NBN News Digital

NBN News Digital NBN News Digital

दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी है’ का फर्स्ट लुक जारी, छठ पूजा पर होगी रिल...
17/10/2023

दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी है’ का फर्स्ट लुक जारी, छठ पूजा पर होगी रिलीज

‘मेरे हसबैंड की शादी है’ का फर्स्ट लुक लांच, सोच में डूबे दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली, काजल राघवानी

छठ पूजा पर संपूर्ण भारत में होगी रिलीज दिनेश लाल यादव निरहुआ की ‘मेरे हसबैंड की शादी है’, फर्स्ट लुक हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार व सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी है’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जोकि काफी वायरल हो रहा है। यह फ़िल्म छठ पूजा के शुभ अवसर पर संपूर्ण भारत वर्ष के सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शन की जाएगी। इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में जहाँ दिनेशलाल यादव दोनों हथेली पर चेहरा टिकाये गहरी सोच में डूबे हुए दिख रहे हैं, वहीं निरहुआ की पीठ पर हाथ टिकाये एक तरफ आम्रपाली दूबे और दूसरी तरफ काजल राघवानी बैठी सोच में डूबी नजर आ रही हैं। दो बीबियों के बीच बेचारा बने दिनेश लाल यादव निरहुआ की बेबसी साफ-साफ दिख रही है। इस फर्स्ट लुक की खूब सराहना की जा रही है। इस फिल्म की मार्केटिंग मनोज ओझा की कंपनी 'मेक योर फ़िल्म इंडिया' कर रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर जयन्त घोष व रिया घोष हैं। सह निर्माता प्रवीण कुमार, कलीम खान हैं। निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं।

गौरतलब है कि जेआर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। इस फिल्म के निर्माता जयंत घोष हैं, जिन्होंने इसके पहले खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म बागी का निर्माण किया था। उसके बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ऐतिहासिक फ़िल्म ‘गोबर धन’ का निर्माण किया है और अब यह तीसरी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी है’ का निर्माण किया है। इस फिल्म के सहनिर्माता प्रवीण कुमार का बतौर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम है। वे बेहतरीन फिल्मों के निर्माण में भी सक्रिय हैं। 'गोबर धन’, मेरे हसबैंड की शादी है’ सहित कई बड़ी फिल्मों के निर्माण करके प्रवीण कुमार भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। वे हमेशा बड़ी और पारिवारिक फिल्म का निर्माण करते हैं, जिसे संपूर्ण परिवार एक साथ बैठकर फ़िल्म देख सकते हैं।

इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर जाने-माने फिल्म निर्देशक मंजुल ठाकुर कर रहे हैं। जिन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ राजा बाबू, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। हर बार मंजुल ठाकुर एक बीबी घर मे एक बीबी बाहर वाली के चक्कर मे निरहुआ को उलझा देते थे, मगर इस बार दोनों बीबी एक साथ एक ही घर में रख दिये हैं। बात करें फिल्म मेरे हसबैंड की शादी है की तो उसमें सबसे मजे की बात यह है कि इस फिल्म की कहानी में निरहुआ की पत्नी बनी आम्रपाली उनकी दूसरी शादी काजल राघवानी से करवाती है और फिर दोनों बीबियों का शुरू हो जाता है तांडव, जोकि बड़ा ही मजेदार और उलझन से भरपूर है।

इस फिल्म के संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, अरबिन्द तिवारी, विनय निर्मल हैं। पटकथा मंजुल ठाकुर व अरबिन्द तिवारी, कथा व संवाद अरविन्द तिवारी ने लिखा है। छायांकन सरफराज़ खान, संकलन संतोष हरावड़े, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला महेन्द्र, पार्श्व संगीत असलम सुरती का है। पोस्ट पोडक्शन ऑडियो लैब, वीएफएक्स सोनू मधेसिया ने किया है। प्रोडक्शन कंट्रोलर अरविन्द यादव हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी, संजय पांडेय, किरण यादव, भानु पांडेय, प्रेम दूबे, रंभा साहनी आदि हैं।

इस शुक्रवार को रिलीज होगी निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2निर्माता रत्नाकर ...
17/10/2023

इस शुक्रवार को रिलीज होगी निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2

निर्माता रत्नाकर कुमार ने ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव फिल्म ‘संघर्ष 2’ इसी शुक्रवार 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसको लेकर फैंस में बजबजा हुआ है। लोगों में खेसारी लाल यादव की दीवानगी देखी जा सकती है। खेसारी के फैंस ये जानने को बेकरार है कि संघर्ष 2 में खेसारी कैसे देश की रक्षा करेंगे।

