K Live

K Live K Live official page
(3)

More than 50.2 Millon user watching k live making it the largest watching in india, qatar, saudi arabia, UAE, malaysia, japan, bangladesh, kuwait, nepal

इलाहाबाद हाईकोर्ट की यूपी पुलिस पर सख्त टिप्पणी: अधिकारियों की निष्ठा संविधान नहीं, सत्ताधारी दल के प्रति; कानून के शासन...
06/06/2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट की यूपी पुलिस पर सख्त टिप्पणी: अधिकारियों की निष्ठा संविधान नहीं, सत्ताधारी दल के प्रति; कानून के शासन पर उठाए सवाल

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था और कानून के शासन को लेकर बेहद कड़ी टिप्पणी की है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार दिवाकर की एकल पीठ ने कहा कि फील्ड स्तर के कई अधिकारी संविधान और कानून के प्रति अपने दायित्वों के बजाय राजनीतिक वरिष्ठों को संतुष्ट करने के अनुरूप काम करते हैं।

न्यायालय ने कहा कि अधिकारियों की निष्ठा संविधान के प्रति नहीं बल्कि सत्ताधारी प्रतिष्ठान के प्रति दिखाई देती है। तबादलों की व्यवस्था से भलीभांति परिचित अधिकारी अक्सर अपने आचरण को राजनीतिक अपेक्षाओं के अनुसार ढाल लेते हैं।

कानून के शासन को 'असुविधा' मानते हैं अधिकारी

अदालत ने कहा कि अधिकारी वर्ग का एक बड़ा हिस्सा कानून के शासन को संवैधानिक दायित्व के बजाय एक परिचालन संबंधी असुविधा मानता है। न्यायालय के अनुसार कई मामलों में बिना उचित प्रक्रिया के गिरफ्तारियां की जाती हैं, एफआईआर दुर्भावनापूर्ण इरादों से दर्ज या दबा दी जाती हैं तथा निवारक हिरासत संबंधी प्रावधानों का मनमाने ढंग से उपयोग किया जाता है।

पीठ ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत उपलब्ध प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपायों को नियमित रूप से नजरअंदाज किया जाता है। न्यायिक आदेशों का औपचारिक रूप से पालन तो किया जाता है, लेकिन उनका वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता।

गैंगस्टर एक्ट के मामले की सुनवाई में आई टिप्पणी

न्यायालय ने यह टिप्पणियां उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स एवं असामाजिक गतिविधियां (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत दर्ज एक मामले की सुनवाई के दौरान कीं। गैंगस्टर एक्ट में नामजद एक आरोपी द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य में पुलिस शक्तियों के कथित दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताई।

हालांकि सर्वोच्च न्यायालय भी 1986 के अधिनियम से जुड़े कुछ मुद्दों पर विचार कर रहा है, इसलिए हाईकोर्ट ने मामले के व्यापक कानूनी पहलुओं पर अंतिम राय देने से परहेज किया।

गृह सचिव की भूमिका पर भी सवाल

अदालत ने राज्य के गृह सचिव के कामकाज पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इस पद तक पहुंचे कुछ अधिकारियों ने व्यवहार में स्वार्थपूर्ण हितों को साधने का कार्य किया है। न्यायालय के अनुसार नियुक्तियों, विभागीय कार्रवाई की मंजूरी और अदालती मामलों में सरकार की प्रतिक्रिया कई बार निष्पक्ष एवं संवैधानिक प्रशासनिक निर्णय के बजाय व्यक्तिगत या बाहरी प्रभावों से प्रेरित दिखाई देती ह

04/06/2026

खेतासराय में सोशल मीडिया पर दबदबा बनाने वालों की अब खैर नहीं!

एक मैसेज पर जुटने वाली भीड़, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बढ़ती गैंगबाजी और इंस्टाग्राम पर रौब दिखाने वाली रील्स अब पुलिस के निशाने पर हैं।

पुलिस ने 40 से अधिक संदिग्ध ग्रुप और उनसे जुड़े लोगों को चिन्हित कर जांच शुरू कर दी है।

युवाओं से अपील की गई है कि ऐसे ग्रुपों और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

SocialMedia WhatsAppGroup InstagramReels CrimeNews PoliceAction UttarPradesh ViralNews LawAndOrder JaunpurNews NewsReel TrendingNews LocalNews ReelsIndia InstaNews KLiveNews

