Gopal Singh Journalist

Gopal Singh Journalist Journalist at Sahara India TV Network

14/09/2026

*यूपी: IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर।*

यूपी कैडर की 2013 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्र सरकार ने नियमानुसार स्वीकार कर लिया है।

दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए IAS से स्वैच्छिक इस्तीफा दिया था।

उनका इस्तीफा 31 अगस्त को केंद्र सरकार/DoPT को भेजा गया था, जहां नियमानुसार इसकी प्रक्रिया पूरी हुई।

मई 2026 में उन्हें देवरिया DM पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाया गया था। इसके बाद से उनके असहज होने की चर्चा थी।

इस्तीफे की जानकारी दिव्या मित्तल ने फेसबुक और एक्स (X) अकाउंट के जरिए भी साझा की थी।

IAS अधिकारियों के नियुक्ति प्राधिकारी राष्ट्रपति होते हैं, इसलिए इस्तीफे की फाइल राष्ट्रपति भवन तक जाने की प्रक्रिया भी शामिल रही।

14/09/2026

रात की बड़ी खबरें...................*

➡लखनऊ: बच्चों के लिए मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता, 17 से 26 सितंबर तक होगी प्रतियोगिता, कक्षा 6 से 8 के छात्र चित्रों से दिखाएंगे विकास, पिछले 10 साल की उपलब्धियां चित्रों में होंगी, हर स्कूल से 5 श्रेष्ठ चित्र जिला स्तर पर जाएंगे, 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला प्रदर्शनी

➡लखनऊ: मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में बैठक, ICJS 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन पर बैठक में मंथन, स्टेट एपेक्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई, परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा, तकनीकी जरूरतों और विभागीय समन्वय पर मंथन, ICJS डैशबोर्ड पर प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, विभाग आपसी समन्वय से करें काम- मुख्य सचिव

➡सहारनपुर: पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया बड़ा पर्दाफाश, तीन शातिर वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 बाइकें बरामद, नकुड़-सरसावा हाईवे पुल के नीचे से 3 गिरफ्तार, बंद ईंट भट्ठे के खंडहरों में छिपा रखी थीं बाइकें, नशे की लत पूरी करने के लिए बन गए वाहन चोर, सहारनपुर की थाना सरसावा पुलिस ने की कार्रवाई

➡लखनऊ: भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी का ऐलान, कल टाटा मोटर्स का घेराव करेगी भाकियू, चिनहट-देवा रोड स्थित टाटा मोटर्स का घेराव, किसान संगठन ने प्रदर्शन की तैयारी तेज की, विभिन्न मांगों को लेकर किया जाएगा घेराव

➡सीतापुर: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल, घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, हादसे के बाद चालक बोलेरो सहित फरार, खैराबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में हादसा

➡सीतापुर: सीतापुर में किशोर पर बंदर ने बोला हमला, बंदर के हमले में घायल हुआ किशोर, घायल हालत में लाया गया जिला अस्पताल, मछरेहटा थाने के तिवारीपुर गांव का मामला

➡कौशाम्बी: दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट से 10 साल की सजा, 16 साल बाद शादाब हुसैन को मिली सजा, कोर्ट ने आरोपी पर 13 हजार का लगाया अर्थदंड, 2010 में पिपरी थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

➡लखनऊ: बालाजी मंदिर के पास सड़क पर भीषण जाम, जाम के चलते राहगीरों को भारी परेशानी, वाहनों की लंबी कतार लगने से ट्रैफिक प्रभावित, तालकटोरा थाने के बालाजी मंदिर का मामला

➡लखनऊ: फैजुल्लागंज में 79 घरों का स्वास्थ्य सर्वे, दाऊदनगर, जैन कॉलोनी और संत कबीर नगर में सर्वे, स्वास्थ्य विभाग टीम ने घर-घर जाकर की जांच, क्लोरीन की गोलियां और ORS पैकेट बांटे, वेक्टर जनित रोगों से बचाव की जानकारी दी, मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने को जागरूक किया

➡लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी का दिल्ली दौरा कल संभावित, सुबह 11.30 बजे दिल्ली पहुंचने की सम्भावना, CM योगी के दिल्ली दौरे को लेकर तैयारियां तेज, दिल्ली में कई अहम मुलाकातों की संभावना

➡लखनऊ: कोयला संकट के बीच यूपी में बिजली आपूर्ति संभली, 1500-2000 मेगावाट की कमी के बावजूद सप्लाई, करीब 27 हजार मेगावाट तक बिजली आपूर्ति जारी, ग्रामीण-तहसील क्षेत्रों में रोस्टर से सप्लाई का प्रयास, नगर पंचायत और बुंदेलखंड में भी आपूर्ति जारी, रात में सीमित बिजली कटौती की जा रही, बंद बिजली इकाइयों के चालू होने से बढ़ेगी उपलब्धता, कोयला आपूर्ति में सुधार से 700 मेगावाट का फायदा, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने बिजली आपूर्ति की समीक्षा की, कोयला संकट के बीच अधिकतम राहत देने पर फोकस

➡लखनऊ: कम उम्र के बच्चे को शराब बेचने पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जांच के निर्देश दिए, विकास नगर की कम्पोजिट दुकान का वीडियो वायरल, जांच में सेल्समैन का व्यवहार उचित नहीं पाया गया, सेल्समैन को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटाया गया, दुकान पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, आबकारी मंत्री ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

➡सिद्धार्थनगर: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का स्वागत, मोतीगंज चौराहे पर सपाइयों ने भव्य स्वागत किया, बीजेपी सरकार पर श्याम लाल पाल का हमला, दलित, अल्पसंख्यक, किसान-नौजवान परेशान-पाल, 2027 में सभी वर्ग सपा के साथ आएंगे- पाल, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी-पाल

