Mitwa News

Mitwa News Mitwanews

24/01/2023
06/11/2021

भूखल तिवाइया Bittu Raja |Bhukhal Tiwaiya New Chhath Song 2021► Album:- भूखल तिवाइया► Song:- Bhukhal Tiwaiya► Singer:...

मुहूर्त शॉट के साथ भोजपुरी फ़िल्म "इश्क नचाए बीच बाजार" की शूटिंग सीतापुर जिले के लहरपुर में आज से स्टार्ट। उत्तर प्रदेश ...
07/09/2021

मुहूर्त शॉट के साथ भोजपुरी फ़िल्म "इश्क नचाए बीच बाजार" की शूटिंग सीतापुर जिले के लहरपुर में आज से स्टार्ट।

उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु से प्रस्तावित दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल स्टारर फिल्म "इश्क नचाए बीच बाजार"का फिल्मांकन उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लहरपुर में मुहूर्त शॉट के साथ प्रारंभ हो गई । यह फिल्म "अवध गंगा फिल्म" के बैनर तले बन रही है। यह दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल की होम प्रोडक्शन की फिल्म है । इस फिल्म के निर्देशक सचिन यादव हैं इस फ़िल्म के लेखक मनोज पाण्डेय है और छायांकन डी.के.शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो संग्राम सिंह पटेल के साथ प्रतिष्ठा ठाकुर, अयाज खान, अनूप अरोड़ा, बृजेश त्रिपाठी, सीपी भट्ट, विनीत विशाल, बबलू यादव, सत्य प्रकाश सिंह,मदन चन्द, अभिषेक मिश्रा, रंजीत राज ,राणा, रुचि सिंह,रितिक वर्मा, एवं चौधरी राम सिंह हैं।
दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल बातचीत के दौरान बताया कि इश्क नचाए बीच बाजार एक शुद्ध लव स्टोरी है, साथ में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है। पूरी टीम जोश से भरी हुई है और मन लगा कर काम कर रही ही । किसी भी दृश्य अथवा शॉट में कोई कमी नही छोड़ रही है । टीम का जोश देखकर हमें खुद 4 गुना और जोश आ गया है। इस फिल्म में हम दिल लगाकर काम कर रहे हैं । किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। यह फिल्म बॉलीवुड सिनेमा के टक्कर की होगी।
इस अवसर पर बहुत से गण मान्य उपस्थित रहे। पी आर ओ अरविंद मौर्या

30/08/2021
देसी स्टार समर सिंह के जन्मदिन पर  "फाईटर किंग" का टीजर हुआ लांच, दिखा समर सिंह का एंग्रीयंगमैन एक्शन अवतारदेसीस्टार समर...
12/06/2021

देसी स्टार समर सिंह के जन्मदिन पर "फाईटर किंग" का टीजर हुआ लांच, दिखा समर सिंह का एंग्रीयंगमैन एक्शन अवतार

देसीस्टार समर सिंह के बर्थडे पर लांच हुआ फिल्म "फाईटर किंग" का टीजर, समर सिंह का एक्शन देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं

करोड़ो दिलों के किंग समर सिंह को आज उनके बर्थडे पर खूब बधाइयाँ दी जा रही हैं और इसके उपलक्ष्य में उन्होंने अपने फैन्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। समर सिंह की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "फाइटर किंग" का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा और पसन्द किया है।
भोजपुरी फिल्‍म ‘फाइटर किंग’ के टीजर में एक्‍टर समर सिंह, बॉलीवुड व साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सयाजी शिंदे, यामिनी सिंह और आकांक्षा दूबे प्रभावी रूप में दिख रहे हैं। समर सिंह का रौद्र अवतार देखने को मिल रहा है। समर फ़िल्म एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर जारी टीजर समर सिंह के धांसू एक्‍शन से भरपूर है। फ़िल्म की लोकेशन भी बेहद आकर्षक और इंटरटेनिंग है। टीज़र में हेलीकॉप्टर शॉट की झलक भी दिखाई देती है। यह किसी बड़ी साउथ फ़िल्म का ट्रेलर नजर आता है जिसमे आपकी कल्पना से परे एक्शन है।

