Adwiteey

Adwiteey current issues and events related to social ,health, business, technology, and environment.

25/02/2022

Akhilesh Yadav ke samarthak ka jordar video ninde uda dega

दुनिया की नंबर-1 तीरंदाज दीपिका कुमारी | DEEPIKA KUMARI |दीपिका कुमारी (Deepika Kumari)इस देश में बड़े से बड़े धनुर्धर ह...
29/06/2021

दुनिया की नंबर-1 तीरंदाज दीपिका कुमारी | DEEPIKA KUMARI |
दीपिका कुमारी (Deepika Kumari)
इस देश में बड़े से बड़े धनुर्धर हुए हैं आज भी है
भारत की बेटी दीपिका कुमारी ने पेरिस में चल रहे विश्व तीरंदाजी में तीन स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया । आपने विश्व जगत में भारत का मान बढ़ाया है।

पेरिस में चल रहे विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत की तरफ से दीपिका कुमारी ने अपने अचूक निशाने से तीन गोल्ड मैडल साध डाले | ऐसा करके वो विश्व चैम्पियन बन गयी | यह बात कहने में जितना सरल लग रहा है, उतना होता नही है | विश्व विजेता बनने के लिए दिन रात एक क्र देना पड़ता है | अथक परिश्रम और लगन ही है जो किसी को ऐसे मुकाम पर ला सकता है | तीन-तीन गोल्ड मैडल दीपिका कुमारी के मेहनत की कहानी बता रहा है |इससे पहले भी दीपिका कुमारी ये कारनामा कर चुकी है | 2012 में वो पहली बार विश्व चैम्पियन बन चुकी है | टोक्यो ओलंपिक से पहले एक बार फिर अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर दी है| इस बार वो ओलंपिक में जरुर गोल्ड जीतना चाहेंगी |
दीपिका कुमारी एक संक्षिप्त परिचय -
वैसे तो दीपिका कुमारी के नाम से सब परिचित हैं पर कुछ बातें उनके जीवन से जुडी हुयी हैं सबको जानने की इच्छा बनी रहती है | जैसे दीपिका कुमारी कहाँ रहती हैं , उम्र कितनी है , विवाहित हैं या नही , कौन से कौन से मैडल जीते है अभी तक इत्यादि |

दीपिका का जन्म झारखण्ड के रांची में रातू नाम के स्थान पर हुआ था | पिता जी शिव नारायण महतो एक ऑटो ड्राईवर थे और माता जी गीता महतो नर्स थीं |13 जून 1994 कोजन्मी दीपिका कुमारी बचपन से ही निशानेबाज थीं | बचपन में पत्थर मारकर आम तोड़ने से प्रभावित हुयी माता जी इनकी | वैसे तो पत्थर से आम तोड़ने की कला को उत्तर प्रदेश , बिहार , झारखण्ड के गांवों के अधिकतर बच्चे जानते है| ये कहिये कि उनमे जन्मजात ये गुण रहता है |पर इसे जो अपना करियर बना ले वो दीपिका कुमारी बन जाती है |
https://www.adwiteey.com/2021/06/deepika-kumari-world-champion-archer.html

दीपिका कुमारी ने अपने ही क्षेत्र से सम्बंधित ATANU DAS से विवाह कर लिया है | अतानु दास की विश्व रैंकिंग 17 है |

दीपिका कुमारी के मेडल्स
दीपिका कुमारी ने मेडलों की झड़ी लगा दी है उनके कुछ प्रमुख मैडल जिनसे विश्वव्याप्त ख्याति मिली है -

गोल्ड

2012 वर्ल्ड कप अंताल्या

2018 Hyundai archery वर्ल्ड कप साल्ट लेक सिटी

2021 Hyundai archery वर्ल्ड कप ग्वाटेमाला

2021 Hyundai archery वर्ल्ड कप पेरिस

सिल्वर

2011 वर्ल्ड कप इस्तांबुल

2011वर्ल्ड कप ओगडेन

2012 वर्ल्ड कप टोक्यो

2013वर्ल्ड कप संघाई

2013 वर्ल्ड कप पेरिस

2015 वर्ल्ड कप मैक्सिको सिटी

ब्रोंज

2014 वर्ल्ड कप व्रोक्लाव

2015 वर्ल्ड कप अंताल्या

2018 वर्ल्ड कप SAMSUN

ये सब तो इनके व्यक्तिगत मेडल्स हैं इसके अलावा दीपिका कुमारी ने मिक्स्ड, टीम के रूप में कई अन्य गोल्ड ,सिल्वर और ब्रोंज जीता है |

