NBT Uttar Pradesh

Call Directions Website Contact the business

NBT Uttar Pradesh जिलों की हर छोटी हलचल से यूपी की सियासत की हर हलचल तक। यूपी की हर एक खबर पर पल-पल की अपडेट, NBT Uttar Pradesh
(3)

उत्तर प्रदेश की सभी महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़ें...

इंग्लैंड के अस्पतालों से सामने आई जानकारी से पता चला है कि लोगों के रेक्टम (गुदा, मलाशय) ऑपरेशन में बीयर की बोतलों से ले...
17/10/2026

इंग्लैंड के अस्पतालों से सामने आई जानकारी से पता चला है कि लोगों के रेक्टम (गुदा, मलाशय) ऑपरेशन में बीयर की बोतलों से लेकर फल और सब्जियां तक निकाली गई हैं। प्रेस एसोसिएशन ने देशभर के अस्पताल ट्रस्टों को 100 से ज्यादा फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन (FOI) अनुरोध भेजे थे। इनमें 2022 के बाद से ऑपरेशन और अर्जेंट केयर विभागों से गुदा में फंसी उन चीजों के बारे में जानकारी मांगी गई थी, जो डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए बाहर निकालीं।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर के अस्पतालों से सामने आई जानकारी में पता चला कि लोगों के गुदा से हजारों बाहरी चीजें निकाली गईं। इनमें वेप्स, लेगो ब्रिक्स, टीवी रिमोट जैसी चीजें निकाली गईं। बर्मिंघम क्षेत्र के अस्पतालों में ऐसी घटनाएं सामने आईं, जहां लोगों के शरीर से फोन और कोट हैंगर जैसी चीजें निकाली गईं। दक्षिण लंदन के लेविशम और ग्रीनविच के अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ को मरीजों के गुदा से गुब्बारों में भरी लेगो ब्रिक्स, बीयर और शैम्पू की बोतलें, टूथब्रश और दरवाजें का हैंडल निकालना पड़ा। बर्कशायर के अस्पतालों में लोगों के शरीर से नर्फ बुलेट, उबला हुआ अंडा, कोक का कैन, आलू, डिओडोरेंट की बोतल और टॉयलेट ब्रश का हैंडल निकाला गया। खाने-पीने की चीजों में खीरा, तोरी , अंगूर और सेब शामिल थे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि गुदा से निकाली गई चीजों में टीवी रिमोट, बच्चों के खिलौने, कॉकटेल स्टिरर और बैंक कार्ड जैसी चीजें शामिल हैं, जिन्हें निकालने के लिए डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी। इस सूची में धातु के पेंच, चिमटी, रेजर ब्लेड, बुनाई की सलाई, चाकू, पेपर क्लिप और पेचकस शामिल थे। इसके अलावा, स्नो ग्लोब, पेड़ की टहनी, मोमबत्ती, किंडर एग, पार्सनिप और वॉलपेपर खुरचने वाला औजार निकाला गया। प्रेस एसोसिएशन के विश्लेषण किए गए डेटा से पता चला है कि सिर्फ 2022 में 1,500 से ज्यादा लोग गुदा में बाहरी चीज फंसने की समस्या लेकर आपातकालीन विभाग पहुंचे थे। उत्तर-पश्चिम लंदन के नॉर्थविक पार्क अस्पताल में कंसल्टेंट क्रिस नॉर्डस्ट्रॉम ने बताया कि इस तरह की घटनाएं जब होती हैं तो हमारी प्राथमिकता मरीज को सुरक्षित, संवेदनशील और बिना किसी पूर्वाग्रह के इलाज देना होता है।

नॉर्डस्ट्रॉम ने कहा कि हम हमेशा यही सलाह देते हैं कि अगर किसी को ऐसी समस्या हो तो वह तुरंत मेडिकल मदद ले ताकि और ज्यादा चोट लगने का खतरा ना रहे। FOI अनुरोध प्राप्त करने वाले 106 अस्पताल ट्रस्टों में से केवल 11 ने चीजों की विस्तृत सूची के साथ जवाब दिया। बाकी अस्पतालों ने या तो जानकारी ना होने की बात कही या फिर इसे निकालने में आने वाले खर्च का हवाला देते हुए जानकारी देने से छूट मांगी।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने खदानों में काम करने वाले चीनियों पर शिकंजा कसा है। इस हफ्ते की शुरुआत में कांगो की कॉपर...
17/10/2026

