News Hour Uttar Pradesh

News Hour Uttar Pradesh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News Hour Uttar Pradesh, News & Media Website, Hazaratganj Lucknow, Lucknow.

"Vinay Mishra | State Head, UP – News Hour | Bringing you fast, accurate, and impactful news from the heart of Uttar Pradesh."उत्तर प्रदेश के दिल से आपको तेज़, सटीक और असरदार खबरें पहुँचाते हुए।"

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण और राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बड़ी अपडेटराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने ...
31/01/2026

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण और राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बड़ी अपडेट

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने आज अयोध्या पहुँचकर मंदिर निर्माण की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

प्रमुख बिंदु:

राष्ट्रपति का दौरा: 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या आ सकती हैं। वह मंदिर निर्माण में जुटे 400 श्रमिकों को सम्मानित करेंगी।

ऐतिहासिक भेंट: कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य द्वारा भेंट की गई 400 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण और राम यंत्र स्तोत्र को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।

निर्माण कार्य: अस्थायी रामलला मंदिर को फरवरी अंत तक मेमोरियल का स्वरूप दिया जाएगा। राम मंदिर आंदोलन शहीद स्मारक का कार्य मार्च तक और तकनीकी कार्य (L&T-TCS) अप्रैल अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

हिंदू नववर्ष: इस अवसर पर राम मंदिर परिसर में विशेष सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

राम नगरी अयोध्या अब अपने पूर्ण वैभव की ओर तेज़ी से अग्रसर है।

लखनऊ: राजधानी के 7 प्रमुख मार्गों पर बनेंगे भव्य सांस्कृतिक प्रवेश द्वारमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के स्वरूप ...
31/01/2026

लखनऊ: राजधानी के 7 प्रमुख मार्गों पर बनेंगे भव्य सांस्कृतिक प्रवेश द्वार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के स्वरूप को नया विस्तार देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। राजधानी में प्रवेश करते ही अब आगंतुकों को उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान के दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री जी ने शहर के 7 मुख्य मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख आकर्षण:

धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान: अयोध्या मार्ग पर 'सूर्य द्वार', वाराणसी मार्ग पर 'नंदी द्वार' और प्रयागराज मार्ग पर 'संगम द्वार' बनेगा।

वीरता और ज्ञान का संगम: झांसी मार्ग पर 'शौर्य द्वार', सीतापुर मार्ग पर 'व्यास द्वार' और हरदोई मार्ग पर 'धर्म द्वार' विकसित होगा।

कृष्ण द्वार: आगरा मार्ग पर भगवान कृष्ण की महिमा को दर्शाता विशेष द्वार बनेगा।

ये द्वार पारंपरिक भारतीय वास्तुकला, सुंदर नक्काशी और आधुनिक लाइटिंग से सुसज्जित होंगे। इनके निर्माण में कॉरपोरेट भागीदारी बढ़ाने के लिए सीएसआर (CSR) फंड का उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी के इस विजन से लखनऊ अब एक वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में और भी मजबूती से उभरेगा।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलिआज 30 जनवरी 2026 को 'शहीद दिवस' के ...
30/01/2026

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

आज 30 जनवरी 2026 को 'शहीद दिवस' के अवसर पर लखनऊ स्थित शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सम्मिलित हुए। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने शहीद स्मारक पर दीपदान किया और बापू के सत्य एवं अहिंसा के आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि बापू का जीवन दर्शन राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से बापू को याद किया गया और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों की स्मृति में मौन रखा गया।

 #रुदौली सीएचसी:-सवाल पूछो तो FIR? #रुदौली सीएचसी अधीक्षक और  #टीवी पत्रकार आमने-सामने हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर तहरीर द...
17/12/2025

#रुदौली सीएचसी:-सवाल पूछो तो FIR?

#रुदौली सीएचसी अधीक्षक और #टीवी पत्रकार आमने-सामने हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर तहरीर दी है। #सीएचसीअधीक्षक की कार पर पथराव का दावा किया गया, लेकिन मौके से कोई ठोस सबूत नहीं मिला। #सवाल ये है—जब शासनादेश है कि अधीक्षक सीएचसी परिसर में रहें और समय पर अस्पताल में बैठें, तो फिर रोज़ फैज़ाबाद से आना-जाना क्यों?

#कुछ दिन पहले जिस महिला की डिलीवरी को विदेशी महिला बताकर प्रचार किया गया, वह बाद में भारतीय निकली। इसके बावजूद न तो सीएमओ स्तर से कोई कार्रवाई हुई, न ही भ्रामक प्रचार पर जवाबदेही तय हुई। क्या यह सिर्फ झूठी वाहवाही के लिए किया गया?

#अब बड़ा सवाल—
❓ क्या सवाल पूछना अपराध है?
❓ क्या नियम सिर्फ कागज़ों के लिए हैं?
❓ मुख्यमंत्री के निर्देश ज़मीन पर लागू होंगे या नहीं?

 #अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान ने मंगलवार को जिले के पूरा बाजार, बीकापुर, मिल्कीपुर और रूदौ...
21/10/2025

#अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान ने मंगलवार को जिले के पूरा बाजार, बीकापुर, मिल्कीपुर और रूदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

पूरा बाजार सीएचसी में मरीज भर्ती में लापरवाही और दवा वितरण में गड़बड़ी मिलने पर अधीक्षक को लगाई कड़ी फटकार।

स्टोर की अव्यवस्था पर दिए तीन दिन में सुधार के निर्देश।

बीकापुर सीएचसी में बेड पर चादरें न होने पर जताई नाराजगी, कहा — वार्ड रहें साफ-सुथरे, रोजाना सफाई अनिवार्य।

मिल्कीपुर सीएचसी में ओपीडी, इमरजेंसी, लैब व प्रसव कक्ष की बारीकी से की जांच।

दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।

रूदौली सीएचसी में स्टाफ उपस्थिति, प्रसव कक्ष व इम्यूनाइजेशन यूनिट की जांच की गई।

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने निर्देश दिए — “हर दिन अस्पताल परिसर में फिनायल युक्त सफाई हो।”

निरीक्षण में डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम रही मौजूद।

#अयोध्या

21/10/2025
21/10/2025

कुशीनगर में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

कार और पिकअप में जबरदस्त टक्कर
हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

23 वर्षीय युवक की अगले महीने थी शादी
दीपावली की खुशियों में दो परिवारों पर टूटा दुःखों का पहाड़

21/10/2025

एटा घंटाघर मार्केट पर दुकान में लगी आग
दुकानदारों, लोगो में मची अफरा तफरी

21/10/2025

#बुलंदशहर में सीरिंज के भंडार में लगी भीषण आग

राजकीय पशु चिकित्सालय का मामला

Address

Hazaratganj Lucknow
Lucknow
226001

Telephone

+919451568593

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Hour Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Hour Uttar Pradesh:

Share