Aap Dekhte Raho

Aap Dekhte Raho Latest Updates | News Reporter

16/06/2026

अमेरिका का शक्तिशाली B-52 क्रैश.. 🔥

अमेरिका का सबसे शक्तिशाली विमान B-52 बॉम्बर्स Edward Air force base पर क्रेस प्लेन में मौजूद सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। ये अमेरिका का तीसरा B-52 विमान है जो क्रैश हुवा है।

16/06/2026

चित्रकूट में रोडवेज बस ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के दरमियान बीच सड़क पर लात घूंसे चले...

चित्रकूट में सोमवती अमावस्या मेले के दौरान सोमवार को एक ट्रैफिक सिपाही और बस चालक के बीच सड़क पर मारपीट हो गई। यह घटना शहर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमावस्या मेले के कारण स्टेशन रोड पर वाहनों का भारी दबाव था। ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल कैलाश ने एक बस चालक से वाहन आगे बढ़ाने और रास्ता खाली करने को कहा। चालक ने आगे जाम होने का हवाला देते हुए बस हटाने में असमर्थता जताई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते यह विवाद धक्का-मुक्की में बदल गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। वायरल वीडियो में सिपाही और चालक एक-दूसरे का कॉलर पकड़े मारपीट करते दिख रहे हैं। इस दौरान चालक सड़क पर गिर गया और उसकी नाक पर चोट लगने से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

16/06/2026

लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में फर्जी IPS अधिकारी बनकर पुलिस को धमकाने का मामला दर्ज हुआ है।
गोल मार्केट चौराहे पर चाय की दुकान पर हुए विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
आरोपी ने खुद को नोएडा का IPS अधिकारी बताते हुए पुलिसकर्मियों से सैल्यूट करने की बात कही।
पुलिस द्वारा आईडी कार्ड मांगने पर वह कोई भी वैध पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में आरोपी की पहचान मिथिलेश शुक्ला के रूप में हुई, जिसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

16/06/2026

दिल्ली - NEET परीक्षा के मद्देनज़र 22 जून तक भारत में टेलीग्राम ब्लॉक रहेगा !!

उत्तर प्रदेश - CM योगी आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बैठक में योग दिवस, मो...
16/06/2026

उत्तर प्रदेश - CM योगी आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बैठक में योग दिवस, मोहर्रम और NEET परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा होगी। बड़े अधिकारियों के साथ फील्ड के अफसर भी शामिल होंगे।

16/06/2026

लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में एक फर्जी IPS पकड़ा गया...

लखनऊ के महानगर इलाके में सोमवार रात एक फर्जी IPS पकड़ा गया। उसने गोल चौराहे पर एक दुकान से 40 रुपए का बन खाया। इसके बाद वहां से फोरव्हीलर में सवार होकर जाने लगा। तब तक पुलिस आ गई। पुलिसकर्मियों के पूछने पर बोला- मैं नोएडा से IPS अफसर। मुझे सैल्यूट करो।

16/06/2026

"हैलो, DM साहब बोल रहे हैं? पंचायतों का मजाक बना रखा है आपने। यहां पंचायत चल रही है और कोई अधिकारी नहीं है"

UP सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान कानपुर देहात में दो घंटे तक चौपाल लगाकर बैठे रहे, लेकिन अधिकारी ही नहीं पहुंचे।

मंत्री को सुनिए...

15/06/2026

हेड 'कॉकरोच' को इन्होने ही थप्पड़ मारा था…😮

"मैं राष्ट्रवादी हूँ.. मच्छर "... जयपुर मे आज इनके हाथों हेड कॉकरोच थप्पर खा गए!!

15/06/2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को जयपुर में शख्स ने मारा थप्पड़

15/06/2026

लखनऊ - प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या का आरोपी एक लाख के इनामी अपराधी गंगाराम यादव को STF ने किया गिरफ्तार-
ASP STF दीपक सिंह ने बताया - बीती रात आलमबाग बस अड्डे के पास से इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया , जघन्य घटना के बाद से STF की टीमें लगातार दबिश दे रहीं थीं !!

Address

Lucknow
226028

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aap Dekhte Raho posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aap Dekhte Raho:

Share