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने खदानों में काम करने वाले चीनियों पर शिकंजा कसा है। इस हफ्ते की शुरुआत में कांगो की कॉपर बेल्ट में काम कर रहे करीब 300 चीनी नागरिकों को अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया है। कांगो सरकार गैरकानूनी तरीके से की जा रही माइनिंग के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत चीनियों पर ये कार्रवाई हुई है। कांगो में तांबे के उत्पादन पर चीनी कंपनियों का दबदबा है।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि ये गिरफ्तारियां मुख्य रूप से खनन केंद्र कोलवेजी में हुई हैं। खदानों में काम कर रहे जिन मजदूरों को गिरफ्तार किया गया, उन पर आरोप है कि वे दूसरी कंपनियों के अधिकार वाले क्षेत्रों में अवैध खनन कर रहे थे। ऐसे में इनको गिरफ्तार कर लिया गया। मामल के जानकार लोगों ने बताया कि गिरफ्तारियां करने वाली टीम में कांगो की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल और इमिग्रेशन अथॉरिटी के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि किंशासा में चीनी दूतावास के दखल के बाद कुछ श्रमिकों को रिहा कर दिया गया है। हालांकि सबकी रिहाई की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

चीनी दूतावास, कांगो के खनन मंत्रालय, इमिग्रेशन अथॉरिटी और राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मामले पर टिप्पणी के अनुरोधों का कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि कितने लोगों को पकड़ा गया, कितनों को छोड़ दिया गया और कितने लोगों के खिलाफ जेल भेजने जैसी कार्रवाई हुई है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन से व्यापार पर पड़ने वाले असर पर कहा, "व्यापारियों को 50 कर...
17/10/2026

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन से व्यापार पर पड़ने वाले असर पर कहा, "व्यापारियों को 50 करोड़ का नुकसान नहीं हो रहा और डकैती जो आपने डाल रखी है जीएसटी लगा करके, उस डकैती को भी खत्म कर दो। अभी तो बेचारों का सामान बिक ही नहीं रहा, उनका नुकसान कैसे हो गया जब उनका सामान ही नहीं बिक रहा है? आप जब से आपने जीएसटी लगाई है तब तबाही के कगार पर आ गया। जीएसटी की मार ने कमर तोड़ दी है।"

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत रूसी अर्थव्यवस्था को निशाना बना...
17/10/2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत रूसी अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने वाले नए प्रतिबंधों के एक बड़े पैकेज को रोक दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस को बताया कि यह रोक 'राष्ट्रीय हित' में लगाई गई है। इसक बाद भारत पर अब 100 फीसदी टैरिफ लगने का डर फिलहाल टल गया है। उनके इस फैसले की डेमोक्रेटिक सीनेटर रिचर्ड ब्लुमेंथल ने कड़ी आलोचना की है।

ट्रंप ने पिछले महीने ही इस कानून पर खुद हस्ताक्षरकिए थे और उनका यह कदम उस समय आया है जब कानून के अनुसार इसे लागू करने की समय-सीमा खत्म होने में सिर्फ दो दिन बचे थे। अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लुमेंथल जिन्होंने 'भारत और चीन को अपना रवैया सुधारने' की धमकी दी थी उन्होंने ट्रंप के इस फैसले को 'पुतिन की चापलूसी' करना बताया है। रिचर्ड ब्लुमेंथल ने एक पोस्ट में लिखा है 'डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से कन्फर्म किया है कि वह एक खून के प्यासे गुंडे और रूस की वॉर मशीन को सपोर्ट करने वालों के साथ हैं और ज्यादातर अमेरिकियों, कांग्रेस के दोनों सदनों में उनके रिप्रेजेंटेटिव और हमारे यूरोपियन साथियों के खिलाफ हैं।' उन्होंने आगे लिखा 'इन छूटों का हमारी नेशनल सिक्योरिटी से कोई लेना-देना नहीं है और सब कुछ व्लादिमीर पुतिन की चापलूसी करने से जुड़ा है। मुझे उम्मीद है कि मेरे रिपब्लिकन साथी इस डरपोक, कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करने में मेरा साथ देंगे।'

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने आज शनिवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत ...
17/10/2026