लिंक
https://youtu.be/XeiZc3VVECQ

टीज़र में समर सिंह दबंग पुलिस इंस्पेक्टर के गेटअप में एंग्री यंगमैन लग रहे हैं। समर सिंह की पिछली फिल्म "विनाशक" को भी सिनेमाघरों में बंपर रिस्पांस मिला था अब उनके फैन्स को इस फ़िल्म फाइटर किंग से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं।
गौरतलब है कि समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत देसीस्टार समर सिंह के शानदार अभिनय से सजी एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म फाईटर किंग में उनके साथ बतौर नायिका यामिनी सिंह और आकांक्षा दूबे हैं। उनकी तिकड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। संजीव श्रीवास्तव इस फ़िल्म के निर्देशक और लेखक हैं। फुल टू एक्शन पैक्ड इस फ़िल्म में समर सिंह का किरदार काफी पॉवरफुल और चैलेंजिंग है।फिल्म की कहानी एक ऐसे नवयुवक की है, जो सच्चा देश प्रेमी है। इस फ़िल्म के लिए समर सिंह की खूब मेहनत साफ तौर पर झलकती है। एक्‍शन के अलावा फिल्‍म के संवाद और गाने भी बेहद कर्णप्रिय है।
फ़िल्म के निर्माता समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रा. लि. (श्वेता सिंह व समरजीत सिंह), लेखक निर्देशक संजीव ए श्रीवास्तव, डिओपी साजिद शेख, संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, आजाद सिंह, शेखर मधुर, राजेश मिश्रा, आशुतोष तिवारी, ईपी मोहम्मद अफजल शाह, आर्ट डायरेक्टर सकिन्द्र विश्वकर्मा, प्रोडक्शन मैंनेजर रोहित मिश्रा, एडिटर बृजेश मालवीय, फाइट मास्टर हिरा यादव, कोरिओग्राफर कानू मुखर्जी, पब्लिसिटी डिज़ाइनर नरसू बेहेरा व एसके आनंद यादव, डिजिटल हेड विक्की यादव, डिजिटल पार्टनर मार्स एंटरटेनमेंट हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व अरविन्द मौर्या हैं। बृजेश सिंह, प्रमोद कुमार यादव, ए एन सिंह, अतुल सिंह, दीपक सिंह, तनुज अग्रवाल, अरविन्द सिंह, सुजीत सिंह, संजय सिंह , संजीव सिंह, राजीव सिंह (राजू सिंह) का विशेष रुप से शुक्रिया अदा किया गया है।
फाइटर किंग में मुख्य भूमिका में समर सिंह, यामिनी सिंह, सयाजी शिंदे, मनोज टाइगर, आकांक्षा दूबे, राजन पंडित, कार्तिकेय, संतोष पहलवान, मनोज लाल यादव इत्यादि हैं।

https://youtu.be/krb6v-GK_5gकोटवा धाम आल्हा सॉन्ग आप सब सुने अच्छा लगे  तो शेयर करे। लोक गायिका ज्योति पाण्डेय ।👇👇👇👇👇👇👇👇...
13/05/2021

https://youtu.be/krb6v-GK_5g
कोटवा धाम आल्हा सॉन्ग आप सब सुने अच्छा लगे तो शेयर करे। लोक गायिका ज्योति पाण्डेय ।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇https://youtu.be/krb6v-GK_5g

​​ Pandey का #कोटवा​​ धाम आल्हा सांग 2021 || जगजीवन साहब का शिक्षा दीक्षा || Kotwa Dham Bhajan♪ Album/Song : जगजीवन साहब का शिक्षा दीक्षा♪ Singer : ...

27/02/2021
विराट फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म चाहत सपनों की का मुहूर्त उत्तर प्रदेश मोशन पिक्चर एसोसिएशन के ...
04/02/2021

विराट फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म चाहत सपनों की का मुहूर्त उत्तर प्रदेश मोशन पिक्चर एसोसिएशन के कार्यालय गोमती नगर में हुआ। जहां पर
फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजा ,प्रोड्यूसर लखन चौधरी , लेखक विमल राजपूत और अभिनेता पंकज कुमार , गौतम मीडिया से रबरू हुए ।

फिल्म के निर्माता लखन चौधरी ने मीडिया के साथ फिल्म से जुड़ी अहम जानकारियां सांझा की ।
लखन चौधरी ने बताया कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई जिलों में होगी। फिल्म की स्टारकास्ट में उत्तर प्रदेश में ज्यदतार कलाकारों का चयन किया गया है।
जबकि कुछ अहम कलाकार मुंबई से कास्ट किए गए है
मुस्ताक खान , राजपाल यादव , जुनैद खान पंकज कुमार , सुजैल खान सौम्या चक्रवर्ती , एलीना ठाकुर , गौतम कुमार ,
आदि उम्दा कलाकार अपने अभिनय का प्रदर्शन करते दिखेंगे ।
फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजा जो कि पहले शूट आऊट एट इटावा सफारी फिल्म का सफल निर्देशन कर चुके हैं " चाहत सपनों की फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं ।
एस एस राजा ने मीडिया को बताया कि यह फिल्म सच्चे प्यार को प्रदर्शित कर रहे दो युवाओं को कहानी है । यह कहानी विमल राजपूत ने लिखी है जो कि बहुत ही बेहतरीन लेखक है। कहानी रोमेंटिक सस्पेंस जॉनर की है। जिसका कंटेंट बेहद यूनिक है। एस एस राजा ने बताया कि अभी कहानी का खुलासा नहीं किया जा सकता लेकिन यह कहानी हर किसी की कहानी है।
प्रेस कॉन्फ्रंस के दौरान सुमित स्माइली (कोरियोग्राफर ) राहुल मिश्रा ( लाइन प्रोड्यूसर ) मनोज कुमार ( सह निर्माता ) मौजूद रहे ।
फिल्म की कहानी विमल राजपूत ने लिखी है जबकि
फिल्म का संगीत पीयूष मुसिक और बादल सिंह ने दिया है

उत्तर प्रदेश मोशन पिक्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आनंद गुप्ता और एसोसिएशन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।

21/01/2021
कल सुबह 7 बजे लांच होगा
21/01/2021

कल सुबह 7 बजे लांच होगा

कल सुबह 6 बजे     ❤️
20/01/2021

कल सुबह 6 बजे


❤️

Address

Lucknow

Telephone

+917844070605

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mitwa News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share