हाल ही में फ़िल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकोक अच्छा प्रतिसाद मिला है। ट्रेलर में देशभक्ति का जज़्बा साफ साफ नजर आ रहा है। यह फिल्म 20 अक्टूबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित की जाएगी। उसके एक सप्ताह पहले ही फिल्म एक और ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, हर किसी के लिए सरप्राइज है। यह ट्रेलर देखने से फिल्म संघर्ष2 के प्रति उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। ट्रेलर में काफी कुछ नया देखने को मिला है। फिल्म डायरेक्टर पराग पाटिल का डायरेक्शन काबिले तारीफ़ है। खेसारी लाल यादव और उनकी बेटी कृति यादव का एक साथ बोला गया डायलॉग दिल को छू रहा है। विनीत विशाल का खल अभिनय और संवाद का अलग ही अट्रैक्शन है। मेघा श्री और माही श्रीवास्तव इस फ़िल्म से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ने वाली हैं।

लिंकः https://youtu.be/5YtRb0aiToU?si=bNw6jX46f_7IIQVj

गौरतलब है कि बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘संघर्ष 2’ में खेसारीलाल यादव, मेघाश्री और माही श्रीवास्तव के जबरदस्त किरदार देखने को मिलेंगे। फिल्म में खेसारी का किरदार एक दो नहीं बल्कि कई खलनायकों से लोहा लेते दिखाई देगा। संघर्ष-2 एक बिग बजट की फिल्म है। दुर्गा पूजा के दिन यह फिल्म रिलीज होगी।
वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी की प्रस्तुत इस फिल्म संघर्ष-2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में खेसारीलाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान भी अहम रोल में दिखेंगी। खेसारी लाल इस फिल्म संघर्ष-2 में सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल जैसे खलनायकों से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। फिल्म में अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार भी हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे कर रहे हैं 'मैं मायके चली जाऊँगी' की शूटिंग आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपा...
17/10/2023

दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे कर रहे हैं 'मैं मायके चली जाऊँगी' की शूटिंग आजमगढ़ में

दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे व्यस्त 'मैं मायके चली जाऊँगी' की शूटिंग में, निर्माता हैं इकबाल ई मकानी, प्रवीण कुमार

सांसद व भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे एक बार फिर एक साथ भोजपुरी फिल्म 'मैं मायके चली जाऊँगी' की शूटिंग में इन दिनों उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में व्यस्त हैं। इश्तियाक शेख बंटी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता इकबाल ई मकानी और प्रवीण कुमार हैं। बता दें कि प्रोड्यूसर इकबाल ई मकानी और प्रवीण कुमार बहुत ही बेहतरीन फिल्म बिग बजट के साथ बना रहे हैं, जिसे पूरे परिवार के लोग एक साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्म निर्माता प्रवीण कुमार की बात करें तो वे जाने माने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर होने के साथ ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। वे हमेशा बड़ी और पारिवारिक फिल्म ही बनाते हैं। उन्हें पता है कि दर्शक कैसा सिनेमा देखना पसंद करते हैं। इसलिए एक बार फिर वे दर्शकों की पसंद की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म बना रहे हैं।

गौरतलब है कि निर्माणाधीन फिल्म 'मैं मायके चली जाऊँगी' में केंद्रीय भूमिका में एक बार फिर करोड़ों दिलों के चहेते दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने खाँटी देहाती अन्दाज में दशकों से रूबरू होंगे और साथ ही घरेलू व घर-घर की चहेती संस्कारी बहु की भूमिका में आम्रपाली दूबे नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग देखने के लिए पूरे गाँव के लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ता है। आजमगढ़ में हो रही शूटिंग से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। इस फिल्म में आजमगढ़ व आसपास के स्थानीय कलाकार भी काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ड्रीम कैचर प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म 'मैं मायके चली जाऊँगी' के निर्माता इकबाल ई मकानी, प्रवीण कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा हैं। डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर विजय श्रीवास्तव हैं। प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, प्रोडक्शन मैनेजर गौरव पटेल हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, शुभम तिवारी, राधा सिंह, अमित शुक्ला, रजनीश झांजी, बीना पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, प्रेम दूबे, विद्या सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, सोनाली मिश्रा, पूनम वर्मा आदि हैं।

खेसारी लाल यादव व मेघाश्री की भोजपुरी फिल्म ''मेहरबान" की शूटिंग
26/09/2023

खेसारी लाल यादव व मेघाश्री की भोजपुरी फिल्म ''मेहरबान" की शूटिंग

खेसारी लाल यादव व मेघाश्री की भोजपुरी फिल्म ''मेहरबान" की शूटिंग
26/09/2023

खेसारी लाल यादव व मेघाश्री की भोजपुरी फिल्म ''मेहरबान" की शूटिंग

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ नवरत्न पांडेय और लवली काजल का लोकगीत 'खा लेब जहर आधी रतिया में'भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड ...
26/09/2023

