Complete Network Newss

Complete Network Newss The CNNews offers all the latest news from across the world in Hindi on your smartphone.

Read news about your city and state, get latest India updates in Hindi from Delhi, UP, Bihar, MP, Punjab, Mumbai, etc.

03/09/2026

"नई खबर आ गई.. डालीबाग में अफ़जाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की कोठी से लाखों के जेवर गायब.. कोठी गैंगस्टर एक्ट के तहत सील करके नगर आयुक्त की निगरानी में दी गई थी.."

फरहत अंसारी की लखनऊ के डालीबाग स्थित कोठी की सील आज कोर्ट के आदेश पर खोली गई थी.. नगर निगम के अधिकारियों ने सील हटाकर उन्हें चाबियां सौंपी.. अफ़जाल अंसारी और उनके परिवार के लोग भीतर गए तो देखा अलमारियों और दराजों के लॉक टूटे हुए थे.. अफ़जाल अंसारी का कहना है कि अलमारियों में बेटी की शादी के लिए कीमती जेवर रखे थे.. लाखों रुपए की कीमत का अन्य सामान था.. जेवर और सारा कीमती सामान गायब है..
4 साल पहले जब गाज़ीपुर प्रशासन ने फरहत अंसारी की कोठी सील की थी, उसके कुछ दोनों बाद ही वहां चोरी की घटना हुई थी.. उस दौरान भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया.. कोठी की निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए.. नतीजा, चोर सारा कीमती सामान उड़ा ले गए..

03/09/2026

लड़की नशे के चपेट में!

कल एक लड़की दारू पीकर इतनी नशे में हो गई वो लड़खाने लगी और जाकर एक Auto के पीछे वाली डिक्की में बैठ गई. जब लोगो ने देखा वो इतनी नशे में थी, auto वाले ने अच्छे से बैठाया. जब तक लड़की नशे से नहीं उतर गई तब तक Auto वाले वही खड़ा रहा ताकि लड़की नशे में कही न चली जाए

02/09/2026

ये गड्ढा लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने है.. राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा के सरकारी आवास के पास.. काफी गहरा है.. नीचे एक बाइक गिरी हुई है.. बेचारे चालक का क्या हाल हुआ होगा!! अंदाजा लगाया जा सकता है.."

सांसद जो सड़क धंसते वक्त वहां नहीं थे लेकिन उस बेचारे बाइक सवार की किस्मत सांसद जी जैसी नहीं थी.. उसकी बाइक सीधे गड्ढे में समा गई.. वीडियो देखकर लग रहा है, अच्छी-खासी चोट भी आई होगी..

बारिश नगर निगम की पोल खोलकर रख देती है चाहे कानपुर हो या फिर राजधानी लखनऊ.. शहर की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बनने लगते हैं.. कहीं झरना दिखता है तो कहीं खाई..

01/09/2026

Jammu & Kashmir | Multiple gates of the Salal Dam in Reasi district opened following continuous rainfall in the upper catchment areas

जम्मू-कश्मीर के रियासी में लगातार बारिश के चलते सलाल डैम के कई गेट खोले गए। तेज बहाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

01/09/2026

Heavy Rain in Jammu & Kashmir: Rising River Levels Trigger Flood Situation in Rajouri

31/08/2026

नेपाल में आई खौफनाक बाढ़ के बाद 6 साल की बच्ची मलबे में दब गई थी.

करीब 55 से 60 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बच्ची के माता पिता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैं. नेपाल के इस बाढ़ ने बहुत लोगों की जिंदगी छीन ली

31/08/2026

पानी का तेज बहाव, देखते ही देखते खुल गया घर का गेट

हिमाचल के परवाणु सेक्टर-2 का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बारिश के बाद सड़क पर तेज पानी बहने लगा. लोग गेट को पकड़कर रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन पानी के दबाव में गेट खुल गया और पानी घर के अंदर घुस गया.

26/08/2026

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' की शुरुआत के दौरान बुजुर्ग महिलाओं को स्मार्ट ट्रैवल कार्ड बांटे।

25/08/2026

भाजपा विधायक की बेटी ने मंदिर के गर्भ गृह में महिला सिपाही को चांटा मारा, तो पलट कर महिला सिपाही ने भी भाजपा विधायक की बेटी को थप्पड़ जड़ दिया.

कर्नाटक के तुमकुरु ग्रामीण सीट से BJP विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या अपने बच्चों के साथ मांड्या जिले के श्रीरंगपटना तालुक में स्थित 'आरती उक्काडा मंदिर' दर्शन के लिए मंदिर पहुंची थी. उसने मंदिर के गर्भगृह में VIP Access की मांग की.
वहां ड्यूटी पर तैनात मांड्या महिला पुलिस स्टेशन की सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल ने ऐश्वर्या को बताया कि आम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है और अगर उन्हें तुरंत अंदर जाने दिया गया, तो कतार में खड़े लोग विरोध कर सकते हैं.पुलिसकर्मी ने उनसे 2 मिनट इंतजार करने का अनुरोध किया.
ऐश्वर्या ने विधायक की बेटी होने का हवाला देते हुए बहस शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगी.
बहस बढ़ने के बाद ऐश्वर्या ने पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मार दिया और उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी.
महिला सब इंस्पेक्टर ने भी विधायक की बेटी को उसी के अंदाज में जवाब दे दिया.

25/08/2026

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव को पत्नी ने कथित तौर पर एक महिला के साथ पकड़ लिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ और महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पत्नी ने पति पर उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पंचायत सचिव पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

Address

15 A Paramount Apartment New Berry Road
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Complete Network Newss posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Complete Network Newss:

Shortcuts

Share