Trains and Travel

Trains and Travel Hello To All The Rail Fans Of Indian Railways. Enjoy Different Moods & Shades Of IR Through My Page

13019 HOWRAH KATHGODAM  BAGH EXPRESS with New LHB Rake from today 05.06.26(Pics from the social media। Credit goes to th...
05/06/2026

13019 HOWRAH KATHGODAM BAGH EXPRESS with New LHB Rake from today 05.06.26

(Pics from the social media। Credit goes to the respective owner)

05/06/2026

Due to Commissioning of Automatic Signalling between Pilkhua - Kuchesar Road Stations in Ghaziabad - Moradabad Section, the following Trains will be run on diverted route :-

*A). Via Lucknow - Kanpur - Tundla - Ghaziabad Route....*

1). 15725 NJP - ANVT Weekly (J.C.O. 13 June).

2). 13257 DNR - ANVT Jan Sadharan (J.C.O. 15 June).

3). 13258 ANVT - DNR Jan Sadharan (J.C.O. 16 June).

4). 19602 NJP - UDZ Weekly (J.C.O. 15 June).

5). 12583 LJN - ANVT Double Decker (J.C.O. 16 June).

6). 12203 SHC - ASR Garib Rath (J.C.O. 15 June).

*B). Via Moradabad - Laksar - Roorkee - Deoband - Meerut City - Ghaziabad Route....*

1). 15059 LKU - ANVT Intercity (J.C.O. 09 June).

2). 15115 Loknayak (J.C.O. 13 June).

3). 15036 Uttaranchal Sampark Kranti (J.C.O. 16 June).

4). 12392 Shramjeevi SF (J.C.O. 16 June).

5). 15128 Kashi Vishwanath (J.C.O. 16 June).

05/06/2026

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-03

गोरखपुर, 05 जून, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों के संचलन
अवधि का विस्तार 45 फेरों के लिये निम्नवत किया गया है।
अवधि विस्तार-
- बरौनी से चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस का संचलन 15 जुलाई, 2026 तक 45 अतिरिक्त
फेरों के लिये किया जा रहा है।
- नई दिल्ली से चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस का संचलन 16 जुलाई, 2026 तक 45 अतिरिक्त
फेरों के लिये किया जा रहा है।
- दरभंगा से चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का संचलन 15 जुलाई, 2026 तक 45 अतिरिक्त
फेरों के लिये किया जा रहा है।
- नई दिल्ली से चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस का संचलन 16 जुलाई, 2026 तक 45
अतिरिक्त फेरों के लिये किया जा रहा है।
विस्तारित अवधि में इन गाड़ियों में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, शयनयान श्रेणी के 04,
वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये गये
हैं। ये गाड़ियाँ निर्धारित ठहराव, समय एवं मार्ग पर पूर्ववत चलाई जा रही है।

(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

एडिशनल स्टॉप
05/06/2026

एडिशनल स्टॉप

स्टेशन का नाम बताएं
05/06/2026

स्टेशन का नाम बताएं

05/06/2026

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02

गोरखपुर, 04 जून, 2026ः रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परिक्षार्थियों की सुविधा हेतु 05031/05032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन 08 से 10 जून, 2026 तक निम्नवत किया जायेगा।

05031 गोरखपुर-लखनऊ जं. परीक्षा विशेष गाड़ी 08 से 10 जून, 2026 तक गोरखपुर से 00.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 01.10 बजे, बस्ती से 01.38 बजे, बभनान से 02.03 बजे, मनकापुर से 02.35 बजे, गोंडा से 03.10 बजे, करनैल गंज से 03.38 बजे, बाराबंकी से 04.52 बजे तथा बादशाहनगर से 05.33 बजे छूटकर लखनऊ जं. 06.40 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 05032 लखनऊ जं.-गोरखपुर परीक्षा विशेष गाड़ी 08 से 10 जून, 2026 तक लखनऊ जं. से 18.15 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 18.48 बजे, बाराबंकी से 19.32 बजे, करनैल गंज से 20.30 बजे, गोंडा से 21.00 बजे, मनकापुर से 21.26 बजे, बभनान से 22.02 बजे, बस्ती से 22.33 बजे तथा खलीलाबाद से 23.00 बजे छूटकर गोरखपुर 23.55 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी की रेक संरचना में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।

(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

05/06/2026

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-01

गोरखपुर, 04 जून, 2026ः रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार तीन अतिरिक्त फेरों के लिए निम्नवत किया गया है।