➡इटावा: सर्पदंश से गंभीर 2 वर्षीय बच्चे को मिली नई जिंदगी, मैनपुरी के माधव को करैत सांप ने दो बार काटा था, 9 सितंबर को गंभीर हालत में सैफई PGI लाया गया, हृदय गति कम होने पर PICU में भर्ती किया गया, डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम की दो डोज दीं, तीसरे दिन बच्चे की हालत में सुधार आया, वेंटिलेटर से हटाया गया, अब स्थिति सामान्य

➡बुलंदशहर: सीएम योगी आदित्यनाथ का कल बुलंदशहर दौरा, दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिलेंगे, परिजनों से मुलाकात कर जताएंगे शोक संवेदना, सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई सक्रियता

➡कानपुर: FSDA की टीम ने 3 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की, 3 प्रतिष्ठानों से 15 खाद्य नमूने लिए गए, 2 प्रतिष्ठानों का काम तत्काल बंद कराया गया, अंबर ट्रेडर्स में गंदगी मिलने पर कार्रवाई, बिना ग्लव्स-हेड कवर समोसा बनाने पर एक्शन, 218 खराब समोसे मौके पर नष्ट कराए गए, 650 सड़े अंडे और 40 किलो एग करी नष्ट, 250 पैक्ड प्लेट्स भी मौके पर कराई गईं नष्ट, एसए एंटरप्राइजेज से 4 नमूने लिए गए, 200 तैयार समोसे नष्ट, सुधार नोटिस जारी

➡आजमगढ़: जलनिकासी की जमीन पर कब्जे की शिकायत, प्रशासन ने रोवर मशीन से कराई पैमाइश, SDM के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने की जांच, बरदह बाजार से गांव तक जलनिकासी मार्ग की जांच, पैमाइश में दो मकान जलनिकासी भूमि में मिले, टीम ने पत्थर लगाकर कब्जे वाली जगह चिह्नित की, 12 सितंबर को थाना दिवस में हुई थी शिकायत, रिपोर्ट के बाद धारा 67 की कार्रवाई की संस्तुति, जलनिकासी मार्ग कब्जामुक्त कराने की तैयारी

➡मिर्जापुर: दो पक्षों की मारपीट में बुजुर्ग की हत्या, मारपीट छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की हत्या, धक्का दिए जाने से मौके पर मौत, घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप, हलिया पुलिस ने शव कब्जे में लिया, हलिया थाने के बंजारी कला का मामला

➡आजमगढ़: इंटरव्यू देने लखनऊ गया युवक एक सप्ताह से लापता, गंभीरपुर क्षेत्र के उमरी गणेशपुर निवासी है रमेश, 7 सितंबर को विदेश में नौकरी के लिए गया था लखनऊ, दुबग्गा के आयशा टेक्निकल सेंटर में दिया था इंटरव्यू, इंटरव्यू के बाद परिजनों को घर लौटने की बात कही, कुछ देर बाद रमेश का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया, सात दिन बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं, आजमगढ़ और लखनऊ पुलिस से मदद की गुहार, मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज खंगालने की मांग

➡लखनऊ: अलीगंज के 9 अवैध कॉम्प्लेक्सों पर ध्वस्तीकरण का आदेश, आवासीय भूखंडों पर बने कॉम्प्लेक्स अवैध पाए गए, LDA के विहित प्राधिकारी ने ध्वस्तीकरण आदेश दिया, अलीगंज में 51 चिह्नित भवनों में 17 भवन सील, जांच में 9 भवन कंपाउंडिंग योग्य नहीं मिले, कल अलीगंज अग्निकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद होगी ध्वस्तीकरण कार्रवाई

➡लखनऊ: H1N1 के एक्टिव केस घटकर 54 हुए, 14 सितंबर को H1N1 का एक नया मरीज मिला, नया मरीज होम आइसोलेशन में रखा गया, अब तक 30 H1N1 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, 28 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, गंभीर मरीजों की RT-PCR जांच कराने के निर्देश

➡दिल्ली: मुबारकपुर डबास में नवजात का शव मिला, नवजात के शव का सिर गायब मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई

➡बाराबंकी: कोडीन कफ सिरप की बिक्री का वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद ड्रग्स विभाग हरकत में, देवा में मेडिकल स्टोरों पर ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, ड्रग इंस्पेक्टर रजिया बानो ने टीम के साथ की जांच, तीन मेडिकल स्टोरों की जांच की गई, जायसवाल मेडिकल स्टोर बंद कर संचालक फरार, संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया, पीके, पवन मेडिकल स्टोर पर कोडीन सिरप नहीं मिला, दोनों मेडिकल स्टोरों की बिक्री तत्काल रुकवाई गई

➡इटावा: रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत, पीछे से बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार, बसरेहर थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे की घटना

➡आजमगढ़: 3 बच्चों की मां के प्रेमी संग फरार होने का आरोप, 11 सितंबर को तीनों बच्चों संग घर से जाने की बात, करीब 2 लाख के जेवर, 10 हजार ले जाने का आरोप, पत्नी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित, पति ने अतरौलिया थाने में दी तहरीर, अतरौलिया थाने के महादेवपुर गांव का मामला

➡लखनऊ: यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग का पुनर्गठन, AICC मीडिया विभाग ने नई सूची जारी की, चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रवक्ताओं की सूची जारी की, अंशू अवस्थी, अलीमुल्लाह खान प्रवक्ता बनाए गए, डॉ. अन्नू पासवान, हिलाल नकवी को जिम्मेदारी, सचिन रावत, ईशान त्यागी भी प्रवक्ता नियुक्त, डॉली शर्मा, विजय कुमार पाल के नाम शामिल, डॉ. उमेश गोंड को भी प्रवक्ता बनाया गया, रिसर्च और प्रचार विभाग में भी नई नियुक्तियां

