Crime Watch

Crime Watch Local crime updates and safety information. Keeping you informed. Join us in making our community a safer place.

हरियाणा -पानीपत पुलिस ने साइको किलर पूनम को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि वो अब तक 4 बच्चों की हत्या कर चुकी है। इसमें 3...
03/12/2025

हरियाणा -
पानीपत पुलिस ने साइको किलर पूनम को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि वो अब तक 4 बच्चों की हत्या कर चुकी है। इसमें 3 लड़कियां, 1 लड़का है। उसे सुंदर बच्चियों से नफरत थी। इसलिए पानी में डुबोकर मार देती थी।

पूनम का टारगेट उसके सगे-संबंधियों के बच्चे होते थे। वर्ष 2023 में सोनीपत में अपनी भांजी को पानी में डुबोकर मार डाला। किसी को शक न हो, इसलिए बेटे की भी उसी के साथ हत्या कर दी। 3 महीने पहले मायके में भतीजी की इसी तरह हत्या की।

JK तलपड़े” नाम तो सुना होगा ?🤔हीरो बनने के लिए पत्नी ने बेच दिया घर और गहने! The Family Man के JK तलपड़े उर्फ़ शरीब हाशम...
03/12/2025

JK तलपड़े” नाम तो सुना होगा ?🤔

हीरो बनने के लिए पत्नी ने बेच दिया घर और गहने! The Family Man के JK तलपड़े उर्फ़ शरीब हाशमी की लव स्टोरी किसी भी फ़िल्मी कहानी से ज़्यादा सच्ची और भावुक है। ♥️

शरीब हाशमी ने 33 साल की उम्र में अपनी जमी-जमाई नौकरी छोड़कर एक्टिंग में आने का फैसला किया। यह उनके लिए करो या मरो वाली स्थिति थी। अगले तीन साल तक उन्हें कोई बड़ा काम नहीं मिला और परिवार को गहरी आर्थिक तंगी ने घेर लिया।😢

उस मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी नसरीन उनकी सबसे बड़ी ताकत बनीं। उन्होंने शरीब के सपनों को ज़िंदा रखने और घर चलाने के लिए अपने गहने और यहां तक कि अपना घर भी बेच दिया था! शरीब ने बताया, “उसने मुझसे कभी शिकायत नहीं की। उसने सब कुछ संभाला” 💪🏻

नसरीन का यह त्याग ही शरीब की “Slumdog millionaire” से लेकर “The Family Man” तक की सफलता का असली आधार है। 🔥

सफलता मिलने के बाद अब यह जोड़ा एक और बड़ी परीक्षा से गुज़र रहा है नसरीन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। पहले नसरीन ने बलिदान दिया अब शरीब उनका सहारा हैं और वे दोनों मिलकर इस बीमारी को हराने की कोशिश कर रहे है🫶🏻

इनकी कहानी साबित करती ह कि सच्चा जीवनसाथी वह नहीं जो सफलता साझा करे बल्कि वह जो असफलता में आपके लिए सब कुछ दांव पर लगा दे। ऐसी कहानियाँ वर्षों याद रखी जाती है।🙌🏻

सच्चा जीवनसाथी वह होता है जो... ?

इस वाक्य को अपनी नज़र में पूरा करें और हमें बताएं 💬👇🏻

जिस मंदिर को यहाँ ध्वस्त किया गया है, उसके ठीक पीछे जो ऊँची इमारत दिख रही है, वह आरएसएस का कार्यालय बताया जाता है। स्थान...
02/12/2025

जिस मंदिर को यहाँ ध्वस्त किया गया है, उसके ठीक पीछे जो ऊँची इमारत दिख रही है, वह आरएसएस का कार्यालय बताया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीजेपी की सरकार ने उस आरएसएस दफ़्तर के लिए पार्किंग स्पेस तैयार करने के नाम पर इस पुराने मंदिर को तोड़ दिया। कई लोग इसे सत्ता और संगठन के गठजोड़ का उदाहरण बताते हुए सवाल उठा रहे हैं कि धार्मिक भावनाओं की रक्षा का दावा करने वाली पार्टी ही आखिर धार्मिक स्थल को क्यों गिरा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में नाराज़गी और बहस दोनों तेज़ हैं।

गोलू यादव जो बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं। वजह है ट्रेन म...
02/12/2025

गोलू यादव जो बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं।

वजह है ट्रेन में भीख मांगने वाली एक अनाथ लड़की से उनकी शादी और इसके पीछे की कहानी दिल छू लेने वाली है।

गोलू यादव के मुताबिक वह ट्रेन में सफर कर रहे थे तभी एक जवान अनाथ लड़की भीख मांग रही थी। उन्होंने देखा कि कुछ लोग गंदी नज़र से उस लड़की को घूर रहे थे।

यह बात उन्हें बेहद बुरी लगी। इसी दौरान गोलू ने एक बड़ा फैसला लिया लड़की को सुरक्षित रखने के लिए उसे अपने घर ले आए और परिवार की रज़ामंदी से उससे शादी कर ली

आपके मुताबिका एक अनाथ भीख माँगने वाली जवान लड़की से शादी करके गोलू यादव ने सही किया या गलत. .?