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने आज शनिवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत ने अभिजीत दीपके को जमानत पर रिहा कर दिया है। कोर्ट ने सीजेपी प्रमुख को बॉन्ड भरने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 और 170 के तहत शांति भंग करने के एक नए मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें कनॉट प्लेस में प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने दिपके को पहले ही दो नोटिस जारी कर सेंट्रल पार्क में सभा आयोजित नहीं करने की हिदायत दी थी। नोटिस में कहा गया था कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है और आयोजन स्थल पर निषेधाज्ञा लागू है। पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

दिपके पर पहले भी हो चुकी है शांति भंग की कार्रवाई
इससे पहले, दस अक्टूबर को जब दिपके को हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था, तब भी शांति भंग करने का एक अलग मामला दर्ज किया गया था। उस समय उनसे एक साल तक शांति बनाए रखने के मुचलके पर हस्ताक्षर कराए गए थे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गाली देने वाली पल्लवी शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिय...
17/10/2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गाली देने वाली पल्लवी शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह अखिलेश यादव और उनकी मां को लेकर गाली दे रही थीं।

गोंडा जिले की कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के बौनापुर गांव की रहने वाली कंटेंट क्रिएटर पल्लवी शुक्ला ने दो दिन पहले वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में पल्लवी शुक्ला कह रही हैं कि हम पक्के ब्राह्मण हैं, चाहे कुछ भी हो जाए, यादवों को कभी सपोर्ट नहीं करेंगे। सपा की साइकिल हमेशा जंग खाती रही, कमल हमेशा खिला रहा। मुझ पर जितने मुकदमे कराने हो, करा दो। पल्लवी शुक्ला ने कहा कि एआई के साथ हमारी अखिलेश यादव की जो फोटो बनाए है। वो जिसने बनाई है, वो डिलीट कर दे। इसके बाद अखिलेश यादव को गाली देती हैं। मैं यादव को सपोर्ट नहीं करती। जाति की ब्राह्मण हूं। मेरे पापा कट्टर हिंदू हैं। अखिलेश यादव की सरकार में लड़कियों का रेप होता था। उनकी सरकार में लड़कियां सुरक्षित नहीं थीं। साइकिल का कोई भरोसा नहीं, कहां रास्ता चलते हुए पंक्चर हो जाए।

घर से गिरफ्तार
सपा नेता वकार खान की शिकायत पर कौड़िया थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार शाम को पल्लवी शुक्ला को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पल्लवी अखिलेश यादव से पहले नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को गाली दे चुकी थीं। उस मामले में भी केस दर्ज है।

यूपी के मेरठ जिले में दो चर्चित केस सौरभ राजपूत और अमित कश्यप हत्याकांड में फांसी की सजा पाए चारों आरोपियों को जेल के भी...
17/10/2026

यूपी के मेरठ जिले में दो चर्चित केस सौरभ राजपूत और अमित कश्यप हत्याकांड में फांसी की सजा पाए चारों आरोपियों को जेल के भीतर नियमावली के मुताबिक काम करने होंगे। इसके तहत काम की एक लंबी लिस्ट जेल प्रशासन ने चारों को थमा दी। उन्‍होंने अपनी मर्जी से काम चुन लिए हैं।

जेल प्रशासन की माने तो पति को सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी ने जेल में अलग-अलग काम चुने हैं। रविता ने बैग बनाने का काम चुना है, जबकि उसके प्रेमी अमरदीप ने रंगाई-पुताई का काम चुना है। दोनों को अब जरूरत के मुताबिक काम पर लगा दिया जाएगा। वहीं, सौरभ हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान ने सिलाई करने का काम चुना था और उसके प्रेमी साहिल ने खेती का काम चुना था। मुस्कान और साहिल ने अपने काम शुरू कर दिए हैं। वकीलों के मुताबिक, सभी दोषी जिला अदालत से मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में तीस दिन के भीतर अपील कर सकते हैं। ऐसे में मुस्कान रस्तोगी- साहिल शुक्ला और रविता-अमनदीप के पास कानूनी राहत के लिए आगे अपील करने का विकल्प है। दोनों दोषी सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

दोषियों ने जाहिर की हाईकोर्ट जाने की मंशा

जेल सूत्रों के मुताबिक, दोषियों ने जेल अफसरों से अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि वह हाईकोर्ट में फांसी की सजा के खिलाफ अपील करना चाहते हैं। इसके लिए उनके वकील कानूनी प्रक्रिया पूरी करेंगे। वैसे भी नियम है कि फांसी के मामलों में सजा पर अमल से पहले हाईकोर्ट की पुष्टि आवश्यक होती है। ऐसे में सौरभ राजपूत हत्याकांड और अमित कश्यप हत्याकांड में सुनाए गए मृत्युदंड के आदेश की पुष्टि के लिए मामला हाईकोर्ट जाएगा, जहां डबल बेंच इस पर सुनवाई करेगी।