➡हरिद्वार: शांतरशाह में बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, 3 नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, अस्पताल ले जाते समय घायल युवक की मौत, वारदात के बाद हवाई फायरिंग कर बदमाश भागे, आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस, बहादराबाद कोतवाली के शांतरशाह की घटना

➡मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में नशे की लत में परिवार खत्म, मां और बेटे की घर में आत्महत्या से सनसनी, जहरीला पदार्थ खाने से हुई दोनों की मौत, मृतक जितेंद्र ने मौसी से मांगे थे नशे के लिए पैसे, मां ने नशे के लिए बेटे को धमकाया तो खाया जहर, बेटे के जहर खाने के बाद मां ने भी खाया जहर, नई मंडी थाने के शांति नगर का मामला

➡लखीमपुर: ईसानगर में घाघरा नदी में डूबीं 3 किशोरियां, दो किशोरियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, रेस्क्यू टीम के साथ उतरे विधायक विनोद शंकर, विधायक ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लिया हिस्सा, दो किशोरियों की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम, ईसानगर क्षेत्र में घाघरा नदी का मामला

➡लखीमपुर: युवक की पिटाई से मौत मामले में सांसद ने की मदद, धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया मृतक के घर पहुंचे, सांसद ने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया, मृतक के परिवार को सांसद ने आर्थिक सहायता दी, सांसद ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया

➡अलीगढ़: AMU में खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, अब्दुल्लाह गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं से बदसलूकी, प्रॉक्टोरियल टीम पर बदसलूकी के आरोप से भड़के छात्र, बाबे सैयद गेट पर बड़ी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन, मेस के भोजन की गुणवत्ता सुधारने की मांग, मेस इंचार्ज और प्रोवोस्ट पर कार्रवाई की मांग, भोजन तैयार करने वाली टीम निलंबित करने की मांग, प्रॉक्टर या वरिष्ठ अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे, छात्रों ने बाबे सैयद गेट पर मांग पत्र चस्पा किया, छात्राओं की सुरक्षा को महिला प्रॉक्टोरियल टीम की मांग

➡बलिया: उभाव थाना क्षेत्र में दो दिन में दूसरी हत्या, CRPF कांस्टेबल की हत्या के बाद एक और हत्या, उमेश चौरसिया को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, 6 बदमाशों पर उमेश की हत्या का आरोप, पहले बदमाशों ने गाड़ी रोककर चाबी निकाली, डंडों से पीटकर उमेश की हत्या का आरोप, हमले में एक अन्य युवक भी घायल, लगातार हत्याओं से उभाव क्षेत्र में दहशत, करनी गांव में हत्या से इलाके में सनसनी

➡कानपुर: पुलिस कस्टडी में युवक की पिटाई का आरोप, चौकी पर धरने पर बैठे विधायक अमिताभ बाजपेई, अमन अग्रवाल को अवैध हिरासत में रखने का आरोप, रातभर पट्टे से पीटने के नेताओं ने लगाया आरोप, दोपहर 2 बजे से सिरकी मोहाल चौकी पर धरना जारी, विधायक, पार्षद और व्यापार मंडल पदाधिकारी धरने पर, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी धरने में शामिल, दरोगा और SHO पर बर्बर पिटाई का आरोप, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग पर डटे

➡लखनऊ: जरूरतमंदों तक पहुंचा सीएम राहत कोष का लाभ, पांच साल में 2.44 लाख लाभार्थियों को मिली मदद, मुख्यमंत्री राहत कोष से 4,324 करोड़ की सहायता, प्रदेश के सभी मंडलों और जिलों तक पहुंची राहत, 2025-26 में 74,531 लाभार्थियों को मिली सहायता, पांच साल में लाभार्थियों की संख्या 4.5 गुना बढ़ी------------------

14/09/2026

शाम की बड़ी खबरें...................*

➡लखनऊ: पूर्व सांसद निर्मल खत्री की पत्नी वीना खत्री का निधन, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ में बीमारी के चलते निधन, वीना खत्री के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जताया गहरा शोक, निधन की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे अजय राय, पुत्र अंकुर खत्री से मिलकर जताई शोक संवेदना, परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना-राय

➡लखनऊ: लखनऊ के इको गार्डन में धरने का मामला, आप सांसद संजय सिंह धरना स्थल पहुंचे, 8 दिनों से धरने पर बैठे हैं पंचायत सहायक, धरने को समर्थन देने पहुंचे सांसद संजय सिंह

➡कानपुर देहात: तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दोनों बाइक सवारों की मौके पर हुई मौत, दीवाकर सक्सेना, मोहम्मद राज की मौत, शिवली कोतवाली इलाके में हुआ हादसा

➡संभल: पहिए का एक्सल टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत से मची चीख-पुकार, हादसे में दर्जनभर लोग बताए जा रहे घायल, अंतिम संस्कार में जाते समय हुआ हादसा, थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में बड़ा हादसा

➡प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद, समारोह में वकीलों को चैंबर की चाबी सौंपेंगे सीएम, 700 करोड़ से ज्यादा लागत से पार्किंग-चैंबर निर्माण, अधिवक्ताओं के लिए बड़े ऐलान की भी संभावना, हाईकोर्ट परिसर के क्रिकेट मैदान में हो रहा समारोह, चीफ जस्टिस अरुण भंसाली, डिप्टी CM केशव मौर्य मौजूद

➡कानपुर: पुलिस हिरासत में व्यक्ति की पिटाई का मामला, पिटाई के आरोपों को पुलिस ने बताया बेबुनियाद, 3 किलो चांदी, 3 लाख कैश चोरी की थी सूचना, सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध को पकड़ा गया, पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की कही बात, पट्टे से पिटाई की बात को निराधार बताया गया, जांच जारी, दोषी या निर्दोष का फैसला जांच होगा, फीलखाना थाना के घुमनी बाजार का पूरा मामला

