GONDA 43

GONDA 43 चमचों से और दोगलों से बच के रहो ।
और जीत तो सच्चाई की ही होती है ।

10/03/2026

स्कूल में पीछे वाली लाइन में नहीं बैठते, तो आज अमेरिका, रूस, यूक्रेन, दुबई, बहरीन, ओमान में कहीं फंसे होते 🥴😂😝

08/03/2026

हम जीत गए 🇮🇳🎉🎊

08/03/2026

Well done team India🎉🎊🇮🇳
Best wishes to everyone.

04/03/2026

ईरान के लिए इतने आंसू..
कल को भारत और ईरान आमने सामने हुए हो ये लोग किसके साथ जा....?
उत्तर प्रदेश वाले काका

लखनऊ में 42 वर्षीय संदीप कुमार का 7 फरवरी को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीजीआई में इलाज चल रहा था। तमा...
26/02/2026

लखनऊ में 42 वर्षीय संदीप कुमार का 7 फरवरी को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीजीआई में इलाज चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद 22 फरवरी को डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
इसके बाद डॉक्टरों ने संदीप की पत्नी और परिजनों से अंगदान की बात रखी। पहले परिवार भावनात्मक रूप से टूट गया, लेकिन जब समझाया गया कि अंगदान से कई लोगों की जान बच सकती है, तो परिवार ने यह महान और साहसिक फैसला लिया।
परिवार की सहमति मिलते ही डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन ने तेजी दिखाई। पीजीआई से केजीएमयू तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ट्रैफिक पूरी तरह रोका गया और सिर्फ 18 मिनट में 19 किलोमीटर की दूरी तय कर अंग सुरक्षित पहुंचाए गए।
केजीएमयू में पहले से तैयार डॉक्टरों की टीम ने सफल ट्रांसप्लांट किया —
➡ लीवर से एक मरीज को नई जिंदगी मिली
➡ दो किडनियों से दो अलग-अलग मरीजों की जान बची
➡ दो लोगों को आंखों की रोशनी वापस मिली
इस तरह संदीप कुमार ने दुनिया से जाते-जाते 5 लोगों को नई जिंदगी दे दी।
उनका यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणा और मानवता की मिसाल है। 🙏❤️

हाईकोर्ट अधिवक्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी अरुण मिश्रा गिरफ्तार, जमीनी विवाद में हुई थी वारदातकर्नलगंज क्षेत्र में जमीन वि...
24/02/2026

हाईकोर्ट अधिवक्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी अरुण मिश्रा गिरफ्तार, जमीनी विवाद में हुई थी वारदात

कर्नलगंज क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि 9 बीघा जमीन को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था। अपने पक्ष में फैसला आने के बाद अधिवक्ता खेत की जुताई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान विरोधी पक्ष के करीब 15–20 लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
हमले के दौरान बचाने आए उनके बेटे और दो भतीजों को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश देखा गया और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन भी हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अरुण मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है।
स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





23/02/2026
हाथी, घोड़े, तोप, तलवारें, फौज तो तेरी सारी है ...पर जंजीर में जकड़ा राजा मेरा, अब भी सब पे भारी है 🔥Shivam Dube fought ...
23/02/2026

हाथी, घोड़े, तोप, तलवारें, फौज तो तेरी सारी है ...
पर जंजीर में जकड़ा राजा मेरा, अब भी सब पे भारी है 🔥

Shivam Dube fought till the end... 💔

23/02/2026

100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ अखिलेश यादव का बड़ा ऑफर

कटरा विधायक बावन सिंह द्वारा एक अधिवक्ता से की गई बयानबाजी के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे प्रकरण पर बार एसोस...
23/02/2026

कटरा विधायक बावन सिंह द्वारा एक अधिवक्ता से की गई बयानबाजी के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे प्रकरण पर बार एसोसिएशन गोंडा के अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को नसीहत दी कि अधिवक्ताओं से जुड़े मामलों में राजनीति से दूर रहें।
बार अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का अहम स्तंभ है और उनके सम्मान व गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस तरह की बयानबाजी और दबाव की राजनीति जारी रही, तो अधिवक्ता समाज को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से संयम बरतने और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि विवादों का समाधान संवाद और कानून के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए।

Address

Lucknow
206028

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GONDA 43 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share