प्रयागराज में करोड़पति कारोबारी परिवार के 4 लोगों की हत्या में शामिल सनी गुप्ता 12 घंटे लाशों के साथ रहा। रातभर उसने हर ...
04/06/2026

प्रयागराज में करोड़पति कारोबारी परिवार के 4 लोगों की हत्या में शामिल सनी गुप्ता 12 घंटे लाशों के साथ रहा। रातभर उसने हर निशान मिटाने की कोशिश की। फर्श पर फैला खून साफ किया। शवों के चेहरों पर टॉयलेट क्लीनर डाला। फिर लाशों को रजाई-गद्दे ओढ़ दिए, ताकि बदबू बाहर न आए। हत्याकांड के बाद वह घर जाकर आराम से सो गया। पुलिस ने 150 CCTV कैमरों की फुटेज देखीं और सनी को पकड़ लिया।

बुधवार देर शाम कारोबारी परिवार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई। बहन के सिर की एक हड्डी टूटी मिली, जबकि पिता और मां के सिर की करीब 10-10 हड्डियां टूटी थीं। बेटे को मां-बाप से इतनी नफरत थी कि जब तक उनकी मौत नहीं हो गई, तब तक वार करता रहा।

कहानी की शुरुआत 31 मई की देर शाम को हुई थी। कारोबारी का बेटा अभिषेक और सनी ने साथ बैठकर बीयर पी। पहले बहन को मारा, फिर मां-बाप की हत्या कर दी। वारदात के बाद डेढ़ करोड़ रुपए के गहने लूटे गए, लेकिन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया और सनी ने अभिषेक को भी मार डाला।

पोस्टमॉर्टम में अभिषेक के शरीर पर 12 जगह चोटों के निशान मिले। बुधवार को पुलिस ने केस का खुलासा किया। मीडिया के सामने आरोपी ने जुर्म कबूल किया। उसके चेहरे पर शिकन नहीं थी। कहा-जो अपने मां-बाप का नहीं हुआ, वो मेरा क्या होता, इसलिए मार दिया। इस मामले में लापरवाही बरतने पर 2 दरोगा भी सस्पेंड कर दिए गए।

दिल्ली के मालवीय नगर के होटल फ्लोरिस स्टे में बुधवार को हुए अग्निकांड को जिसने की देखा उसकी रूह कांप गई. हर तरफ आग की लप...
04/06/2026

दिल्ली के मालवीय नगर के होटल फ्लोरिस स्टे में बुधवार को हुए अग्निकांड को जिसने की देखा उसकी रूह कांप गई. हर तरफ आग की लपटों के बीच जिंदगी के लिए जद्दोजहद करते वहां फंसे लोग इतने बेबस थे कि वह एक उम्मीद की छोटी सी किरण का इंतजार कर रहे थे. आग में 21 लोगों की मौत हो गई. लेकिन 49 लोगों की जान बचा ली गई. आग इतनी भयावह थी कि अंदर फंसे लोगों को बाहर जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदना पड़ा. आग और धुएं के गुबार के बीच जब होटल में मेहमान जिंदगी के लिए जद्दोजहद कर रहे थे तब रियाजुद्दीन उनके लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे.

संभल के 1978 के दंगा पीड़ित परिवारों को खाली कराई गई कब्रिस्तान की 3 बीघा जमीन पर बसाया जा रहा। गुरुवार को दंगा पीड़ित र...
04/06/2026

संभल के 1978 के दंगा पीड़ित परिवारों को खाली कराई गई कब्रिस्तान की 3 बीघा जमीन पर बसाया जा रहा। गुरुवार को दंगा पीड़ित रामशरण रस्तोगी के परिवार को 100 वर्ग मीटर जमीन का पट्टा दिया गया।

मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा संभल में 48 साल पहले जिनके आशियाने जलाए गए, आज उनके आंसू पोंछने आया हूं। न जाने कितनी पीढ़ियां इंतजार करते-करते गुज़र गईं। भारत 1947 में आजाद हुआ था। लेकिन सही मायने में संभल आज के दिन आज़ाद हुआ है।

मुरादाबाद मंडल कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि दंगा पीड़ितों को बसाने की प्रक्रिया आज से शुरू हुई है। जितने भी लोग पलायन कर गए थे, उन सभी से हम रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो अपने प्रमाणों के साथ जिला प्रशासन से संपर्क करें। हम सभी को जमीन देंगे।

