किया विरोध-प्रदर्शन, मांगा नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर गुरुवार को सैकड़ों चयनित स्टाफ सिस्टर ग्रेड-2 के अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन हुए कई माह बीत गए हैं उसके बाद भी अभी तक ज्वाइन नहीं कराया गया है।

मानसिक अवसाद की तरफ बढ़ रहे चयनित अभ्यर्थी
इससे नाराज सैकड़ों अभ्यर्थियों ने लोक सेवा आयोग के बाहर अपने नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग की और विरोध-प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है की हम लोग ( स्टाफ नर्स / सिस्टर ग्रेड -2) चयनित अभ्यर्थी है, लेकिन 3 माह से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा किसी को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। यही नहीं संबंधित विभाग द्वारा कोई सूचना भी नही दी गई है। इससे अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है । नियुक्ति पत्र न मिलने से चयनित अभ्यर्थी मानसिक अवसाद की तरफ बढ़ रहे हैं।

3 अक्टूबर को आयोजित की गई थी परीक्षा
लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 महिला/पुरुष परीक्षा- 2021 का अयोजन 3 अक्टूबर 2021 को किया था। यह परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, गोरखपुर व मेरठ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की। इसमें 83564 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित की गई इस परीक्षा में कुल 301 4 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए। योग्य उम्मीदवार न मिलने से 1729 पद खाली रह गए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में हाल ही में दायर याचिका में रिक्त रह गए 1729 पदों को विज्ञापित करने पर रोक लगा दी है।

परिणाम घोषित होने के बाद विवादों में आ गई थी भर्ती
ज्ञात हो कि उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्टाफ नर्स भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। भर्ती प्रक्रिया के साथ अंतिम परिणाम घोषित करने के साथ ही यह भर्ती विवादों में आ गयी । प्रीति पटेल एवं अन्य द्वारा दाखिल याचिका में विभिन्न संस्थानों द्वारा निर्गत अनुभव प्रमाण पत्र को मान्यता न देना तथा कई अन्य रिट याचिकाओं में कटऑफ से ज्यादा अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम सफल परिणाम में शामिल न करना मुख्य विवाद है।

02/05/2022
ताजमहल की टिकट दर बढ़ाने का विरोध गाइड नहीं करेंगे। शनिवार को एडीए कार्यालय में कमिश्नर अमित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई...
17/04/2022

ताजमहल की टिकट दर बढ़ाने का विरोध गाइड नहीं करेंगे। शनिवार को एडीए कार्यालय में कमिश्नर अमित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह सहमति बनी है। घरेलू पर्यटक की प्रवेश टिकट 10 रुपये बढ़कर 50 की जगह 60 रुपये हो जाएगी। अगर नई दरें लागू होती हैं तो घरेलू पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश और मुख्य गुंबद में जाने के लिए 260 रुपये चुकाने होंगे। इसमें 200 रुपये का टिकट मुख्य गुंबद का है। जबकि विदेशी पर्यटकों की टिकट दर 100 रुपये बढ़कर 1350 की जगह 1450 रुपये हो जाएगी।

जयपुर हाउस स्थित विकास प्राधिकरण कार्यालय में गाइड व पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ कमिश्नर ने बैठक की। एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं पर्यटन विभाग अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ताजमहल की टिकट दर बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजने पर सहमति बन गई। इसका विरोध भी पर्यटन से जुड़ी संस्थाएं नहीं करेंगी। पिछली बार टिकट बढ़ाने पर जमकर विरोध हुआ था, इससे टिकट बढ़ाने का निर्णय स्थगित हो गया था।

ये शिकायतें कराईं दर्ज

टूरिस्ट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक दान ने बताया कि बैठक में शिल्पग्राम पार्किंग समय पर नहीं खुलने की शिकायत की गई। पार्किंग शनिवार सुबह 6.15 बजे खुली जबकि 5.30 बजे पर्यटक पहुंच गए। कमिश्नर ने इस संबंध में लिखित शिकायत मांगी है। वहीं, वीआईपी पर्यटकों को लपकों द्वारा ताजमहल घुमाने की शिकायत की गई। इसके संबंध में कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं।

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarpradesh Updates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttarpradesh Updates:

Share