15/09/2026
हरदोई ,सवायजपुर स्थित HP के PNG प्लांट से संडीला जाने वाली गैस पाइप लाइन में बावन चुंगी के पास वॉल्व लीक होने से तेज गैस रिसाव हुआ था। मौके पर पूरा प्रशासन पहुँचा था, HP की टीम ने लीकेज बंद किया, कोई जनहानि नहीं हुई।
इसके बाद जिलाधिकारी अनुनय झा ने कार्यदायी संस्था को कड़ी चेतावनी दी है - *बिना लाइन चेकिंग और टेस्टिंग के गैस की सप्लाई न की जाए*, मुख्य लाइन और सप्लाई लाइन दोनों की टेस्टिंग और NOC के बाद ही राशनिंग शुरू हो।
मानक की अनदेखी और चेतावनी बोर्ड नहीं लगे
नगर में 7000 से ज्यादा घरों में PNG कनेक्शन हो चुके हैं
मोहल्ला ऊंचा थोक देवीन पूर्व में एक भी मकान पर
पीले रंग के चेतावनी मार्कर/बोर्ड नहीं लगे
शिकायत PNGRB और जिला पूर्ति अधिकारी को लिखित में दे
*आम जनता PNG में सावधानी कैसे बढ़ाए - 7 जरूरी नियम*
1. *लीक की पहचान:* PNG में बदबू के लिए Mercaptan मिलाया जाता है। सड़े अंडे जैसी गंध आए तो तुरंत - कोई स्विच, मोबाइल, माचिस मत जलाइए।
2. *वेंटिलेशन:* मीटर और किचन के पास खिड़की खुली रखें, मीटर को अलमारी में बंद न करें।
3. *रोज़ का चेक:* रात में या बाहर जाते समय मेन वॉल्व बंद करें। पाइप पर रबर ट्यूब न जोड़ें, सिर्फ कंपनी की अप्रूव्ड स्टील/कॉपर पाइप ही इस्तेमाल करें।
4. *लीक होने पर:* सभी दरवाजे-खिड़की खोलें, मेन वॉल्व बंद करें, घर खाली करें और तुरंत गैस कंपनी की इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें। बिजली का बटन भी न दबाएं।
5. *चेतावनी बोर्ड:* गली में जहाँ पाइपलाइन है, वहां खुदाई से पहले कंपनी से पूछें। JCB से खुदाई PNG लाइन के लिए सबसे खतरनाक है।
6. *सर्टिफिकेट मांगें:* कनेक्शन लेते समय कंपनी से टेस्टिंग सर्टिफिकेट और सुरक्षा पम्पलेट लिखित में लें।
अगर आपके मोहल्ले में बिना टेस्टिंग के सप्लाई चालू की गई है या पीले रंग के चेतावनी मार्कर/बोर्ड नहीं लगे हैं, तो 74099000900/18008330090/ 1906 (PNG हेल्पलाइन), जिलाधिकारी कार्यालय हरदोई और HPCL CGD को फोटो के साथ शिकायत भेजें।