एक ऐसी सच्ची कहानी, जिसे पढ़कर आपकी आँखें नम हो जाएँगी…महाराष्ट्र के श्री राजेंद्र पंचाल की जीवन-यात्रा।आज सोशल मीडिया प...
02/12/2025

एक ऐसी सच्ची कहानी, जिसे पढ़कर आपकी आँखें नम हो जाएँगी…
महाराष्ट्र के श्री राजेंद्र पंचाल की जीवन-यात्रा।

आज सोशल मीडिया पर हम कई “प्रेरणादायक” कहानियाँ देखते हैं, लेकिन कभी-कभी वास्तविक जीवन किसी भी फ़िल्म से कहीं अधिक दर्दनाक और खूबसूरत होता है।
श्री राजेंद्र पंचाल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।दर्द, संघर्ष, अपमान और अंत में आशा के उजाले से भरी हुई।

जब राजेंद्र सिर्फ़ 1 साल के थे, तब एक हादसे में वे मुंह के बल गिर पड़े। गिरावट इतनी भयानक थी कि उनका जबड़ा टूट गया और जकड़कर बंद हो गया।
आर्थिक तंगी और गरीबी ने उनके माता-पिता को बेबस कर दिया। वे चाहकर भी अपने बच्चे का इलाज नहीं करा सके।

एक मासूम बच्चा, जिसका बचपन खुलकर जीना चाहिए था, उसके लिए मुंह खोलना तक असंभव था।
बड़े होते-होते राजेंद्र ने ताने सुने, मज़ाक झेला, लोग उनके चेहरे पर टिप्पणी करते, और यह सब उन्हें अंदर से तोड़ता रहा।
धीरे-धीरे वे अंतर्मुखी और चुप-स्वभाव के हो गए।

दुनिया के लिए यह केवल एक शारीरिक समस्या थी, लेकिन उनके लिए यह जीवनभर का संघर्ष था—
38 साल तक उन्होंने सिर्फ़ तरल आहार पर जीवन बिताया…
ना कभी कोई ठोस चीज़ खाई…
ना कभी दूसरों की तरह साफ़ बोल पाए…

ज़रा सोचिए—
38 साल तक दाल-चावल, रोटी, फल, मिठाई जैसी बुनियादी चीज़ें तक उन्होंने कभी नहीं चखी।
38 साल तक दुनिया की हर छोटी खुशी उनसे दूर रही।

लेकिन कहा जाता है कि ईश्वर देर करता है, अंधेर नहीं।

साल 2017 में, यानी पूरे 39 साल बाद, उनकी मुलाकात हुई डॉ. गार्डे से।
डॉक्टर ने उनकी हालत समझी और बिना कोई शुल्क लिए नि:शुल्क सर्जरी करने का फैसला किया।

सर्जरी सफल रही।
और फिर एक ऐसा पल आया जिसने राजेंद्र के जीवन को बदल दिया—
लगभग चार दशकों बाद, उन्होंने पहली बार अपने जीवन में ठोस भोजन खाया।
पहली बार वे साफ़ बोल पाए, अपने मन की बात खुलकर कह पाए।

वह खुशी, वह भावनाएँ, वह पल… शब्दों में बयान नहीं किए जा सकते।

आज राजेंद्र पंचाल सिर्फ़ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि आशा का प्रतीक हैं।
उनकी कहानी हमें सिखाती है—
चाहे रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो,
चाहे अंधेरा कितना भी गहरा हो,
उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए।

एक डॉक्टर की करुणा और एक इंसान के साहस ने मिलकर एक टूटी जिंदगी को फिर से जीने का मौका दिया।
राजेंद्र पंचाल की कहानी हमें याद दिलाती है कि मनुष्य का हौसला किसी भी असंभव को संभव बना सकता है।

🙏✨

29/11/2025

यूपी के पीलीभीत में एक बड़ी घटना!
शुभम तिवारी अपनी एसयूवी चला रहे थे, तभी सड़क पर अचानक आए एक बच्चे को बचाने की कोशिश में उनकी गाड़ी सीधा तालाब में जा गिरी।

ऐसे वक्त में असली हीरो बनकर सामने आए फ़ैज़ल,जिन्होंने नाव से अपनी जान दांव पर लगाकर डूब रही एसयूवी में फँसे शुभम को बचाया।

फ़ैज़ल की हिम्मत, जज़्बा और इंसानियत को सलाम!
आख़िरकार शुभम तिवारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ऐसे ही लोग इंसानियत को ज़िंदा रखते हैं। 🙏

...तो क्या व्यापार राष्ट्रीय सुरक्षा से अधिक श्रेयस्कर है?देश झेल रहा आतंक की मार,साहब खेल रहे व्यापार-व्यापार
13/05/2025

...तो क्या व्यापार राष्ट्रीय सुरक्षा से अधिक श्रेयस्कर है?

