Samachar upuk

Samachar upuk Samachar upuk

UP के हरदोई जनपद के थाना पाली में जो हुआ,वह उत्तर प्रदेश पुलिस के माथे पर कलंकजो निलंबन के साबुन से आसानी से नहीं धुलने ...
13/01/2026

UP के हरदोई जनपद के थाना पाली में जो हुआ,वह उत्तर प्रदेश पुलिस के माथे पर कलंक

जो निलंबन के साबुन से आसानी से नहीं धुलने वाला।जिसे जनता ‘कानून का मंदिर’ मानती है,वहां एक सनकी पति ‘यमराज’ बनकर आया और पुलिस वाले मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे।यह घटना चीख-चीख कर पूछ रही है—क्या थाने अब सुरक्षा के लिए हैं या अपराधियों की सहूलियत के लिए

कहानी 15 साल पुरानी गृहस्थी और ‘नए इश्क’ के द्वंद्व की है।रमापुर अटरिया गांव की रहने वाली 32 वर्षीय सोनी,जिसे अपना 13 साल का बेटा और पति अनूप का साथ कम और प्रेमी सुरजीत का साथ ज्यादा रास आया,अपनी जिद पर अड़ी थी।

7 जनवरी को प्रेमी संग फरार हुई सोनी को पुलिस ने ढूंढ तो लिया,लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था।उधर, पति अनूप के सिर पर 'आहत अभिमान' का ऐसा भूत सवार था कि उसने ठान लिया—"तू मेरी नहीं, तो किसी की नहीं।" विडंबना देखिए, पत्नी प्रेमी के ख्यालों में थी,पति की जेब में लोडेड कट्टा था और बीच में बैठी पुलिस 'कुंभकर्णी नींद' में थी।

हैरानी की अनूप हथियार लेकर पाली थाने के अंदर तक कैसे पहुंचा? क्या थाने के गेट पर चेकिंग की व्यवस्था है या वहां सिर्फ ‘स्वागतम’ का बोर्ड टंगा है? एक अपराधी विवेचक और सिपाहियों की आंखों में धूल झोंककर,थाने के भीतर ही अपनी पत्नी के सीने में गोली उतार देता है।यह पुलिस की घोर लापरवाही नहीं तो और क्या है? सिपाही संजना और विवेचक विक्रांत का निलंबन तो बस एक सरकारी रस्म अदायगी है,जो हर बड़ी चूक के बाद निभाई जाती है।

इस खूनी खेल में सबसे बड़ी हार उस 13 साल के मासूम बेटे की हुई है,जो घर पर मां के लौटने की आस लगाए बैठा था।उसकी मां ‘इश्क’ की भेंट चढ़ गई और पिता ‘अहंकार’ में जेल चला गया।पाली थाना परिसर की जमीन पर गिरा खून तो सूख जाएगा,लेकिन सिस्टम पर लगे ये सवाल हमेशा गीले रहेंगे कि आखिर जब रक्षक ही सो रहे हों,तो सुरक्षा की उम्मीद किससे करें...?
#सूचना #हरदोई
#यूपी
#क्राइम #वायरल

07/01/2026

बुर्का और नकाब को लेकर कहा
हरदोई पहुंची
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बुर्का और नकाब को लेकर कहा है कि अगर मुस्लिम महिलाओं को नकाब या बुर्का पहनना है तो वे घर में रहें, क्योंकि घर में ही वे ज्यादा असुरक्षित होती हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकारी आईडी बनवाने के लिए चेहरा दिखाया जा सकता है, तो आम लोगों से पर्दा क्यों किया जाता है उन्होंने कहा कि नकाब लगाना या बुर्का पहनना है तो ये अपने घरों में रहें, क्योंकि ये घर में ही सबसे ज्यादा अनसेफ हैं
क्या आपको लगता है कि बबीता चौहान का बयान उचित है या आपको लगता है कि महिलाओं को अपनी पसंद के अनुसार कपड़े पहनने की आजादी होनी चाहिए?

हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित और एक को लाइन हाजिर किया है। प्रभारी निरीक्षक लोन...
14/11/2025

हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित और एक को लाइन हाजिर किया है। प्रभारी निरीक्षक लोनार अजय कुमार गौतम और प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद आनंद नारायण त्रिपाठी को निलंबित किया गया है, जबकि थानाध्यक्ष मझिला को लाइन हाजिर किया गया है।

इन अधिकारियों पर अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने, जनसुनवाई और आईजीआरएस में सही ढंग से कार्य न करने, और विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता या शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी है, अन्यथा कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हरदोई थानाध्यक्ष के आवास से ₹35 लाख के जेवर गायबहरदोई। जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए, पुलिस लाइन स्थित ...
12/11/2025

हरदोई थानाध्यक्ष के आवास से ₹35 लाख के जेवर गायब
हरदोई। जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए, पुलिस लाइन स्थित सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार के सरकारी आवास में एक बड़ी चोरी की वारदात हुई है। इस सनसनीखेज घटना की रिपोर्ट मंगलवार को शहर कोतवाली में दर्ज की गई है।​ प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार नौ नवंबर को अपनी सर्दी की वर्दी लेने के लिए हरदोई स्थित सरकारी आवास पर आए थे, जहाँ उन्होंने कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पाया। आशंका है कि चोर पीछे की दीवार फांदकर आवास में घुसे और चोरी को अंजाम दिया।​ चोरी गए जेवरों की कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष का दावा है कि चोर उनके बक्से में रखे शादी में माता-पिता से मिले करीब 20 लाख रुपये के जेवर, जिसमें सोने का हार, चेन, अंगूठी, चूड़ी, कंगन, मंगलसूत्र आदि शामिल थे, चुरा ले गए। इसके अलावा, पत्नी के परिजनों से उपहार स्वरूप मिले लगभग 15 लाख रुपये के जेवर भी गायब हैं।​पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