दीपिका कुमारी किस खेल से संबंधित है
दीपिका कुमारी के इस अद्भुत कीर्तिमान के लिए लाखों लाख बधाइयाँ | आप ऐसे ही मेहनत से लगे रहिये देश आपके साथ है |

दीपिका कुमारी के अवार्ड्स
इन्हें अब तक अर्जुन पुरस्कार , FICCI स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ़ द ईयर पुरस्कार ,पद्मश्री तथा YOUNG ACHIEVERS AWARD प्राप्त हो चुका है |

अभी क्या कर रही है दीपिका कुमारी
दीपिका कुमारी अभी अपने तीरंदाज साथी व पति अतनु दास के साथ पुणे में ट्रेनिंग ले रही है है | अपने मन को शांत रखना सीख रही है जिससे वो और टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर सकें |दीपिका कुमारी विश्वकप जीतने से खुश हैं |

इनके जीत से पूरा देश प्रसन्न है ट्विटर पर सैकड़ों बधाइयाँ मिल रही हैं

Hansraj Meena

·
5h
दीपिका कुमारी जीवनी, रिकॉर्ड
विश्व तीरंदाजी पेरिस में तीन गोल्ड मेडल दीपिका कुमारी महतो की जगह दीपिका मिश्रा जीतती तो मीडिया में बड़ी बड़ी ब्रेकिंग न्यूज चलती। सैकड़ो डिबेट होती। पीएम, सीएम, एमपी, एमएलए, प्रसीडेंट की बधाई की ट्वीट की झड़ी लग जाती। एंकर नाचते। संपादक गाते। पर अफसोस है जाति है कि जाती ही नहीं

दुष्यंत चौटाला
तीरंदाजी विश्व कप में एक ही दिन में तीन स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली दीपिका कुमारी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।

बहुत ही सामान्य परिवार में पैदा हुई हिंदुस्तान की इस बेटी ने पूरे विश्व को दिखा दिया है कि मेहनत और हौंसले से सब कुछ फतेह किया जा सकता है।
दीपिका कुमारी के इस अद्भुत कीर्तिमान के लिए लाखों लाख बधाइयाँ | आप ऐसे ही मेहनत से लगे रहिये देश आपके साथ है | साथ ही साथ पुरे देश को उम्मीद और भरोसा है इस ओलम्पिक में इस बार गोल्ड पर निशाना साधेंगी |

“इस देश में बड़े से बड़े धनुर्धर हुए हैं आज भी है भारत की बेटी दीपिका कुमारी ने पेरिस में चल रहे विश्व तीरंदाजी में .....

COVID19 Delta variant के अभी तक कुल 40 मामले सामने आ चुके हैं |टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं | इसको काबू में ...
26/06/2021

COVID19 Delta variant के अभी तक कुल 40 मामले सामने आ चुके हैं |टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं | इसको काबू में रखने के लिए सरकारें अभी से तैयार हो जाये तभी अच्छा होगा अन्यथा पिछली बार की तरह इस लहर में भी फिर से वही हाल हो सकता है |

COVID19 Delta variant in INDIA भारत में 'COVID19 Delta variant' का एक उप वैरिएंट "डेल्टा प्लस" सबसे पहले 11 जून को पाया गया था |

एक ऐसा दिन जिस दिन पूरी दुनिया विश्व पर्यावरण के लिए काम करती है, सभी देशों के लोग पेड़ लगाते हैं,  और तरह-तरह के प्रोग्र...
25/06/2021

एक ऐसा दिन जिस दिन पूरी दुनिया विश्व पर्यावरण के लिए काम करती है, सभी देशों के लोग पेड़ लगाते हैं, और तरह-तरह के प्रोग्राम आयोजित करते हैं| बैठकें की जाती है, पर्यावरण बचाने के लिए नया संकल्प लिया जाता है| हर वर्ष की भांति इस बर्ष भी 5 जून को सभी देशों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया| दुनिया भर के सरकारों ने पेड़ों जंगलो इत्यादि को बचाने के लिए तमाम गाइडलाईन जारी किया| Read more

WORLD ENVIRONMENT DAY एक ऐसा दिन जिस दिन पूरी दुनिया विश्व पर्यावरण के लिए काम करती है, सभी देशों के लोग पेड़ लगाते हैं,

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adwiteey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Adwiteey:

Share