➡हाथरस: दुकान पर काम करने वाले मजदूर पर हमला, मजदूर युवक पर दबंगों का जानलेवा हमला, गाली देने का आरोप लगाकर दबंगों ने पीटा, घटना दुकान पर लगे CCTV कैमरों में कैद, मारपीट से मजदूर युवक बुरी तरह से घायल, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी, थाना सदर कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला

➡अयोध्या: राम मंदिर कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड की तैयारी, पुजारियों के बाद कर्मचारियों के लिए भी ड्रेस कोड, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट तैयार कर रहा नई कर्मचारी नीति, कर्मचारियों के पहनावे, आचरण के नियम होंगे तय, सेवा प्रदाता एजेंसियों के कर्मचारी भी होंगे शामिल, ड्रेस कोड से कर्मचारियों की पहचान होगी आसान, अनुशासन और व्यवहार के प्रावधान भी होंगे शामिल, नई नीति की जिम्मेदारी सीईओ को मिल सकती है, ट्रस्ट की आगामी बैठक में नीति पर लग सकती है मुहर

➡दिल्ली: उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा, शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कल गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे सीएम धामी, किसाऊ वाटर प्रोजेक्ट को लेकर होगी चर्चा, इस दौरान हिमाचल प्रदेश CM भी रहेंगे मौजूद

➡मऊ: SP से पीड़ित व्यक्ति ने लगाई गुहार, जमीन पर दबंगों के कब्जे का आरोप, डॉ. अमजद करीमी पर गंभीर आरोप, डॉ. अजय कुमार पर भी गंभीर आरोप, विरोध करने पर धमकाने का भी आरोप, जांच कर कार्रवाई की पीड़ित की मांग, कोतवाली थाना क्षेत्र का पूरा मामला

➡गोंडा: विनोद साहनी हत्याकांड से जुड़ी खबर, बिना अनुमति कैंडिल मार्च निकालने पर एक्शन, सड़क का आवागमन बाधित करने का आरोप, मार्च के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने का आरोप, नवाबगंज थाने में 50 लोगों पर दर्ज हुई FIR, 8 नामजद समेत 50 प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा

➡वाराणसी: BJYM अध्यक्ष हेमांग जोशी की प्रेसवार्ता, सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी, PM मोदी के जन्मदिन पर होगी शुरुआत, 17 सितम्बर से सेवा यात्रा शुरू होगी

➡झांसी: ग्राइंडर से काम करते वक्त लगा करंट, करंट लगने से पानी के टैंकर में गिरा, 24 वर्षीय अमन प्रजापति की हुई मौत, वायरिंग और लाइट का कर रहा था काम, सीपरी थाना क्षेत्र का मामला

➡बलिया: आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, बारिश, बादल गरजने के दौरान गिरी बिजली, भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर गांव की घटना

➡झांसी: परवेज़ की संदिग्ध सड़क हादसे में मौत, दोस्त से मिलने निकला था परवेज़ अली, 13 तारीख को घर से निकला था परवेज़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा पूरा राज, प्रेमनगर थाना क्षेत्र का मामला

➡फतेहपुर: फतेहपुर में गंगा नदी में अचानक आई बाढ़, डीएम ने विधायक के साथ किया निरीक्षण, बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों का जाना हाल, जलस्तर बढ़ने से 3 गांव के संपर्क मार्ग कटे, पांडु, गंगा नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र का मामला

➡हाथरस: वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, ट्रैफिक पुलिसकर्मी का पैसे मांगने का वीडियो वायरल, 8000 रुपये के चालान का डर दिखाकर मांगे 500 रुपये, बाइक चालक ने वीडियो बनाकर किया वायरल, वायरल वीडियो का एसपी ने लिया संज्ञान, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जांच के दिए आदेश, सदर कोतवाली क्षेत्र के चामड़ गेट चौराहे का मामला

➡लखनऊ: संभल सड़क हादसे का सीएम ने लिया संज्ञान, शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की, घायलों का समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिए, अधिकारियों को हर संभव मदद का आदेश दिया, CM ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

➡हमीरपुर: पुल से यमुना नदी में युवक ने लगाई छलांग, अज्ञात कारणों के चलते युवक नदी में कूदा, पुलिस युवक को ढूंढने का कर रही प्रयास, घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल, सदर कोतवाली के यमुना पुल का मामला

➡देवरिया: पारिवारिक बंटवारे को लेकर मारपीट, मारपीट में घायल महिला की हुई मौत, गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम, सास, ससुर, ननद समेत कई पर केस दर्ज, गौरी बाजार थाना के बर्दगोनिया का मामला

➡हमीरपुर: मेले में चोरी के आरोप में महिला की पिटाई, महिलाओं ने एक महिला को जमकर पीटा, सड़क पर गिराकर लातों से पिटाई का वीडियो, महिला पर लगाया पैसे चोरी करने का आरोप, सुमेरपुर थाना इलाके के मेले का पूरा मामला

➡प्रतापगढ़: तालाब में नहाते समय किशोर डूबा, गहरे पानी में जाने से आलोक की मौत, ग्रामीणों ने बमुश्किल शव को निकाला, अंतू थाना के संग्रामपुर किला का मामला

➡हरदोई: पैर फिसलकर नदी में गिरा युवक, मौत, 6 घंटे बाद भी शव की तलाश नहीं हुई शुरू, हरपालपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला

➡दिल्ली: CJP का स्कूल ठीक करो अभियान जारी, प्रवक्ता सौरव दास कल नोएडा जाएंगे, नोएडा में कई स्कूलों का जायजा लेंगे सौरव दास, 15 अगस्त से स्कूल ठीक करो अभियान की शुरुआत, देशभर के स्कूलों की स्थिति का लिया जा रहा जायजा, स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं पर उठेगी आवाज

