12/09/2026
महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव के साथ हुए खौफनाक सुलूक ने देश में जम्हूरियत (लोकतंत्र) और प्रेस की आज़ादी पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछने पर दिव्या को जिस तरह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेरकर बुलडोजर की धमकी दी, उस पर सोशल मीडिया यूजर नरगिस बानो ने हुकूमत पर तीखा हमला बोला है।
नरगिस बानो ने एक बहुत बड़ा और जायज सवाल उठाया कि आखिर पीएम मोदी और बीजेपी के मुख्यमंत्री मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से क्यों घबराते हैं? उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति भी खुलेआम कड़े सवालात का जवाब देते हैं, लेकिन हमारे यहां सवालों को दबाया जाता है। इसी खौफ और दबाव की वजह से दुनिया में हमारी पत्रकारिता का मयार (स्तर) लगातार गिर रहा है।
नरगिस ने साफ लफ्जों में कहा कि जम्हूरियत की खूबसूरती गलत के खिलाफ आवाज उठाने और हुक्मरानों से सवाल पूछने में है। अगर मुल्क में यह बुनियादी आजादी ही छीन ली जाए, तो वह देश लोकतांत्रिक नहीं बल्कि तानाशाह कहलाता है।