09/10/2026
देर रात संजय यदुवंशी के घर पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस पर कई आरोप लगाए थे। अब प्रदर्शन के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संजय यदुवंशी कहते नजर आ रहे हैं कि वह सुल्तानपुर आ गए हैं, अगर हिम्मत है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं और उनकी मां को गाली देकर दिखाएं। वीडियो में दिए गए बयान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।