02/09/2026
बाजपुर में मदरसा सील, संचालक ने कार्रवाई पर जताई आपत्ति
रुद्रपुर/बाजपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित बाजपुर में मदरसा जामिया हनफिया रज़ाउल उलूम को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सील कर दिया।
कार्रवाई के बाद मदरसा संचालक इरशाद अली ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि मदरसे के पंजीकरण की प्रक्रिया पहले से चल रही थी। संचालक के अनुसार, पंजीकरण के लिए निर्धारित शुल्क की रसीद और संबंधित दस्तावेज भी अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए गए थे।
इरशाद अली ने दावा किया कि प्रशासन की एक बैठक में 30 सितंबर तक मदरसे का पंजीकरण कराने की बात कही गई थी। इसी के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया था।
फिलहाल, मदरसे को सील करने की आधिकारिक वजह को लेकर एसडीएम बाजपुर ऋचा सिंह की ओर से विस्तृत स्पष्टीकरण सामने आना बाकी है। प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
News 125 National