Archana Singh

Archana Singh Dr.Archana singh

22/06/2026

पढ़ो और ख़ूब पढ़ो—किताबें नहीं, आदमी! किताबें भी पढ़ो, लेकिन यह देखते हुए कि वे दुनियां और आदमी को समझने में कितनी मदद देती हैं।
#सुप्रभात

21/06/2026

❤️
क्या कहूं उस पिता के बारे में, जिसने सोचा नहीं कभी खुद के बारे में पापा आपने मुझे ज़िन्दगी भर दिया है, आपका तहे दिल से बेहद शुक्रिया है.....🙏

आपकी ही परछाई हूं मैं
आपसे ही जीवन का अस्तित्व पाई हूं मैं

हर पल मेरी छाया बन मुझको आपने पाला है
अच्छे बुरे हर दिन में आपने ही तो संभाला है

एक पिता का कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभाया है
पापा आपने ही तो हमें इस दुनिया के लायक बनाया है

हर ज़िद्द मानी मगर कभी भटकने ना दिया
दे कर हर सीख जहां भर की
जीवन देखने का हर बार एक नया नजरिया दिया

जिसने कभी किसी तकलीफ़ का ज़िक्र भी ना किया
चेहरे पर मुस्कान लिए जो सिर्फ़ अपने बच्चो के लिए जिया

ऐसे हर पिता के आगे नमन करती हूं मैं
आपकी बेटी होने पर हर बार गर्व करती हूं मैं ...😇

योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, यह जीवन को जीने की एक सुंदर कला है।" योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ श...
21/06/2026

योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, यह जीवन को जीने की एक सुंदर कला है।"
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर निरोग, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।
"करें योग, रहें निरोग"
योग से स्वस्थ तन, शांत मन और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करें।

'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।

🧘‍♂️

कुछ लोग सिर्फ पदक नहीं जीतते,वे पीढ़ियों को सपने देखने की प्रेरणा देते हैं।”पद्म श्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मान...
12/06/2026

कुछ लोग सिर्फ पदक नहीं जीतते,
वे पीढ़ियों को सपने देखने की प्रेरणा देते हैं।”

पद्म श्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महान निशानेबाज़ और प्रेरणादायी गुरु Jaspal Rana जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं स्तब्ध कर देने वाला है।😔

उन्होंने केवल लक्ष्य पर निशाना नहीं साधा, बल्कि भारतीय खेलों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का मार्ग भी प्रशस्त किया।
90 के दशक में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले एक असाधारण शूटर से लेकर, ओलंपिक पदक विजेताओं को तराशने वाले एक महान मेंटर तक—उनका जीवन समर्पण, अनुशासन, उत्कृष्टता और राष्ट्रसेवा की अद्वितीय मिसाल रहा।
🙏🌸🌼😭😭

06/06/2026

Morning view 😍 ✨️ 💙

आओ मिलकर हाथ बढ़ाएं, इस धरती को स्वर्ग बनाएं।पेड़ लगाएं, हरियाली लाएं, पर्यावरण को बचाएं।"विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक...
05/06/2026

आओ मिलकर हाथ बढ़ाएं, इस धरती को स्वर्ग बनाएं।
पेड़ लगाएं, हरियाली लाएं, पर्यावरण को बचाएं।"
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌍✨
विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ा संदेश!
🌳🌲एक पेड़, हजारों फायदे!🌴🌳

04/06/2026

मिट्टी के पुतले है हम और
गुमान पहाड़ों जैसा रखतें हैं,
सांसों का भी भरोसा नहीं और
सौ सालों का इंतजाम करते हैं ।
शिकायतें छोड़ शुक्रिया अदा कीजिए
जितना पास है अभी उसके लिए भी
तरसते हैं कई.....
#सुप्रभात

अग्निदेव(अग्नि के अर्थ एवं रूप) ....
02/06/2026

अग्निदेव(अग्नि के अर्थ एवं रूप) ....

आजाद लड़की..
02/06/2026

आजाद लड़की..

21/05/2026

ज़िन्दगी, वक़्त और ख्वाहिश......
ख्वाहिश नहीं मुझे मशहूर होंने की, आप मुझे पहचानते हो बस इतना ही काफी है,
अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा जाना मुझे, क्योंकि जिसकी जितनी जरुरत थी उसने उतना ही पहचाना मुझे,
ज़िन्दगी का फ़लसफ़ा भी कितना अजीब है, शामें कटती नहीं, और साल गुज़रते चले जा रहे हैं।
एक अजीब सी दौड़ है ये ज़िन्दगी, जीत जाओ तो कई अपने पीछे छूट जाते हैं, और हार जाओ तो अपने ही पीछे छोड़ जाते हैं।
बैठ जाती हूं मिट्टी पे अक्सर, क्योंकि मुझे अपनी औकात अच्छी लगती है।
मैंने समंदर से सीखा है जीने का सलीक़ा, चुपचाप से बहना और अपनी मौज में रहना।
ऐसा नहीं है कि मुझमें कोई ऐब नहीं है, पर सच कहती हूँ मुझमे कोई फरेब नहीं है।
जल जाते हैं मेरे अंदाज़ से मेरे दुश्मन, क्योंकि एक मुद्दत से मैंने न सोहबत बदली और न दोस्त बदले ।
एक घड़ी ख़रीदकर हाथ में क्या बाँध ली, वक़्त पीछे ही पड़ गया मेरे।
सोचा था घर बना कर बैठूगी सुकून से, पर घर की ज़रूरतों ने मुसाफ़िर बना डाला।
सुकून की बात मत कर ऐ ग़ालिब, बचपन वाला ‘इतवार’ अब नहीं आता।
जीवन की भाग-दौड़ में – क्यों वक़्त के साथ रंगत खो जाती है, हँसती-खेलती ज़िन्दगी भी आम हो जाती है...।

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Archana Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Archana Singh:

Share