SOME VOICE INDIA

SOME VOICE INDIA Official Page of
SOME VOICE INDIA
समाज की बात सरकार तक

20/08/2026

लखनऊ मलिहाबाद विधानसभा से बीजेपी से 2 बार
विधायक जया देवी कौशल ने मंदिर में जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप, अगरबत्ती-नारियल तक न चढ़ाने देने का दावा
काकोरी कस्बा स्थित शीतला मंदिर में जीर्णोद्धार के लिए आयोजित शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जातिगत भेदभाव के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने मंदिर प्रशासन पर पूजा के दौरान उनके साथ जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाया उन्होंने दावा किया कि उन्हें मंदिर में अगरबत्ती तक नहीं जलाने दी गई और नारियल फोड़ने की भी अनुमति नहीं दी गई।

17/08/2026

लखनऊ में बालागंज चौराहे पर स्कूली बच्चों का प्रदर्शन- दुबग्गा रोड पूरी तरह जाम

​ लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल की छात्राओं ने स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी के विरोध में बालागंज चौराहे पर सड़क पर बैठकर दुबग्गा रोड को चारों तरफ से पूरी तरह जाम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक बारिश के बावजूद ​चौराहे पर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शन के चलते चौक, बालागंज -दुबग्गा मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। छात्राओं के रोड जामकर प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं अधिकारी मौके पर पहुंचकर छात्राओं को समझाने एवं स्थिति संभालने के लिए मशक्कत करने में जुटे थे।

10/08/2026

उन्नाव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोश, हजारों ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

10/08/2026

उन्नाव। थाना सोहरामऊ क्षेत्र के ग्राम सभा हसनापुर मजरा सतगुर खेड़ा में डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला घटना के विरोध में ग्राम सभा सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।

ग्रामीणों का आरोप है कि बाबा साहब की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया लेकिन अभी तक घटना का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान तहसील प्रशासन, एसडीएम, लेखपाल, पुलिस प्रशासन सहित शासन-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे ग्राम प्रधानों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर घटना का विरोध किया आसपास के कई गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे ग्रामीणों की मांग के बाद डॉ. बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा को पुनः स्थापित किया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए जय भीम, जय भारत के नारे लगाए

#𝚋𝚑𝚒𝚖𝚛𝚊𝚘𝚊𝚖𝚋𝚎𝚍𝚔𝚊𝚛

06/08/2026

पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान समेत 2 की सड़क हादसे में मौत

यूपी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके एक अन्य साथी की भी जान चली गई, जबकि 3 अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने आया था। मुलाकात के बाद लौटते समय पूंछ क्षेत्र के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ऐम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोठ भेजा गया।
चिकित्सकों ने जांच के बाद अबान अहमद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसके एक अन्य साथी की भी मौत हो गई। 3 घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉ�

पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान समेत 2 की सड़क हादसे में मौतयूपी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क...
06/08/2026

पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान समेत 2 की सड़क हादसे में मौत

यूपी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके एक अन्य साथी की भी जान चली गई, जबकि 3 अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने आया था। मुलाकात के बाद लौटते समय पूंछ क्षेत्र के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ऐम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोठ भेजा गया।
चिकित्सकों ने जांच के बाद अबान अहमद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसके एक अन्य साथी की भी मौत हो गई। 3 घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलिज रिफर कर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


  बलिया: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन।दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस।रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक थे उम...
05/08/2026



बलिया: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन।

दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस।

रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक थे उमाशंकर सिंह।

यूपी विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे।

लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

बीमारी के चलते विधानसभा सत्र से रहे दूर।

बसपा की बैठकों में भी नहीं हो पा रहे थे शामिल।

मायावती के बेहद करीबी नेताओं में थी गिनती।

पूर्वांचल के बड़े नेताओं में शामिल थे उमाशंकर सिंह।

गरीबों के मसीहा के रूप में थी खास पहचान।

समाजसेवा के कार्यों के लिए थे प्रसिद्ध।

2016 में 351 जोड़ों का कराया था सामूहिक विवाह।

हिंदू-मुस्लिम सामूहिक विवाह बना था चर्चा का विषय।

2022 में बसपा की एकमात्र सीट रसड़ा से जीते थे।

उमाशंकर सिंह ने 2022 में बसपा की लाज बचाई थी।

बसपा के कद्दावर नेता के निधन से शोक की लहर।

लखनऊ: सपा विधायक सचिन यादव को सदन से पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किया गया, अध्यक्ष ने मार्शल से बाहर निकालने का आदेश दिया। ...
04/08/2026

लखनऊ: सपा विधायक सचिन यादव को सदन से पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किया गया, अध्यक्ष ने मार्शल से बाहर निकालने का आदेश दिया।

29/07/2026

यूपी में महंगा हुआ जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना।

लखनऊ । जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना महंगा हो गया है। शासन ने इसकी फीस ढाई गुना बढ़ा दी है। पहले 20 रुपये फीस थी, जिसे अब 50 रुपये कर दिया गया है। हालांकि, जन्म मृत्यु के 21 दिन के भीतर शासन ने ढाई गुना बढ़ाई प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहले की फीस।

एक वर्ष बाद प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 100 रुपये लगेंगे। यह बढ़ोतरी 19 जून को जारी शासनादेश के आधार पर की गई है। जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र के पंजीयक मुख्य चिकित्साधिकारी होते हैं। शासन ने उन्हें आदेश भेजा है। इसके बाद वहां से आदेश नगर निगम भेज दिया गया है।

29/07/2026

कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी की जो सरकार है वह चंदा भी नहीं बचा पाए, उन्हीं के संगी साथी लोग इसमें पूरी तरह से इंवॉल्वड हैं।

डिम्पल यादव, लोकसभा सांसद

Address

Lucknow
226301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SOME VOICE INDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share