देश झेल रहा आतंक की मार,
साहब खेल रहे व्यापार-व्यापार

23/03/2025

Sensitive content.
यूपी में जगह-जगह 'बेटियों' के शव पेड़ पर लटके हुए मिल रहे हैं !

कुछ दिन पहले प्रयागराज में BA छात्रा का शव मिला था अब बलिया से ये वीडियो आया है

बेटियाँ बचाने वाले कहाँ हैं ? बताइए कानून कहाँ हैं?
Crime Watch

मैंने खाना बना दिया है, खा लेना’… और फिर हमेशा के लिए चली गई अन्विता.. सुसाइड केस मे पति- ससुर अरेस्टUP मे गाजियाबाद के ...
20/03/2025

मैंने खाना बना दिया है, खा लेना’… और फिर हमेशा के लिए चली गई अन्विता.. सुसाइड केस मे पति- ससुर अरेस्ट

UP मे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में केंद्रीय विद्यालय (KVS) दल्लूपुरा, दिल्ली में कार्यरत शिक्षिका अन्विता शर्मा (30) सुसाइड केस मे मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति मैक्स हॉस्पिटल मे तैनात डॉक्टर गौरव कौशिक और ससुर सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

2 दिन पहले केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका अन्विता शर्मा वसुंधरा गाजियाबाद स्थित अपने घर में मृत पाई गईं थी। अपने परिवार को भेजे गए अंतिम व्हाट्सएप संदेश में उन्होंने बताया कि कैसे उनके पति और ससुराल वाले उनका भावनात्मक शोषण करते थे। उन्होंने लिखा, 'उन्होंने मेरी नौकरी से शादी की, मुझसे नहीं'... उन्होंने बताया कि कैसे उनके ससुराल वाले 'घरेलू नौकरानी' चाहते थे और कैसे उनके पति "मेरे हर काम में कमियाँ निकालते थे।"
अपनी जान देने से पहले उन्होंने पति गौरव कौशिक के लिए एक संदेश छोड़ा: "मैंने खाना बनाया है, गौरव कौशिक, कृपया इसे खा लें।"
उन्होंने अपने माता-पिता से अपने चार साल के बेटे की परवरिश करने के लिए कहा, उन्होंने लिखा, "मैं नहीं चाहती कि वह अपने पिता जैसा बने।"
पीड़ित परिवार का आरोप था कि गौरव, सुरेंद्र और मंजू ने अन्विता को बुरी तरह प्रताड़ित किया। इस उत्पीड़न से आहत होकर अन्विता ने एक सुसाइड नोट लिखा और फांसी लगा ली। दोपहर करीब 1:30 बजे उसे गंभीर हालत में वसुंधरा के Le-Crest अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्विता की मौत ने उसके चार वर्षीय बेटे को अनाथ कर दिया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक नाबालिग लड़की के कथित बलात्कार के पॉक्सो मामले में दो आरोपियों (पवन और आकाश) के खिलाफ आरोपो...
20/03/2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक नाबालिग लड़की के कथित बलात्कार के पॉक्सो मामले में दो आरोपियों (पवन और आकाश) के खिलाफ आरोपों को संशोधित करते हुए कहा, "छाती पकड़ना, पायजामा का नाड़ा खोलना बलात्कार का अपराध नहीं है, बल्कि गंभीर यौन उत्पीड़न है।"

20/03/2025

नौकरी के इंटरव्यू के लिए लखनऊ आई 32 वर्षीय महिला ने अपने भाई के घर जाने के लिए एक ऑटो लिया. देरी होने पर ऑटो चालक ने रास्ता खराब होने का बहाना बनाया, लेकिन कुछ घंटे बाद महिला की लाश आम के बाग में पड़ी मिली.
Video credit:-Lucknow Police
Crime Watch

वाराणसी में… होली के दिन होली खेलने के लिए संवैधानिक पार्टनर "दिलजीत" को सरस्वती ने बुलाया,मौके पर पहले से ही मौजूद था "...
20/03/2025

वाराणसी में… होली के दिन होली खेलने के लिए
संवैधानिक पार्टनर "दिलजीत" को सरस्वती ने बुलाया,
मौके पर पहले से ही मौजूद था "सरस्वती" का नया संवैधानिक पार्टनर "राजकुमार" ने "दिलजीत" के सीने में 2 गोली मारकर फरार हो गया…
गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे
और "दिलजीत" को नजदीकी अस्पताल ले गए…
जहां डॉक्टरों ने "दिलजीत" को मृत घोषित कर दिया…
ये खबर तो है होली की रात 11 बजे की है
लेकिन खुलासा अब हुआ है…
पता नहीं क्यों, लेकिन खबर मीडिया से गायब है…

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Crime Watch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share