News NT 24

News NT 24 India's Largest News Network

08/08/2026
08/08/2026

उत्तर प्रदेश,
बस्ती से नगर पंचायत गनेशपुर मार्ग पर बड़े हादसे का इंतजार,,,,
पहली बारिश में बह गई थी सड़क, खबर चलने के बाद हुई थी लीपापोती,
दूसरी बारिश ने लीपापोती पर फेर दिया पानी,,,बड़े वाहनों के आवागमन और स्कूल बसों के लिए बनी मुसीबत,
जिम्मेदारों आखिर कब जागेंगे कुंभकर्णी नींद से?

07/08/2026

जन सैलाब
बीएसपी के दिवंगत विधायक श्री उमाशंकर सिंह के अंतिम यात्रा में (रसड़ा )बलिया जाम हो गया

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र की पुलिस ने अगस्त 2026 में एक अंतरराज्यीय हाईटेक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 सदस...
06/08/2026

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र की पुलिस ने अगस्त 2026 में एक अंतरराज्यीय हाईटेक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 2 करोड़ रुपये कीमत की 11 लग्जरी और महंगी गाड़ियां (जैसे क्रेटा, हैरियर, किया और होंडा) बरामद की हैं।
गिरोह की कार्यशैलीहाईटेक तरीके: चोर पलक झपकते ही आधुनिक सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से गाड़ियों के सेंट्रल लॉक और सायरन को बिना आवाज किए खोल लेते थे।
जीपीएस निकालना: चोरी करने के बाद गाड़ी में लगे जीपीएस डिवाइस को तुरंत निकालकर फेंक देते थे।
ऑन-डिमांड चोरी: यह गिरोह डिमांड के अनुसार गाड़ियां चुराता था और दुर्घटना में नष्ट (Total Loss) हो चुकी गाड़ियों के चेसिस व इंजन नंबर को चोरी की गाड़ियों में बदलकर उन्हें आगे बेचते थे।
तस्करी कनेक्शन: बरामद गाड़ियों को बिहार में शराब तस्करों को बेचे जाने का खुलासा हुआ है।गिरफ्तार और फरार आरोपीगिरफ्तार आरोपी: सत्यम यादव, विवेक शुक्ला, संतोष कुमार (SD कार बाजार का मालिक), पंकज, रविकांत, अजयपाल, रंजीत यादव और अनुभव त्रिपाठी।

06/08/2026

कांवड़ उठाने वाले नशेड़ी,भंगेड़ी आतंकवादी होते है: मौलाना रशीदी

मौलाना के बिगड़े बोल,कांवड़ियों को कहा- 'नशेड़ी,भंगेड़ी और आतंकवादी।*

रशीदी ने आतंकवादियों से की शिवभक्तों की तुलना।

आप उन्हें भगवान शिव का भक्त कहते हैं जो सड़कों पर बैठकर शराब और नशीली चीज़ें लेते हैं।

वे शिव भक्त नहीं हैं;वे आतंकवादी हैं।

06/08/2026

आपने कभी देखा है कि विधानसभा की छत या प्लास्टर गिर गया हो और किसी नेता या विधायक को चोट लगी हो?

छत हमेशा सरकारी स्कूल,अस्पताल और कॉलेज की ही गिरती है।

घटना राजस्थान के चुरू जिले की है जहां एक सरकारी अस्पताल में छत से ढेर सारा प्लास्टर टूटकर सीधे महिला के सिर पर गिरा़।

06/08/2026

4700 करोड़ रुपए से एक्सप्रेस वे बना।

47 दिन भी नहीं चला।

40 जगह से क्रेक हो गया।

यह उत्तर प्रदेश का लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस वे है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 जुलाई को उदघाटन किया था CM योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे।

अब इस पर पैच वर्क के पास भरे बरसाती पानी को सुखाने के लिए 10 पंखे लगाए गए हैं।

यह तकनीक देश से बाहर नहीं जानी चाहिए।

ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर एसआरएन अस्पताल करने की मांग, अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रयागराज, 5 अगस्त।* भारतीय स्वतंत्रता सं...
05/08/2026

ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर एसआरएन अस्पताल करने की मांग, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

प्रयागराज, 5 अगस्त।* भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी एवं काकोरी केस के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह को उचित सम्मान दिलाने की मांग को लेकर महुआ डाबर संग्रहालय परिवार के तत्वावधान में बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। धरना अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान स्थल (एसआरएन चिकित्सालय परिसर) में दिया जा रहा है। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय का नाम बदलकर "अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय" किए जाने की है।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस स्थान पर आज स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय संचालित है, वहीं अंग्रेजी शासन के दौरान ऐतिहासिक मलाका जेल हुआ करती थी। इसी जेल में 19 दिसंबर 1927 को काकोरी केस के अमर सेनानी ठाकुर रोशन सिंह को फाँसी दी गई थी। ऐसे में यह स्थान केवल एक चिकित्सालय का परिसर नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण बलिदान स्थल भी है।

वक्ताओं ने कहा कि ठाकुर रोशन सिंह का योगदान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, लेकिन आज भी उनके बलिदान स्थल को वह सम्मान नहीं मिल पाया है जिसके वे वास्तविक अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि फाँसी से पूर्व मलाका जेल से लिखे गए ठाकुर रोशन सिंह के पत्र, उनके दुर्लभ चित्र तथा मुकदमे से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेख आज भी महुआ डाबर संग्रहालय में सुरक्षित हैं, जो उनके अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति के जीवंत साक्ष्य हैं।

उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर 1927 को जब ठाकुर रोशन सिंह को फाँसी दी गई, तब हजारों लोग उनका अंतिम दर्शन करने और पार्थिव शरीर लेने के लिए जेल के बाहर एकत्र हुए थे। उनकी अंतिम यात्रा के ऐतिहासिक चित्र आज भी उस जनसैलाब और उनके प्रति देशवासियों के सम्मान की गवाही देते हैं।

महुआ डाबर संग्रहालय परिवार ने कहा कि आजादी के अमृत काल में यह आवश्यक है कि इस ऐतिहासिक बलिदान स्थल को उसकी वास्तविक पहचान मिले। जिस स्थान पर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले क्रांतिकारी को फाँसी दी गई थी, उसी स्थान पर स्थित चिकित्सालय का नाम उनके नाम पर रखा जाना उनके सर्वोच्च बलिदान का सच्चा सम्मान होगा।

संग्रहालय परिवार ने कहा कि वह वर्षों से इस मांग को विभिन्न स्तरों पर उठाता रहा है, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष के बाद भी ठाकुर रोशन सिंह को अपेक्षित सम्मान न मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय का नाम बदलकर "अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय" नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

धरने में डॉ. शाह आलम राना, डॉ. अवनीश सिंह, प्रियांशु रंजन, निशांत मोदनवाल, हिमांशु सिंह, सम्राट राय, शिवांग त्रिपाठी, रिशुराज आनंद, श्रेयश तोमर, अभिषेक तिवारी, शुभम सिंह, आज्ञा प्रसाद तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Address

Lucknow
226010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News NT 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News NT 24:

Shortcuts

Share