11/06/2026
बाराबंकी के बख्शी का तालाब महिला थाना परिसर में एक अनोखी शादी देखने को मिली। मनमुटाव के कारण टूटने की कगार पर पहुंची शादी को महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह ने सुलह कराकर बचा लिया। थाना परिसर में ही युवक-युवती ने एक-दूसरे को माला पहनाई, मिठाई खिलाई और शादी रचा ली। पुलिस अधिकारियों और परिजनों की मौजूदगी में प्यार और भरोसे की जीत हुई।
वीडियो में देखें कैसे पुलिस की पहल ने दो परिवारों को फिर से जोड़ दिया और थाना एक मंदिर की तरह नजर आया।