फलस्वरूप 05736 कटिहार-अमृतसर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15, 22 एवं 29 जुलाई, 2026 दिन प्रत्येक बुधवार को कटिहार से 21.00 बजे प्रस्थान कर पूर्णिया से 21.32 बजे, अररिया कोर्ट से 22.17 बजे, फारबिसगंज से 23.20 बजे, दूसरे दिन ललितग्राम से 00.15 बजे, राघोपुर से 00.37 बजे, सरायगढ़ से 00.47 बजे, निर्मली से 01.10 बजे, झंझारपुर से 01.42 बजे, सकरी से 02.08 बजे, शिशो से 02.50 बजे, जनकपुर रोड से 03.42 बजे, सीतामढ़ी से 04.07 बजे, रक्सौल से 05.20 बजे, नरकटियागंज से 06.35 बजे, कप्तानगंज से 10.00 बजे, गोरखपुर से 11.10 बजे, बस्ती से 12.35 बजे, गोंडा से 14.10 बजे, सीतापुर जं. से 19.45 बजे, शाहजहाँपुर से 22.09 बजे, बरेली से 23.10 बजे, तीसरे दिन मुरादाबाद से 00.33 बजे, लक्सर से 02.10 बजे, रूड़की से 02.32 बजे, सहारनपुर से 04.05 बजे, अम्बाला कैंट से 05.25 बजे, राजपुरा से 05.46 बजे, ढंडारी कलां से 06.55 बजे, जलंधर सिटी से 07.10 बजे तथा ब्यास से 08.45 बजे छूटकर अमृतसर 09.45 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05735 अमृतसर-कटिहार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17, 24 एवं 31 जुलाई, 2026 दिन प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से 13.25 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 13.57 बजे, जलंधर सिटी से 14.35 बजे, ढंडारी कलां से 15.55 बजे, राजपुरा से 16.44 बजे, अम्बाला कैंट से 17.35 बजे, सहारनपुर से 19.08 बजे, रूड़की से 19.45 बजे, लक्सर से 20.10 बजे, मुरादाबाद से 21.50 बजे, बरेली से 23.09 बजे, दूसरे दिन शाहजहाँपुर से 00.21 बजे, सीतापुर जं. से 02.15 बजे, गोंडा से 05.30 बजे, बस्ती से 06.50 बजे, गोरखपुर से 08.30 बजे, कप्तानगंज से 09.40 बजे, नरकटियागंज से 12.45 बजे, रक्सौल से 13.40 बजे, सीतामढ़ी से 14.57 बजे, जनकपुर रोड से 15.22 बजे, शिशो से 16.55 बजे, सकरी से 17.45 बजे, झंझारपुर से 18.17 बजे, निर्मली से 18.47 बजे, सरायगढ़ से 19.10 बजे, राघोपुर से 19.22 बजे, ललितग्राम से 20.05 बजे, फारबिसगंज से 21.15 बजे, अररिया कोर्ट से 21.47 बजे तथा पूर्णिया से 22.32 बजे छूटकर कटिहार 23.45 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, शयनयान श्रेणी के 05, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।

(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

कल से लखनऊ जं देहरादून लखनऊ जं वंदे भारत का ठहराव शाहजहांपुर पर शुरू हो रहा है।
02/06/2026

कल से लखनऊ जं देहरादून लखनऊ जं वंदे भारत का ठहराव शाहजहांपुर पर शुरू हो रहा है।

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडलप्रेस विज्ञप्ति*मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ, पूर्वोत्तर रेलवे को मिला 5S प्रमाण पत्र*  ...
01/06/2026

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

*मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ, पूर्वोत्तर रेलवे को मिला 5S प्रमाण पत्र*

*लखनऊ, 01 जून 2026*। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय को कार्यस्थल प्रबंधन और संगठन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 5S प्रमाणीकरण से सम्मानित किया गया है। यह कार्यस्थलों को व्यवस्थित, स्वच्छ और कुशल बनाने की एक जापानी पद्धति *(Sort, Set in Order, Shine, Standardize, Sustain)* है, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता बढ़ाना, समय बचाना और अनुपयोगी सामग्री को कम करना है।
इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा की 5S प्रणाली अपनाने से न केवल हमारी कार्यक्षमता और स्पष्टता में सुधार हुआ है, साथ ही हमारे रेलकर्मियों के लिए एक अधिक सकारात्मक व तनाव-मुक्त कार्य वातावरण तैयार हुआ है।

जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल

लखनऊ चारबाग में आज प्लेटफॉर्म्स परिवर्तन किये गए हैं जो इस प्रकार से हैं
31/05/2026

लखनऊ चारबाग में आज प्लेटफॉर्म्स परिवर्तन किये गए हैं जो इस प्रकार से हैं

Address

Lucknow

Telephone

+918417020320

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Trains and Travel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Trains and Travel:

Share