Purvanchal Network

Directions Website Contact the business

Purvanchal Network Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Purvanchal Network, Media/News Company, Lucknow.

Purvanchal Network — खबरें जो फर्क लाएं!
यूपी-बिहार का भरोसेमंद, निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
ग्राउंड रिपोर्ट, ब्रेकिंग अपडेट और एक्सक्लूसिव स्टोरी — हर आवाज़ को मंच देने का संकल्प।

🌺 सेवा संकल्प अभियान के तहत कन्या पूजन एवं पौधरोपण 🌱नवरात्रि के पावन अवसर पर वार्ड नं. 06, सिविल लाइन स्थित राजकीय कन्या...
13/10/2026

🌺 सेवा संकल्प अभियान के तहत कन्या पूजन एवं पौधरोपण 🌱

नवरात्रि के पावन अवसर पर वार्ड नं. 06, सिविल लाइन स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजेश जायसवाल के नेतृत्व में दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अनुज भारती,आदित्य चौधरी, सभासदगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

🙏 नारी शक्ति का सम्मान, प्रकृति का संरक्षण!

#सेवा_संकल्प_अभियान #कन्या_पूजन #नवरात्रि #पौधरोपण #विजयलक्ष्मी_राजेश_जायसवाल ाता_दी 🚩

🙏🚩 जय श्री मां लेहड़ा वाली देवी! 🚩🙏🌺 मां लेहड़ा वाली देवी का दिव्य दरबार, जहां भक्तों की अटूट आस्था और मां की महिमा निरा...
12/10/2026

🙏🚩 जय श्री मां लेहड़ा वाली देवी! 🚩🙏

🌺 मां लेहड़ा वाली देवी का दिव्य दरबार, जहां भक्तों की अटूट आस्था और मां की महिमा निराली है। मां के दर्शन, कृपा, प्यार, दुलार और आशीर्वाद पाने के लिए उमड़ रही है लाखों भक्तों की भीड़। 🙏✨

आप भी मां के दरबार में पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त करें और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां का आशीर्वाद लें। 🌹

🚩 जय माता दी! जय मां लेहड़ा वाली! 🚩

#जयमातादी #मांलेहड़ावाली #लेहड़ादेवी #मांकीमहिमा #देवीदर्शन #आस्था #सनातनधर्म #महराजगंज #वायरलपोस्ट

11/10/2026

यूपी में शारदीय नवरात्र आज से शुरू
11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू हुआ।

10/10/2026

🔴 नेताजी मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपाइयों ने किया फल वितरण!

नगर पंचायत आनंद नगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद CHC बनकटी पहुंचकर किया फल वितरण, कई सपा नेता एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद।

10/10/2026

फरेंदा रेल दुर्घटना से राहगीरों की बड़ी मुसीबत,गेट बंद

नवरात्रि पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिएमहराजगंज, 9 अक्टूबर 2026। आगाम...
09/10/2026

नवरात्रि पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

महराजगंज, 9 अक्टूबर 2026। आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घुघली और सिसवा बाजार में विशेष जांच अभियान चलाया।

इस दौरान घुघली के ओमप्रकाश किराना स्टोर से बेसन तथा सिसवा बाजार के बजरंगी किराना स्टोर से तिन्नी चावल, सांई प्रोविजन स्टोर से पनीर और दीपक किराना स्टोर से साबूदाना का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

यह अभियान जिलाधिकारी महराजगंज एवं प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के.के. उपाध्याय के निर्देश पर चलाया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित सिंह और पवन कुमार गोंड शामिल रहे।

#महराजगंज #खाद्य_सुरक्षा_विभाग #नवरात्रि #खाद्य_जांच

08/10/2026

“क्या फरेंदा से अरुण शुक्ला की टिकट पक्की? पंकज चौधरी के घर आगमन पर EXCLUSIVE खुलासा | अभिषेक अग्रहरी”
#अरुणशुक्ला #फरेंदा #पंकजचौधरी #पूर्वांचलनेटवर्क #अभिषेकअग्रहरी

07/10/2026

फरेंदा महराजगंज रोड रुनुआ चौराहा साइकिल मोटरसाइकिल में टक्कर बुजुर्ग घायल!

गांधी जयंती पर सेवा, स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेशफरेंदा के वार्ड नंबर-03 पंचशील नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,...
02/10/2026

गांधी जयंती पर सेवा, स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश

फरेंदा के वार्ड नंबर-03 पंचशील नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बनकटी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों एवं उनके परिजनों का कुशलक्षेम जाना और फल वितरित किए। इस दौरान स्वच्छता कार्यक्रम में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार।

#सेवा_संकल्प_अभियान #गांधी_जयंती #स्वच्छता_अभियान #वृक्षारोपण #फरेंदा

महराजगंज में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ कार्यक्रमअखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत शन...
02/10/2026

महराजगंज में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ कार्यक्रम

अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत शनिवार को नगर पालिका परिषद महराजगंज के नेहरू नगर वार्ड में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे डॉ. अंबेडकर मूर्ति स्थल, नेहरू नगर में होगा।

कार्यक्रम की देखरेख चंद्रजीत भारती, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि एवं प्रदेश सचिव, अनुसूचित विभाग करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की है।

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purvanchal Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Purvanchal Network:

Shortcuts

Share