➡दिल्ली: ईडी ने 13 संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त की, जब्त संपत्तियों की कीमत 13.44 करोड़, मुंबई, गोवा और मध्य प्रदेश में कार्रवाई, फ्लैट, जमीन, एफडी और बैंक बैलेंस जब्त, यूनाइटेड सर्विसेज क्लब से जुड़ा है मामला, करीब 77 करोड़ की कथित हेराफेरी का मामला, फर्जी बैंक खातों में रकम ट्रांसफर का आरोप------------------

14/09/2026

शाम की बड़ी खबरें...................*

➡लखनऊ: नाबालिग लड़के को शराब बेचने का मामला, वीडियो वायरल होने पर सेल्समैन पर जुर्माना, आबकारी विभाग ने 30 हजार का जुर्माना लगाया, विकास नगर इलाके का वीडियो वायरल हुआ था।

➡लखनऊ: समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरूण का बयान, केयर इकॉनमी पर राज्य स्तरीय कार्यशाला-असीम, वृद्धजनों की देखभाल को लेकर बनेगी प्लानिंग-असीम, महिला सशक्तिकरण और आजीविका पर भी मंथन, बढ़ती बुजुर्ग आबादी को लेकर सरकार की तैयारी, ‘वरिष्ठजनों की देखभाल के लिए युवाओं को ट्रेनिंग’, युवाओं को केयर इकॉनमी से जोड़ने पर जोर-असीम।

➡संभल: दबंगों ने घर पर चढ़कर बोला हमला, महिलाएं भी हमला करती नजर आईं, मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल, जुनावई के गांव मई हुसैनपुर का मामला।

➡फिरोजाबाद: पुलिस की दबिश से गर्भवती की मौत का आरोप, परिजनों ने दारोगा पर धकेलने का आरोप, पति को चोरी के आरोप में पकड़ने आई थी पुलिस, परिजन बोले- दारोगा धर्मपाल ने धक्का दिया था, बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत हुई, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा, पति छूटा, हंगामे के बाद पुलिस ने महिला के पति को छोड़ा, दलित समाज के नेता भी पहुंचे, FIR की मांग, फिरोजाबाद के गांव लभऊआ का मामला।

➡कौशाम्बी: जिला अस्पताल के महिला वार्ड में चोरी की घटना, प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का आरोप, स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने का भी गंभीर आरोप, मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिया, पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की, कौशाम्बी के जिला अस्पताल मंझनपुर का मामला।

➡बलिया: कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव मिलने का मामला, परितोष की अनियंत्रित बाइक पोखरे में गिरी- एसपी, दावत करने के बाद लौटते समय हुआ हादसा- एसपी, बांसडीह रोड के छाता गांव के पास पोखरे की घटना।

➡वाराणसी: दंपत्ति पर दो मनबढ़ों ने किया जानलेवा हमला, घर के बाहर शराब पी रहे मनबढ़ों को किया मना, मना करने पर मनबढ़ों पर हमला करने का आरोप, पति, पत्नी पर मनबढ़ों ने किया जानलेवा हमला, मनबढ़ पर पहले भी आधा दर्जन मुकदमा है दर्ज, वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र का मामला।

➡बुलंदशहर: बुलंदशहर की खुर्जा नगर पालिका से जुड़ी बड़ी खबर, संपत्ति अभिलेखों में वित्तीय अनियमितता का मामला, संपत्ति लिपिक संजय शर्मा पर गड़बड़ी के गंभीर आरोप, वित्तीय अनियमितता मामले में जांच के दिए आदेश, वसूली, बकाया धनराशि के अंकन में मिली अनियमितता, फॉर्म-5 की रसीदों, संपत्ति रजिस्टर में दिखी अनियमितता, 2024-25 में 13,500 रुपये बकाया राशि होने का दावा, 2025-26 में बकाया राशि को 4,500 दर्शाने का आरोप, नगर पालिका को वित्तीय नुकसान होने की आशंका, अपूर्ण प्रपत्रों के बावजूद संपत्ति के नाम परिवर्तन का भी आरोप, मामले को गंभीरता से लेते हुए 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित, कर निर्धारण अधिकारी को बनाया गया जांच कमेटी अध्यक्ष, जांच कमेटी को 7 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश।

➡अलीगढ़: नवदुर्गा हॉस्पिटल में महिला की हालत बिगड़ी, बच्चा होने के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, दूसरे अस्पताल में ले जाते वक्त महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, मौत के बाद परिजनों ने किया जमकर हंगामा, परिजन अस्पताल पर कार्रवाई की कर रहे मांग, थाना क्वार्सी के ज्वाला पुरी चौकी का मामला।

➡लखीमपुर: दूध में केमिकल मिलाए जाने की शिकायत, दुग्ध उत्पादक इकाई में सैम्पलिंग की गई, खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सैम्पलिंग की, दूध सैम्पल लेकर लखनऊ लैब भेजा जाएगा, नामचीन कंपनियों को दूध सप्लाई किया जाता है, राजापुर में मिल्क प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन में छापा।

➡झांसी: रेलवे स्टेशन के बाहर यात्री से लूट, बदमाशों ने पीटा, वीडियो वायरल, युवक से 1400 रुपए लूटने का आरोप, पब्लिक ने बदमाशों को पकड़कर पीटा, एक आरोपी सड़क पर हुआ बेहोश, आरोपी की जेब से बरामद हुए लूटे रुपए, नवाबाद थाना क्षेत्र का मामला।

➡अम्बेडकरनगर: शिकायतकर्ता का चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, अतिक्रमण की शिकायत पर हड़काने का आरोप, चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र बहादुर सिंह पर लगाया आरोप, जबरन खींच कर ले जाने का भी लगाया आरोप, खींचने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, शिकायतकर्ता ने SP, कोतवाली में की शिकायत, राजस्व जमीन पर जबरन कब्जे का था आरोप, अकबरपुर कोतवाली के बनगांव रोड का मामला।

