26/08/2026
🚨 लखनऊ BIG BREAKING
बढ़ती चीनी कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरी सपा यूथ ब्रिगेड, जनता को बांटी चीनी
➡️ लखनऊ के बापू भवन चौराहे पर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती चीनी की कीमतों को लेकर विरोध जताया।
➡️ यूथ ब्रिगेड ने जनता के बीच पहुंचकर चीनी बांटकर महंगाई के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया।
➡️ बढ़ते चीनी के रेट को लेकर राजनीतिक दलों में आक्रोश और रोष देखने को मिल रहा है।
➡️ सपा यूथ ब्रिगेड ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
➡️ कार्यकर्ताओं ने बढ़ती कीमतों से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाया।
➡️ यूथ ब्रिगेड का कहना है कि महंगाई के मुद्दे को लेकर उनका जनता के बीच विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
काकोरी टाइम्स ब्यूरो | लखनऊ
#लखनऊ #समाजवादीपार्टी #यूथब्रिगेड #चीनी #महंगाई #चीनीकेदाम #राजनीति #उत्तरप्रदेश #काकोरीटाइम्स Kakori TIMES News