इसके पहले प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने रामशरण रस्तोगी की बहू रुक्मिनी को पट्टे की जमीन का प्रमाण-पत्र दिया। मंत्री ने रुक्मिनी और उनके बेटे कपिल के साथ जमीन का भूमि-पूजन भी किया। कब्रिस्तान से खाली कराई गई जमीन कोतवाली क्षेत्र के शेर खां सराय गांव में टीले वाली मस्जिद के पास है।

जौनपुर: सड़क हादसे में घायलों की मदद को आगे आए मोहम्मद असजद सिद्दीकीजौनपुर के भुड़कुड़हा मोड़ गुरैनी बाजार में एंबुलेंस ...
04/06/2026

जौनपुर: सड़क हादसे में घायलों की मदद को आगे आए मोहम्मद असजद सिद्दीकी

जौनपुर के भुड़कुड़हा मोड़ गुरैनी बाजार में एंबुलेंस और स्कॉर्पियो की टक्कर में अकबरपुर निवासी राकेश सिंह व उनके पिता शिवमूर्ति सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही मोहम्मद असजद सिद्दीकी जिला अस्पताल पहुंचे और कई घंटों तक घायलों की देखभाल कर उनके परिजनों को हालात की जानकारी देते रहे।

परिजनों के अस्पताल पहुंचने तक असजद सिद्दीकी ने हर संभव मदद की। घायलों के परिजनों ने उन्हें "फरिश्ता" बताते हुए आभार जताया। इस घटना को स्थानीय लोग इंसानियत और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

UttarPradeshNews

लखनऊ की इटौंजा पुलिस ने आइसक्रीम पार्लर संचालक सचिन सिंह (22) की हत्या का आज, 3 जून को खुलासा कर दिया। उसकी हत्या रिश्ते...
03/06/2026

लखनऊ की इटौंजा पुलिस ने आइसक्रीम पार्लर संचालक सचिन सिंह (22) की हत्या का आज, 3 जून को खुलासा कर दिया। उसकी हत्या रिश्ते के मामा ब्रजेश सिंह (26) ने की थी। उसे शक था कि सचिन उसकी बहन यानी अपनी मौसी पर गलत नजर रखता था।

इसी वजह से उसने शराब पार्टी के बहाने सचिन को बुलाया। उसे शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो प्लास्टिक स्ट्रेप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को केले के खेत में फेंक दिया।

घटना 1 जून की रात इटौंजा थाना क्षेत्र के अकबरपुर में हुई थी।

मड़ियांव थाना क्षेत्र की इन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी सचिन सिंह का शव अकबरपुर में रिश्ते के मामा ब्रजेश सिंह के केले के खेत में मिला था। सचिन के पिता राम शंकर सिंह ने ब्रजेश सिंह के खिलाफ इटौंजा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

03/06/2026

खेतासराय: अल-ज़फ़र हॉस्पिटल में हर शनिवार देंगे सेवाएं ब्रेन एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अरशद

खेतासराय। अल-ज़फ़र हॉस्पिटल में अब मस्तिष्क एवं रीढ़ (ब्रेन एंड स्पाइन) से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी। ब्रेन एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अरशद प्रत्येक शनिवार को अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सिर, रीढ़ की हड्डी, नसों और स्पाइन संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज निर्धारित दिन पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार प्राप्त कर सकेंगे।

CBSE में गड़बड़ियों के आरोपों के बीच चेयरमैन और सचिव का तबादला हुआ तो अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तंज कस दिया. उन्ह...
02/06/2026

CBSE में गड़बड़ियों के आरोपों के बीच चेयरमैन और सचिव का तबादला हुआ तो अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तंज कस दिया. उन्होंने कहा, चेयरमैन-सचिव को हटा दिया गया, लेकिन शिक्षा मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. सरकार का संदेश साफ है, जो करना है, कर लो.

एग्जाम पेपर लीक पर लेखिका मधु किशर का तीखा बयान !मधु किशर ने कहा कि जो सरकार एग्जाम पेपर की सुरक्षा करने में नाकाम है, ऐ...
02/06/2026

एग्जाम पेपर लीक पर लेखिका मधु किशर का तीखा बयान !

मधु किशर ने कहा कि जो सरकार एग्जाम पेपर की सुरक्षा करने में नाकाम है, ऐसी सरकार को देश की सुरक्षा सौंपकर हम कितना बड़ा खतरा मोल ले रहे हैं।

PaperLeak

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when K Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to K Live:

Share