➡सहारनपुर: डकैती गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5 शातिर बदमाश को पुलिस ने किया अरेस्ट, 35,500 कैश और लूटा गया ब्रेसलेट बरामद, लूटे गए 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए, 2 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और 3 चाकू बरामद, कई अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया, तमंचे के बल पर लोगों को बनाते थे निशाना, फतेहपुर थाना पुलिस-स्वाट टीम ने की कार्रवाई।

➡आगरा: खंदारी क्षेत्र के बापू नगर में 200 लोगों को नोटिस, सिंचाई विभाग का जमीन खाली करने का नोटिस, करीब 6 दशक से बसे मकानों को बताया अवैध, नहर की जमीन पर अवैध कब्जे का किया दावा, लोगों के पास हाउस टैक्स, सीवर टैक्स की रसीदें, सिंचाई विभाग के नोटिस पर लोगों ने किए सवाल, लोगों का दावा- करीब चार पीढ़ियों से यहीं रह रहे।

➡अम्बेडकरनगर: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव पर लगाया 5 हजार जुर्माना, टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं की थी, कार्रवाई न करने पर पी. गुरू प्रसाद पर लगा जुर्माना, पूर्व में भी प्रमुख सचिव नगर विकास दे चुके हैं मुआवजा, 22 सितम्बर को हाईकोर्ट ने हाजिर होने का दिया आदेश, भ्रष्टाचार केस में शबाना नाज पर होनी है कार्रवाई, मामले में डीएम द्वारा जांच में पाई जा चुकी हैं दोषी, सभासद मो जाहिद ने हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका, लखनऊ बेंच ने दिया था 90 दिन में कार्रवाई का आदेश।

➡दिल्ली: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बयान, ‘यूपी में 5-6 छात्रों की गूंज कार्यक्रम होने हैं’, हम जल्द ही डेट डिसाइड करेंगे- राजेंद्र पाल, रीजनल पार्टी से काम नहीं चलने वाला- राजेंद्र, ‘रीजनल पार्टी राष्ट्रीय पॉलिसी नहीं बनवा सकती’, दो-चार सांसद विधायक से काम नहीं होगा- पाल।

➡दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने मुनक नहर का किया निरीक्षण, प्रेमबाड़ी पुल के पास विकास कार्यों का जायजा, सफाई, सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण, तय समयसीमा में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश, छठ महापर्व से पहले नहर को तैयार करने का लक्ष्य, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ध्यान।

➡दिल्ली: स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर सुनवाई, जमानत याचिका पर बंद कमरे में सुनवाई, स्वतंत्र के खिलाफ 2 FIR का कोर्ट में जिक्र, एक FIR SC-ST एक्ट के तहत दर्ज, दूसरी FIR POCSO एक्ट के तहत दर्ज, दोनों मामलों को देखते हुए इन-कैमरा सुनवाई।

➡कन्नौज: प्रभारी मंत्री राकेश सचान पहुंचे कन्नौज, सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की, पीएम मोदी के जन्म दिन से अभियान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

➡लखनऊ: कस्तूरबा विद्यालय की 2 बहनों ने छोड़ा स्कूल, रहीमाबाद के सभा खेड़ा मजरा कैथुलिया का मामला, सोनिका पाल और मोनिका पाल ने स्कूल छोड़ा, बुजुर्ग दादा उठा रहे है दोनों बहनों की जिम्मेदारी, दोनों बहनें कस्तूरबा विद्यालय में 6वीं में पढ़ती थी, शिक्षिका आएदिन दोनों को मारती-पीटती थीं-दादा, झाड़ू-पोंछा कराने और प्रताड़ित करने का आरोप, टीसी और मार्कशीट मांगने पर धमकाने का आरोप, दादा ने शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की मांग की, मलिहाबाद के ढेढ़ेमऊ कस्तूरबा विद्यालय का मामला।

➡मथुरा: मथुरा में करोड़ों की चोरी की बड़ी वारदात, सर्राफा प्रतिष्ठान से 10 किलो सोना चोरी, 15 लाख रुपये भी लेकर चोर हुआ फरार, व्यापारियों ने बाजार बंदकर जताया आक्रोश, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोसीकला इलाके की बड़ी वारदात।

➡मिर्जापुर: चकबंदी लेखपाल घूस लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को पकड़ा, लेखपाल धीरज मैर्या पर गंभीर आरोप, 5 हजार की मांग कर रहा था लेखपाल, लालगंज तहसील का पूरा मामला।

➡कानपुर: फीलखाना में पुलिस पर बर्बरता का आरोप, गरीब व्यक्ति को पट्टे से पीटने का आरोप, मामले से सिरकी मोहाल चौकी पर हंगामा, मौके पर पहुंचे सपा MLA अमिताभ बाजपेई, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त एक्शन की मांग, चौकी परिसर में धरने पर बैठे सपा विधायक।

➡मुरादाबाद: रामपुर दोराहे पर कंपनी में आग लगने का मामला, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग बुझाई, फायर ब्रिगेड की कुल 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी, आग लगने से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका, कटघर थाना क्षेत्र के लकड़ी की कंपनी का मामला।

➡कानपुर: पुलिस हिरासत में युवक की पिटाई का आरोप, बेरहमी से पिटने का आरोप, लोगों में भारी रोष, पूछताछ के नाम पट्टे से पीटने का गंभीर आरोप, सपा विधायक, परिजन चौकी पर धरने पर बैठे, अमन अग्रवाल चोरी के शक में लाया गया था, पीड़ित युवक का तत्काल मेडिकल कराने की मांग, कोतवाली थाना की सिरकी मोहाल चौकी का मामला।

