Prabhav India

Prabhav India Prabhav India News covers latest news from India in Hindi & Top Breaking headlines on Politics, Curr

प्रभाव इंडिया – खबर हो जिसका असर
उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल आधारित खबरों का एक पोर्टल है, जो अन्याय ,शोषण और उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाने का एक मंच है । क्षेत्र की सामजिक, आर्थिक, सास्कृतिक और शैक्षिक पिछड़ेपन को लेकर सामूहिक प्रयासों को जिम्मेदारों से रूबरू करवाने का उद्देश्य है । वहीं समाज के विभिन्न तबकों के कामियाब लोगों से नौजवानों को परिचित कराना लक्ष्य है । आईये हम सभी अपने दायित्वों का निर्वाचन करते हुए प्रभाव इंडिया पोर्टल का अंग बने ।

उर्दू के मशहूर शायर डॉक्टर बशीर बद्र का निधन..
28/05/2026

उर्दू के मशहूर शायर डॉक्टर बशीर बद्र का निधन..

23/05/2026


डुमरियागंज | शाहपुर मण्डी समिति में लगी भीषण आग..
लोगों में मची अफरा तफ़री, आग के नुकसान का अपडेट थोड़ी देर में..

Prabhav India

डुमरियागंज थानाक्षेत्र के परसा एवं पटखौली के सीवान में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर है, जबकि मिट्टी खनन को लेकर सख़्त मना...
11/05/2026

डुमरियागंज थानाक्षेत्र के परसा एवं पटखौली के सीवान में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर है, जबकि मिट्टी खनन को लेकर सख़्त मनाही है, बावजूद इसके मिट्टी के अवैध कारोबारियों को इसकी डर नहीं है, दिन दहाड़े यह अवैध खनन जारी है, जिम्मेदारों की नज़र यहां नहीं पड़ रही है, गांव के लोगों ने जिम्मेदारों को इस ओर ध्यानाकर्षण का अनुरोध किया है..!
फिलहाल बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी है.!

सिद्धार्थनगर । बुधवार को विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के भालुकोनी में सेतु निगम द्वारा कुआनो नदी पर निर्मित होने वाले महत...
29/04/2026

सिद्धार्थनगर । बुधवार को विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के भालुकोनी में सेतु निगम द्वारा कुआनो नदी पर निर्मित होने वाले महत्वपूर्ण पुल (लागत ₹1750.35 लाख) के शिलान्यास कार्यक्रम में गौरा विधानसभा के विधायक श्री प्रभात वर्मा एवं पूर्व विधायक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए.. इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि

यह पुल क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा और आवागमन को सुगम बनाएगा.. इस महत्वपूर्ण परियोजना को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर महंत श्री योगी जी द्वारा जनहित में स्वीकृति प्रदान की गई है..मेरे विधानसभा कार्यकाल में इसकी के आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस पुल के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई थी, जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में स्वीकृति प्राप्त हुई..।
कार्यक्रम में भनवापुर प्रमुख श्री लवकुश ओझा, छोटे पाण्डेय प्रधान, रघुनंदन पाण्डेय, राजू पाल आदि मौजूद रहे..।

12/04/2026
सिद्धार्थनगर । डुमरियागंज के तेनुहार प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह में संचालन करने का मौक...
02/04/2026

सिद्धार्थनगर । डुमरियागंज के तेनुहार प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह में संचालन करने का मौका मिला.. एक शानदार कार्यक्रम था.. इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री नरेंद्र मणि त्रिपाठी जी, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिंह जी, RSM अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, श्री अहमद फरीद अब्बासी प्रिंसिपल, समाज सेवी मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मानित जन मौजूद रहे.. कार्यक्रम आयोजक श्री रिज़वान अहमद एवं उनकी टीम को इस शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई..

सिद्धार्थनगर । डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भड़रिया निवासी दो युवकों की शुक्रवार को बिथरिया के पास के पास राप्ती नदी में ...
20/03/2026

सिद्धार्थनगर । डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भड़रिया निवासी दो युवकों की शुक्रवार को
बिथरिया के पास के पास राप्ती नदी में डूबकर मौत हो गई, इससे परिवार में कोहराम मच गया है, डूबने वाले युवकों का नाम शिवम पुत्र लालू प्रसाद यादव एवं विकास पुत्र कन्हैया प्रसाद है, पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है..।

नोट : मृतक युवकों का फोटो है

डुमरियागंज की राजनीति में नए समीकरण का जन्म..आप नेता संजय सिंह आजकल डुमरियागंज में हर महीने दिखने लगे हैं, बौद्ध प्रांत ...
16/03/2026

डुमरियागंज की राजनीति में नए समीकरण का जन्म..
आप नेता संजय सिंह आजकल डुमरियागंज में हर महीने दिखने लगे हैं, बौद्ध प्रांत के अध्यक्ष युवा नेता इमरान लतीफ़ को साथ लेकर..
इसी बात को लेकर डुमरियागंज आए श्री संजय सिंह से मेरा एक सवाल था..
#सवाल 1: आप डुमरियागंज में गर्दा किए हुए हैं, हर महीने यहां आ रहे हैं, आखिर इसके पीछे आपका कोई प्लान है क्या..? आखिर मकसद क्या है..?
#जवाब : इस पर संजय सिंह ने जवाब दिया कि मैं डुमरियागंज में मोहब्बत, भाई चारा और सांप्रदायिक सौहार्द की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए तब तक आता रहूंगा, जब तक यहां से नफ़रत की राजनीति खत्म न हो जाए..!
#सवाल 2.. आप बदलते राजनीतिक युग में इतना बेबाकी और निडर होकर अपनी बात रखते हैं, क्या आपको डर नहीं लगता..?
#जवाब: इस पर संजय सिंह मुस्कुराए और कहा कि सही बात कहने में, जनता के हितों की बात कहने में ईश्वर कहते हैं कि किसी से न डरो..
श्री संजय सिंह के जवाब ने तो एक बात से साफ़ इशारा किया कि डुमरियागंज में स्थानीय आप नेता ई इमरान लतीफ़ के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी देने वाले हैं, इसी बात की चर्चा डुमरियागंज में जोरों पर है..

युद्ध से पैदा डर..US इजरायल Vs ईरान के युद्ध से पैदा हुआ डर अब सिद्धार्थनगर में भी पहुंच गया है, और वह भी किचन तक..! यह ...
06/03/2026

युद्ध से पैदा डर..
US इजरायल Vs ईरान के युद्ध से पैदा हुआ डर अब सिद्धार्थनगर में भी पहुंच गया है, और वह भी किचन तक..! यह भीड़ डुमरियागंज के HP गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हुई है.. लोग पसीने पसीने हो रहे हैं.. एक सिलेंडर के लिए..
देखो आगे आगे होता है क्या..? अगर जंग ऐसे ही चलती रही..!

Address

Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prabhav India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Prabhav India:

Share