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ नवरत्न पांडेय और लवली काजल का लोकगीत 'खा लेब जहर आधी रतिया में'

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी आवाज से लोगों को दिलों में घर बना रहे सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय का पॉपुलर सिंगर नेहा राज के साथ गाया हुआ लोकगीत 'खा लेब जहर आधी रतिया में' श्रोताओं के बीच आ गया है। जिसके वीडियो में धमाकेदार अदाकारी किया है उभरती अदाकारा लवली काजल ने। यह वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस वीडियो सांग में पति के वेवफाई वाले व्यवहार को देखकर पत्नी नाराज हो जाती है और जहर खाने की धमकी देती है। गाने का बोल बहुत ही सरल और माधुर है, जोकि कानों को बड़ा अच्छा लगता है। यह गाना सरलता से हर किसी के जुबान पर आने वाला है, जिसे सुनकर हर कोई गुनगुनाने लगेगा।

लिंकः https://youtu.be/7gUUGpp_-7M?si=wsiwSjp8_NYsYZF9

इस गाने की वीडियो में लवली काजल ने अपनी मासूमियत भरी आदाएगी से मन मोह रही है, साथ ही जोरदार ठुमका लगाकर गर्दा उड़ा रही है। वही एक्टर सिंगर नवरत्न पांडेय मासूम पति के रूप में खूब जँच रहे हैं और वे बार-बार सफाई देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लवली काजल मानने को तैयार ही नहीं हो रही है। यह वीडियो सॉन्ग वाकई बहुत प्यार बनाया गया है। इसका पिक्चराइजेशन और लोकेशन काबिले तारीफ है। गाने का बोल इस प्रकार है - 'ए जान हमरा पे शक ना करा, रोजि करेजा धक धक ना करा... बड़ा गड़बड़ घोटाला लागता तोहरा बतिया से, मिले जदि जइबा सवतिया से, खा लेहब जहर आधी रतिया के...

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी लोकगीत 'खा लेब जहर आधी रतिया में' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के वीडियो में लवली काजल सिंपल लुक में रेड कलर साड़ी पहने कहर ढहा रही हैं। उनकी मासूमियत पति को लेकर शिकायत करने का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं पति बने नवरत्न पांडेय की बेबसी देखते ही बन रही है। इस गाने के सिंगर नवरत्न पांडेय और
नेहा राज हैं। गीतकार अर्जुन शर्मा के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आर्या शर्मा ने। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव, एडिटर मीत जी हैं। मिक्सिंग जीतू शर्मा ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

खुशबू तिवारी के लोकगीत 'ननदो हम झार के चलब' में दिखा माही श्रीवास्तव गज़ब अंदाजवर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक से जब...
26/09/2023

खुशबू तिवारी के लोकगीत 'ननदो हम झार के चलब' में दिखा माही श्रीवास्तव गज़ब अंदाज

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक से जब भी कोई सांग आता है तो वह काबिले तारीफ होता है और भोजपुरी कल्चर से जुड़ा रहता है। ऐसे में भोजपुरी की हिट और पॉपुलर जोड़ी सिंगर खुशबू तिवारी केटी और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के शानदार परफॉर्मेंस में नया भोजपुरी लोकगीत 'ननदो हम झार के चलब' धमाल मचाने के लिए आ चुका है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को जहाँ वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने अपने खास अंदाज में गाया है तो वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने मस्ती में झूमकर डांस किया है। इस गाने का बोल बहुत ही प्यारा है। जहाँ इस गाने का ऑडियो कर्णप्रिय बनाया गया है, वहीं इसका वीडियो रिच लेबल पर शूट किया गया है। गाने के वीडियो में खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव ने शानदार साड़ी पहने जलवा बिखेर रही हैं। गाने के बोल हैं - जइसे मन करी वइसे हम लसारि के चलब, हमरा सइयां जी के कीनल ह साड़ी, ननदो हम त झारि के चलब... हमरा राजाजी के कीनल ह साड़ी, ननदो हम त झारि के चलब...'

लिंक : https://youtu.be/qwnQw55I0FI?si=DOWrVoG6mLR5fJhn

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी लोकगीत 'ननदो हम झार के चलब' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर खुशबू तिवारी केटी साड़ी में गर्दा उड़ा रही हैं। उनके डांस मूमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने की सिंगर खुशबू तिवारी केटी हैं। गीतकार यादव राज के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार राहुल यादव ने। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NBN News Digital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share