14/09/2026

दोपहर की बड़ी खबरें...................*

➡लखनऊ, आज राजधानी में 33 जिलों के जिलाधिकारी, EVM-VVPAT को लेकर चल रही है कार्यशाला, चुनाव आयोग ने चुनाव की तैयारियां तेज की, आज की बैठक में 33 जिलों के DM बुलाए गए, RML प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी में बैठक जारी, 4 बजे तक जिलाधिकारियों की बैठक चलेगी, डिप्टी DEO, FLC, सुपरवाइजर भी बुलाए गए, तकनीकी, प्रशासनिक इंतजामों पर चर्चा हो रही, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी के डीएम मौजूद, सुलतानपुर, अमेठी, गोंदा, बहराइच डीएम मौजूद, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, हरदोई DM मौजूद, खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव के DM शामिल, कानपुर, औरैया, इटावा, कन्नौज के डीएम मौजूद, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, बिजनौर के DM मौजूद, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा के डीएम

➡लखनऊ, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का एक्स पर पोस्ट, मुकेश सहनी को आयातित मौसमी नेता बताया, अखिलेश यादव, मुकेश सहनी पर बोला हमला, मछुआरा समाज सावधान रहे - संजय निषाद, मौसमी नेता वोटों की दलाली करेंगे- संजय निषाद, समाज को गुमराह किया जा रहा- संजय निषाद, आरक्षण के नाम पर बांटने वालों से सावधान- निषाद

➡लखनऊ, मलिहाबाद में बाढ़ से किसान परेशान, झाऊबेरिया में पुलिया के ऊपर बह रहा पानी, ग्रामीणों के आवागमन के लिए नाव संचालन, कैथुलिया मार्ग पर धान की फसल जलमग्न, एसडीआरएफ और पीएसी भी मौके पर मौजूद

➡कानपुर, कानपुर नगर निगम में ई-टेंडर का बड़ा खेल, 37 टेंडर चहेतों में बांटने का आरोप, SIT जांच की मांग, करोड़ों के ई-टेंडर को लेकर गंभीर आरोप सामने आए, नियमों को ताक पर चहेतों को टेंडर बांटने का आरोप, 37 टेंडर चहेते ठेकेदारों को रेवड़ी की तरह बांट दिए गए, अब मामले की जांच दबाने की कोशिश की जा रही है, शिकायत के मुताबिक प्रक्रिया में आखिरी मिनट का खेल, बिड की समय-सीमा खत्म होने से कुछ मिनट पहले खेल, कुछ मिनट पहले ही ऑनलाइन टेंडर अपलोड किए गए, जिससे दूसरे ठेकेदारों को बोली लगाने का मौका नहीं मिला, 25 जून को जारी टेंडरों में एक और चौंकाने वाला आरोप, डेडलाइन पूरी होने से करीब 15 से 20 मिनट पहले खेल, 15 से 20 मिनट पहले ही टेंडर प्रक्रिया रिकॉर्ड में दर्ज की, 37 में से 33 टेंडर एक ही कंप्यूटर सिस्टम से अपलोड हुए, शिकायतकर्ता ने धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया है

➡मुजफ्फरनगर, विवाहिता से मारपीट कर घर से बाहर निकाला, विवाद में ससुराल और मायका पक्ष में मारपीट, दो पक्षों में मारपीट विवाद का वीडियो वायरल, बेटी पैदा होने पर घर से निकालने का आरोप, ककरौली थाना के ककरोली गांव का मामला

➡सहारनपुर, नकली करेंसी, सिक्कों का हब बना सहारनपुर, नकली नोट के बाद अब नकली सिक्कों का धंधा, लंबे समय से नकली सिक्का बनाया जा रहा था, फैक्ट्री में रोज 12 हजार सिक्के बनाने की क्षमता, मास्टरमाइंड उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह, पुलिस ने अबतक 5 आरोपियों को अरेस्ट किया, 70 करोड़ कीमत के सिक्के खपाए जाने का अनुमान, फैक्ट्री से पुलिस ने 6 मशीनें, डाई भी बरामद की, हाल में 17.5 करोड़ की नकली करेंसी बरामद हुई थी, PNB के ही करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिले थे, सिक्कों की फिनिशिंग के बाद मार्केट में सप्लाई, शराब ठेकों, टोल पर नकली सिक्के खपाए जा रहे थे, 1.28 लाख रुपए के नकली सिक्के बरामद किए गए, हिसाब-किताब के रजिस्टर मिले, कई लोगों के नाम

➡रायबरेली, ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या का मामला, हत्या के बाद आरोपी का वीडियो वायरल, पुलिस ने कहा न माने तो मार दो- आरोपी, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल, वीडियो में शिकायत की बात सामने आई, कार्रवाई न होने पर हत्या की कही बात, हत्याकांड में शामिल 3 आरोपी अरेस्ट, प्रेमी रमाकांत को प्रेमिका ने बुलाला था, मृतक द्वारा प्रेमिका को परेशान करने की बात आई, प्रेमिका सोनी के गांव पहुंचा था प्रेमी रमाकांत, प्रेमी रमाकांत को उतारा गया मौत के घाट, प्रेमिका सोनी,पति सुरेंद्र व देवर वीरेंद्र ने की हत्या, बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव का मामला

➡संभल, प्रेमी को थाने से छुड़ाने गई शादीशुदा प्रेमिका, प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला, महिला को थाने के बाहर से उठा ले गए परिजन, रात में महिला ने प्रेमी को अपने घर बुलाया, परिजनों ने दोनों को पीटा, प्रेमी को थाने भेजा, महिला का पति दिल्ली में करता है मजदूरी, रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव का अनोखा मामला

➡नोएडा, बीटेक छात्र से ऑनलाइन दोस्ती कर फंसाया, मुंबई के दंपती ने छात्र से 50 लाख रुपये ऐंठे, रकम देने के बाद शादी का दबाव बनाया गया, शादी से इनकार करने पर छात्र से 5 करोड़ मांगे, महिला नोएडा आकर छात्र से मिलने लगी थी, ऑनलाइन कॉइन गिफ्ट से भी लाखों लेने का आरोप, सेक्टर-24 थाना क्षेत्र का मामला

