NRV News Live

NRV News Live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NRV News Live, Media/News Company, lucknow, Lucknow.

13/03/2026

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

11/03/2026

महराजगंज न्यूजउपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र पुलिस प्रभारी सहित संब...
11/03/2026

महराजगंज न्यूज

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र पुलिस प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
सभी अधिकारियों को पूर्ण सजगता और सक्रियता के साथ निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न करवाने का निर्देश दिया गया।

बिजली चोरी की शिकायत पर बेटे की दबंगई, 78 वर्षीय मां को जान से मारने की धमकीराजधानी लखनऊ के डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंद...
11/03/2026

बिजली चोरी की शिकायत पर बेटे की दबंगई, 78 वर्षीय मां को जान से मारने की धमकी

राजधानी लखनऊ के डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर क्षेत्र में रहने वाली 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांती देवी ने अपने ही पुत्र पर बिजली चोरी करने, जान से मारने का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। शांती देवी ने इस संबंध में पुलिस के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से वह भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांती देवी पत्नी स्वर्गीय रामकिशन, निवासी मकान संख्या 502/36, मुकरिम नगर, डालीगंज (निकट मनकामेश्वर मंदिर) पहले बिजली विभाग में कार्यरत थीं और वर्तमान में सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन दिया गया था। आरोप है कि उनका पुत्र राकेश कुमार जबरन उनके बिजली केबल से कटिया लगाकर अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहा है। इतना ही नहीं, वह बीच से केबल काटकर कमरे में बिजली का उपयोग करता है।

शांती देवी का कहना है कि जब उन्होंने इस बिजली चोरी की सूचना बिजली विभाग को दी, तभी से राकेश कुमार उनसे रंजिश रखने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राकेश कुमार अक्सर उनसे पैसों की मांग करता है और विरोध करने पर उन्हें डराता-धमकाता है। कई बार वह उनके साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी कर चुका है।

बुजुर्ग महिला ने बताया कि राकेश कुमार उनका पुत्र है, लेकिन उसके गलत व्यवहार और आपराधिक प्रवृत्ति के कारण उन्होंने उससे संबंध लगभग समाप्त कर लिए थे। उनके अनुसार, राकेश कुमार अक्सर आसपास के लोगों के साथ भी गलत व्यवहार करता है और दबंगई के बल पर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश करता है।

शांती देवी ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत कई बार थाना हसनगंज में लिखित रूप से दी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की निष्क्रियता से निराश होकर उन्होंने 9 मार्च 2026 को भारतीय डाक के माध्यम से भी अपनी तहरीर थाना प्रभारी हसनगंज को और सहायक पुलिस आयुक्त को भेजी है।

छह पीसीएस तबादला
17/02/2026

छह पीसीएस तबादला

सिद्धार्थनगर: आगामी होली और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर ...
17/02/2026

सिद्धार्थनगर: आगामी होली और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सीओ के साथ शोहरतगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह और खुनुवा चौकी प्रभारी वीरेंद्र पासवान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सशस्त्र सीमा बल (SSB) की बटालियन के जवान भी हाई अलर्ट पर नजर आए।

देवरिया जिला स्थित सुभाष चौक पर  छात्रा एकता का अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब कथित " काले कानून " UGC विनियमन के विरो...
28/01/2026

देवरिया जिला स्थित सुभाष चौक पर छात्रा एकता का अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब कथित " काले कानून " UGC विनियमन के विरोध में बीआरडी कॉलेज और विनोबा भावे कॉलेज के छात्रों द्वारा शोध छात्र अभिलाष पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिसमें कानूनों के अंतर्गत वर्ग विशेष के प्रति सौतेले व्यवहार को रेखांकित किया गया। ये प्रदर्शन पूर्णतया शांतिपूर्ण रहा हालांकि किसी जिम्मेदार अधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर छात्रों के बीच नाराजगी दिखी। धरने में आशीष त्रिपाठी, दुर्गेश शर्मा, निर्भय कुमार शाही सहित बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति सराहनीय रही।
छात्रों की प्रमुख मांगों में जाति-आधारित विधान का तत्काल स्थगन और पुनर्मूल्यांकन, सर्व-वर्गीय समान अधिकार नीति का कार्यान्वयन तथा शुद्ध योग्यता-आधारित चगा प्रक्रिया पायंत्तालन शामिल है। इस धरना प्रर्शन में अभिलाष पांडेय , पंडित शशांक शेखर, हिमांशु सिह, जाशीष कुमार त्रिपाठी, अतुल दुबे, अभय कुमार राठौर, आकाश मणि त्रिपाठी, सत्यम तिवारी, शंभू नाथ सिंह, दुर्गेश शर्मा, निर्भय कुमार शाही, साजिद हुसैन और आशीष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

26/12/2025

ये वीडियो लखनऊ का है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

25/05/2025

मनीष कश्यप खुलकर बोले उनकी लड़ाई किससे है।

03/05/2025

केदारनाथ का कपाट खुलने पर बोले सीएम धामी,

02/05/2025

Akhilesh yadav के बयान पर भड़के सुभासपा के प्रवक्ता अरुण राजभर

28/03/2025

यूट्यूबर मनीष कश्यप होंगे गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Address

Lucknow
Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NRV News Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share