15/10/2025
Crime Week News
दिनांक 15/10/2025
पूज्य बाबा साईं संत चांड्रू राम साहिब जी का परलोक गमन वास्तव में एक युग के अंत के समान है।
उनका जाना न केवल हमारे समाज के लिए, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए अपूरणीय क्षति है।
सिंधी समाज का कहना है कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि ऐसे महान संत, करुणामयी और दिव्य पुरुष ने हमारे बीच जन्म लिया और जनकल्याण, सेवा तथा सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपना संपूर्ण जीवन समाज को समर्पित कर दिया।
उन्होंने अनगिनत लोगों के जीवन को दिशा दी, उन्हें संवारने, सन्मार्ग पर चलने और ईश्वर भक्ति का अर्थ समझाने का कार्य किया।
उनका प्रत्येक उपदेश और प्रत्येक आशीर्वाद आज भी हमारे हृदयों में जीवंत है।
वे हमारे दिलों में सदैव अमर रहेंगे।
उनके बताए हुए सत्य, सेवा और ईमानदारी के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
निस्संदेह, हमने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है, किंतु ईश्वर की इच्छा के आगे किसी का बस नहीं चलता।
परिवारजन और सेवकों ने उनके उपचार व सेवा में कोई कमी नहीं रखी, परंतु जितना जीवन प्रभु ने नियति में लिखा है, उतना ही जीया जा सकता है।
बाबा साईं स्वयं ईश्वर के स्वरूप थे और अब वे उसी परम सत्ता में विलीन हो गए हैं।
हम सभी उनके पवित्र चरणों में कोटि-कोटि श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संतत्व के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा प्रदान करें।
Crime Week News