➡उन्नाव, फरार सटोरिए अनुराग द्विवेदी की मुफ्त पार्टी, 26वें जन्मदिन पर सऊदी अरब से किया एलान, इंस्टाग्राम पर पार्टी का एलान, उमड़ी भारी भीड़, उन्नाव के 5 रेस्टोरेंटों में जन्मदिन पार्टी में भीड़, अनुराग द्विवेदी पर ED की कार्रवाई भी हो चुकी, नवाबगंज क्षेत्र में मुफ्त खाने का ऑफर दिया, अनुराग के लोग पहले से भुगतान कर चुके थे, अनुराग की लैंबार्गिनी कार ED ने जब्त की थी, गेमिंग एप पर क्रिकेट टीम बनाकर सट्टेबाजी की, हाईवे स्थित अनंतभोग रेस्टोरेंट पर रही भारी भीड़, नवाबगंज में सुभाष चाट वाले के यहां भारी भीड़, तिवारी समोसे वाले की दुकान से समोसे खाए गए, द्वारिका की पूड़ी दुकान से 250 लोग खाकर लौटे, यूट्यूब पर 70 लाख, इंस्टा पर 24 लाख फालोअर्स, दुबई में क्रूज पर शादी कर चर्चा में आया अनुराग

➡देवरिया, राजकीय बाल गृह बालक से दो बच्चे लापता, लापरवाही पर 4 होमगार्डों पर मुकदमा दर्ज, ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड हटाया गया, प्रभारी DPO स्कंद मिश्रा से प्रभार वापस, वार्डन और प्रभारी DPO पर कार्रवाई होगी, कार्रवाई के लिए शासन को भेजा गया पत्र, प्राथमिक स्कूल से वापस नहीं लौटे बच्चे, मामले पर DM ने जताई कड़ी नाराजगी

➡मुरादाबाद, नॉनवेज की दुकान बंद कराने पहुंचे बीजेपी नेता, बीजेपी नेता सुधांशु कौशिक की दबंगई का वीडियो, लोगों को लेकर दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर हंगामा, नॉनवेज खाने वालों को गंदी-गंदी गालियां भी दीं, किसी भी कीमत पर दुकान नहीं चलने की धमकी, पुलिस ने किसी तरह बीजेपी नेता को किया काबू, मझोला थाना के दिल्ली मुरादाबाद हाईवे का मामला

➡रायबरेली, परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, बेटी से छेड़छाड़ के बाद मारपीट का आरोप, मारपीट में 4 लोगो को आई गंभीर चोट, मोबाइल फोन, चेन छीनने का भी आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, लालगंज के सरनजातपुर मजरे कुण्डवल की घटना

➡मुरादाबाद, रामपुर दोराहे पर लकड़ी की कंपनी में आग, आग लगने से क्षेत्र में मची अफरा तफरी, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, दूर तक काला धुआं, आग की लपटें दिखीं, भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप, कटघर थाना क्षेत्र की घटना

➡हापुड़, SIMS कॉलेज ने 10 इंटर्न डॉक्टर सस्पेंड किए, सैलरी बढ़ाने को लेकर धरने पर बैठे हैं स्टूडेंट, OPD, आयुष्मान सेल, OPD बिलिंग काउंटर बंद, मरीजों की देखभाल का हवाला देकर निलंबित, तत्काल छात्रावास खाली करने के दिए गए निर्देश, कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे इंटर्न डॉक्टर, हापुड़ के पिलखुआ क्षेत्र के SIMS का मामला

➡ग्रेटर नोएडा, बिल्डर ने ज़हर खाकर खुदकुशी की कोशिश की, प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या की कोशिश, वीडियो बनाकर बिल्डर ने सीएम से लगाई गुहार, CP और डीएम से परिवार को बचाने की अपील, कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, दबाव के चलते जहर खाने का गंभीर आरोप, जहर खाने से पहले का वीडियो हुआ वायरल, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती, बिसरख के पाम ऑलंपिया सोसायटी की घटना

➡मुजफ्फरनगर, पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, लुटेरा बदमाश शाहिद घायल, गिरफ्तार, काम्बिंग में फिरोज और रशीद भी गिरफ्तार, जंगल में महिला से लूटा था सोने का लॉकेट, बाइक, 2 तमंचे, सोने का लॉकेट बरामद हुआ, रामराज के अहमद वाला पुलिया पर मुठभेड़

➡बलरामपुर, QR कोड की KYC करने के नाम पर धोखाधड़ी, धोखाधड़ी कर 2,20,000 रुपये का लोन लिया, शातिर प्रदीप कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारत पे का एजेंट बनकर KYC के नाम पर ठगी, दस्तावेज लेकर बैंक में खाता खुलवाकर जालसाजी, थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम लिलवा का मामला

➡अमरोहा, अंतिम संस्कार के दौरान खूनी संघर्ष, मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद, चिता से लकड़ी उठा-उठाकर की मारपीट, डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे लोग, अंतिम संस्कार के दौरान मची अफरा-तफरी, मारपीट, हंगामे के दौरान कई लोग घायल, गजरौला के तिगरी गंगा धाम का मामला

➡दिल्ली, सत्य निकेतन PG हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली हाईकोर्ट में तत्काल सुनवाई से इनकार, मलबे में लोगों के दबे होने के मांगे गए आधार, दबे होने के दावे पर कोर्ट ने मांगा ठोस आधार, CJ देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने पूछा ‘आपको कैसे पता?’, बिना ठोस जानकारी याचिका दाखिल करने पर टिप्पणी, हाईकोर्ट ने टेक्निकल ऑडिट/स्टडी का दिया हवाला

Address

Lucknow
226024

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gopal Singh Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share