TV1 India News Channel

Call Directions Website Contact the business

TV1 India News Channel Contact Us For Advertising :- 7985543944

संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। भारत ने स्पष्ट किया कि परमाणु...
10/10/2026

संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। भारत ने स्पष्ट किया कि परमाणु हथियारों को रोजमर्रा की कूटनीति का जरिया नहीं बनाया जा सकता।

जिनेवा में भारत के वरिष्ठ सलाहकार अनमोल शेर सिंह बेदी ने राइट ऑफ रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए कहा कि भारत किसी भी तरह की परमाणु ब्लैकमेलिंग के आगे कभी नहीं झुकेगा। भारत की क्षमताएं पूरी तरह से रक्षात्मक हैं और यह देश के अपने सुरक्षा माहौल के अनुसार तय होती हैं।

पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर भारत ने करारा जवाब दिया। भारतीय प्रतिनिधि ने जोर देकर कहा कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न और अटूट हिस्सा है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय भूभागों को खाली करने की मांग की।

भारत ने दोहराया कि वह हमेशा शांति का समर्थक रहा है, लेकिन अगर गैर-जिम्मेदाराना हरकतों पर कोई जवाबदेही तय नहीं होगी, तो शांति केवल दो संकटों के बीच का एक छोटा सा विराम बनकर रह जाएगी।

भारत ने पाकिस्तान के काम करने के तरीके को उजागर करते हुए बताया कि सीमा पार से संकट पैदा करना एक तय ढर्रे पर चलता है। पहले उकसावे की कार्रवाई की जाती है, फिर उसकी जिम्मेदारी से इनकार किया जाता है, और जब भारत जवाब देता है तो संयम बरतने की दुहाई दी जाने लगती है।

भारत ने स्पष्ट किया कि गैर-राज्य कलाकारों की आड़ में हिंसा फैलाने से किसी राज्य की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती और भारत का आत्मरक्षा का अधिकार पूरी तरह सुरक्षित है।

अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत ने अपनी नीति की तीन बेहद साफ सीमाएं रेखांकित कीं। पहली यह कि भारत पर होने वाले किसी भी आतंकी हमले का करारा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

दूसरी यह कि भारत किसी भी परमाणु धमकी के सामने नहीं झुकेगा। तीसरी बात यह कि भारत आतंकवाद को पनाह या वित्तीय मदद देने वालों और उसके मास्टरमाइंड के बीच कोई अंतर नहीं करेगा।

भारत ने याद दिलाया कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने आत्मरक्षा में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जो पूरी तरह से संतुलित और गैर-उकसावे वाला कदम था।

सिंधु जल संधि का जिक्र करते हुए भारत ने कहा कि यह समझौता आपसी विश्वास और सद्भावना पर टिका था। जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह और स्थायी रूप से खत्म नहीं करता, तब तक इस संधि को स्थगित रखा जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्...
10/10/2026

राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान शनिवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला।

आकाशवाणी भवन के पास इम्तियाज अली मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 25 से 30 प्रदर्शनकारियों ने इम्तियाज अली मार्ग पर बैरिकेड्स लांघकर सुरक्षाकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति न दिए जाने और नई दिल्ली जिले में सख्त सुरक्षा व निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कनॉट प्लेस समेत विभिन्न स्थानों से कुल 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

कई प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे को तोड़ने और अलग-अलग जगहों पर एकजुट होने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़-खदेड़कर हिरासत में लिया और बसों में भरकर ले जाया गया। हिरासत में लिए गए कई लोग "इंकलाब जिंदाबाद" के नारे लगाते नजर आए।

प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए नई दिल्ली जिले को 20 सेक्टरों में बांटा था और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे थे। इससे पहले, सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को भी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचते ही दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया था।

गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू        [Section 163 BNSS, Gautam Buddh Nagar Section 163, No...
10/10/2026

गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू



[Section 163 BNSS, Gautam Buddh Nagar Section 163, Noida Police Order, Noida Security Update, BNSS Section 163 October 10 to 20, Uttar Pradesh Latest News]

त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई: एटा में 15 कुंतल पनीर और दूषित मक्खन जब्त, डेरी पर बेच रहे थे जहर!
10/10/2026

त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई: एटा में 15 कुंतल पनीर और दूषित मक्खन जब्त, डेरी पर बेच रहे थे जहर!

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करन...
10/10/2026

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव पारित किया है।

🔴  | दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर रेलवे के मुताबिक 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे...
10/10/2026

🔴 | दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर रेलवे के मुताबिक 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक 170 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी और 9 ट्रेनों का संचालन गाजियाबाद तक ही सीमित रहेगा।

| |

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को देवरिया में कहा कि जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानम...
10/10/2026

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को देवरिया में कहा कि जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री जी के नाम पर इसलिए रखा जा रहा है, क्योंकि उनकी कुर्सी जाने वाली है। जो जाने वाले होते हैं वही अपनी निशानी छोड़ते हैं। डबल इंजन सरकार का जनता के लिए अपना कोई काम नहीं है। इसलिए दूसरों के काम पर अपना नाम चिपका रहे हैं। भाजपा खत्म होने वाली है, अगली सरकार सपा की बनेगी। उन्होंने योगी को एकरंगी मुख्यमंत्री और "वनस्पति बदनाम हुई बाबा तेरे मारे " कहकर खूब तंज कसा। अखिलेश पूर्व विधायक स्व. सुरेश यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने देवरिया के लार क्षेत्र के रक्सा गांव पहुंचे थे।

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर यूपी में अलर्ट, 20 जिलों से 500 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों को किया तैनात
10/10/2026

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर यूपी में अलर्ट, 20 जिलों से 500 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों को किया तैनात

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. राजधानी में 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की त...
10/10/2026

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. राजधानी में 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, बॉर्डर पर BSF के जवानों की निगरानी और कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. लंबी दूरी की कई ट्रेनें भी रद्द की गई हैं, जबकि कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक और बाजार बंद रखने की एडवाइजरी जारी हुई है.

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात में संभावित बदलावों को देखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) का संच...
10/10/2026

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात में संभावित बदलावों को देखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) का संचालन करने वाली एजेंसी डायल ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

डायल के अनुसार, शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और यातायात पर संभावित प्रतिबंधों के कारण यात्रियों को रास्ते में देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में एयरपोर्ट आने या वहां से गंतव्य तक जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की गई है।

यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए डायल ने कैब, सिटी बस और अन्य उपलब्ध वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने का सुझाव दिया है। इससे संभावित ट्रैफिक जाम के बीच समय पर गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी योजना तैयार रखें और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए घर से निकलें।

Address

RJS Complex
Lucknow
226021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TV1 India News Channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to TV1 India News Channel:

Shortcuts

Share