रायबरेली रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रू...
17/10/2026

रायबरेली रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाना PGI क्षेत्र अंतर्गत कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी और ओमेक्स कट के पास हुआ। बताया जाता है कि रायबरेली से लखनऊ की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई । कार लोहे की रेलिंग को तोड़ती हुई सड़क के दूसरी लेन में पलटती चली गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि रेलिंग के टुकड़े दूर तक बिखर गए और कार पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई।

घटना देर रात 1 से डेढ़ बजे के बीच की है। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और कल्ली पश्चिम चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक अभ्युदय गुप्ता पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा कि हादसे के बाद कार के भीतर एक युवक स्टीयरिंग व्हील और क्षतिग्रस्त केबिन के बीच बुरी तरह फंसा हुआ था। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए युवक को बाहर निकाला। हालात की नजाकत को देखते हुए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने सभी को बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी पांचों घायलों को तत्काल PGI स्थित एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद रायबरेली के रहने वाले उत्कर्ष पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 21 वर्षीय अनुराग शुक्ला, 24 वर्षीय अर्पित त्रिपाठी, 24 वर्षीय नीर शुक्ला और 19 वर्षीय सूरज त्रिपाठी का ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित रायबरेली के रहने वाले बताए गए हैं।

17/10/2026

बाहुबली माफिया अतीक के आतंक का अंत, अब कब्जामुक्त जमीन पर बनेगा अपार्टमेंट , मुख्यमंत्री ने गुरुवार को किया भूमि पूजन और शिलान्यास। आवास की चाबी पाकर खुशी से झूम उठीं महिलाएं।

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से एक ऐसा मामला सामने आया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। विभिन्‍न विभागों में 8 ऐसे अधिकारी क...
17/10/2026

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से एक ऐसा मामला सामने आया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। विभिन्‍न विभागों में 8 ऐसे अधिकारी कार्यरत हैं जिनकी सेवा अवधि खत्‍म हो चुकी है। बावजूद इसके वे नियमित रूप से दफ्तर आ रहे हैं और काम कर रहे हैं। कुछ अफसर तो बगैर वेतन के भी काम में जुटे हैं। ऐसे कर्मचारियों के नाम की एक सूची इंटरनेट पर सामने आई है।

इन कर्मचारियों की प्राधिकरण में नियमित सेवा कई महीने पहले ही खत्म हो गई थी। इसके बाद उन्हें संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया, लेकिन अब उस संविदा की अवधि भी समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए ये अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर में बैठकर अपने कार्य निभा रहे हैं। इनमें एक महाप्रबंधक, एक सहायक महाप्रबंधक के अलावा 6 सहायक प्रबंधक और कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। वायरल हो रही सूची के अनुसार, 7 अक्टूबर को महाप्रबंधक (प्रशासन/सामान्य) विमल किशोर गुप्ता उर्फ वीके गुप्ता और सहायक प्रबंधक (सिविल) रियाजुद्दीन की सेवा अवधि समाप्त हो गई। 9 अक्टूबर को सहायक प्रबंधक आशीष कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक (सिविल) अजय कुमार वर्मा, कनिष्ठ सहायक राम प्रसाद शर्मा और सहायक प्रबंधक राजा राम मौर्य का कार्यकाल पूरा हुआ। इसके बाद 12 अक्टूबर को सहायक महाप्रबंधक (प्र./सा.) पुरुषोत्तम दास गुप्ता उर्फ पीडी गुप्ता की संविदा अवधि भी खत्म हो गई। इन सबके कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद उनके द्वारा दफ्तर में कार्य जारी रखा जा रहा है। इस स्थिति ने यह सवाल उठा दिया है कि आखिर वे बिना पारिश्रमिक के काम क्यों कर रहे हैं। क्या यह उनकी संस्था के प्रति निष्ठा है या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य छिपा है। मामला सामने आते ही प्राधिकरण में चर्चा और चिंता का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर गंभीरता से ध्यान देना शुरू कर दिया है।

Address

Vibhuti Khand
Lucknow
226010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NBT Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NBT Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share