11/11/2025

हरदोई।एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।।


11/11/2025

हरदोई थाना हरियावां क्षेत्रान्तर्गत सांड द्वारा कई व्यक्तियो को घायल कर दिया जिनमें 02 व्यक्तियों की इलाज के दौरान मृत्यु क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंकित मिश्रा ने दी जानकारी

10/11/2025

हरदोई के नए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सड़क सुरक्षा माह नवंबर अभियान के तहत जनपद वासियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक किया है। इस अभियान के दौरान, उन्होंने लोगों को हेलमेट वितरित किए और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया।
अशोक कुमार मीणा सोनभद्र के पूर्व पुलिस अधीक्षक थे, जिन्हें हाल ही में हरदोई का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अपनी सख्त और निष्पक्ष छवि के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम कार्रवाइयां की हैं

हरदोई पुलिस अधीक्षक  श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त...
10/11/2025

हरदोई पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया

*हरदोई में 8 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, यूपी परिवहन निगम में चालकों की भर्ती*हरदोई।रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए...
04/09/2025

*हरदोई में 8 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, यूपी परिवहन निगम में चालकों की भर्ती*

हरदोई।
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम में अनुबंध के आधार पर चालकों की भर्ती हेतु 8 सितंबर 2025, सुबह 10 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, बस स्टेशन हरदोई में होगा।
न्यूनतम योग्यता
लंबाई : 5 फुट 3 इंच
आयु : न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह
शैक्षिक योग्यता : 8वीं पास
लाइसेंस : 2 साल पुराना (हेवी वाहन का)
देय भुगतान व सुविधाएँ
₹2.06 प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान
प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी एवं 5000 किमी पूर्ण करने पर अतिरिक्त ₹3000 प्रोत्साहन

पीएफ, यात्रा पास, नाइट भत्ता

₹5 लाख का दुर्घटना बीमा

दुर्घटना रहित बस संचालन पर अतिरिक्त वार्षिक प्रोत्साहन
फ्री पास की सुविधा
संपर्क सूत्र
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक : 8726005182
सेवा प्रबंधक : 8726005179
क्षेत्रीय प्रबंधक : 8726005178
इस मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार चालकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। परिवहन निगम का मानना है कि इस भर्ती से क्षेत्र के युवाओं को न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि परिवहन सेवाओं को और मजबूती भी मिलेगी।

02/09/2025

हरदोई|
बिलग्राम रोड पर एक युवक का शव ई रिक्शा मे मिला,

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई,

परिजनों ने किया रोड जाम,

थाना कोतवाली शहर के बिलग्राम रोड ट्रू वैल्यू के पास की घटना,
घंटो की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया,
पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा|

हरदोई पुलिस अधीक्षक ने किया जनपद के थाना प्रभारी के फेरबदल आनंद नारायण त्रिपाठी होंगे शाहाबाद कोतवाली के नए इंस्पेक्टर
01/09/2025

हरदोई पुलिस अधीक्षक ने किया जनपद के थाना प्रभारी के फेरबदल

आनंद नारायण त्रिपाठी होंगे शाहाबाद कोतवाली के नए इंस्पेक्टर

*गांव के हित के लिए किया जाता हवन पूजन*टोडरपुर/ हरदोईविकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेमपुर राय में कि...
01/09/2025

*गांव के हित के लिए किया जाता हवन पूजन*

टोडरपुर/ हरदोई

विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेमपुर राय में किया गया हवन पूजन आपको बताते चलें कि सलेमपुर राय में प्रतिवर्ष गांव के हित के लिए हवन पाठ करके पूजा की जाती है कहा जाता है कि यह पूजा प्रतिवर्ष गांव के हितों को लेकर कराई जाती है जिसमें पूरे गांव का सहयोग होता है और इस पूजा की मान्यता है कि हरदेव महाराज के नाम से हवन पूजा कराया जाता है इस पूजा में गांव की भलाई के खातिर यह पूजा कराई जाती है जिसमें बच्चों से लेकर वृद्ध बुजुर्गों तक और जानवरों तक के हित के लिए यह पूजा रखी जाती है मान्यता है कि यह पूजा किसी भी होने वाली अनहोनी घटनाएं को रोकते हैं जिसमें पूजा विधिवत रूप से प्रतिवर्ष भली बात मंत्रों उच्चारण के साथ हवन पाठ पूजा संपन्न कराई जाती है जिसमें पंडित कमल किशोर और हवन पर बैठे मुख्य रूप से प्रशांत मिश्रा कृष्ण मिश्रा शिवम मिश्रा रामबाबू मिश्रा हरिराम पांडे द्वारा हवन को मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया जा रहा है जिसमें पूजा संपन्न होने के बाद पूरे ग्राम वासियों को प्रसाद वितरण कराया जाता है सभी ग्राम वासी पूजा में सम्मिलित होकर जोर-जोर से जयकारा लगाने का काम करते हैं बहुत ही धूमधाम से कराई जाती है पूजा मान्यता है कि इस पूजा को होने से कोई भी आने वाली अप्रिय घटनाएं और गांव पर कभी भी कोई नुकसान नहीं होता है

Address

Lucknow

Telephone

+919450215350

Website

https://www.samacharup.in/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar upuk posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samachar upuk:

Share