NPTV Network

NPTV Network ■The Voice of India's General Public.. ■ देश के आम जनता के आवा? NPTV Network is National News Agency.

Permanently closed.
16/05/2019

निर्वाचन आयोग के मौजूदा नेतृत्व ने लोगों का विश्वास खो दिया है! विपक्ष की सभी प्रमुख पार्टियों ने बीते 24 घंटे में बंगाल की चुनावी हिंसा और उसके बाद आयोग की एकतरफा कार्रवाई पर जो बयान दिये हैं, उससे साफ है कि भाजपा को छोड़ अधिकतर दल(कांग्रेस, सपा-बसपा, टीएमसी, टीडीपी, द्रमुक, राजद और रालोद आदि ) आयोग को भाजपा या सरकार की तरफ झुका मानते हैं! कई दलों ने तो यह भी कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग पीएमओ या भाजपा मुख्यालय से संचालित है!
अभूतपूर्व स्थिति है। लोकतंत्र का गहरा संकट है! ऐसे में आयोग के फैसले, उसकी विश्वसनीयता और वैधता, सबकुछ संदिग्ध हो चुकी है! देखिए, जनादेश के साथ क्या होता है?

16/08/2018

नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी,लम्बे समय से चल रहे थे बीमार।
लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे. दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने गुरुवार सुबह एक बुलेटिन जारी करते हुए कहा था कि – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाज़ुक बनी हुई है और उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है, और इसलिए पिछले 24 घंटे से उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था. जिसके बाद बुधवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी को देखने के लिए एम्स गए थे. उसके बाद से लगातार एक-एक कर कई बड़े नेता एम्स पहुंच रहे हैं.

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिष्ठित नेता थे . उन्हें सांस्कृतिक समभाव, उदारवाद और राजनीतिक तर्कसंगतता के लिए जाना जाता था. आपको बता दें कि वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने.उनके कार्यकाल में ही भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया.नई दिल्ली-लाहौर बस सेवा शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति की उम्मीदों को नया आयाम दिया. आज तक उनकी सरकार ऐसी इकलौती गैर-कांग्रेस सरकार है जिसने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है. एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और उत्कृष्ट सांसद होने के अलावा, अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रसिद्ध कवि और सभी राजनीतिक दलों में सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्व थे.

08/07/2018

..... दिनांक 06/07/2018 को जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जिला खेल पदाधिकारी हजारीबाग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
2. जिले के सभी सोलह प्रखण्डों में इसके उत्कृष्ठ आयोजन के लिए सभी पंचायत समिति प्रमुखों, प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, प्रधानाचार्यों, विद्यालय शिक्षकों, ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया गया।
3. बैठक में जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी प्रतियोगिता के आयोजन हेतु एक कमेटी का गठन किया गया|
4. आयोजन तिथि 16/07/2018 से 20/07/2018 तक न्यू स्टेडियम हजारीबाग में कराने का निर्णय लिया गया।
5. प्रतियोगिता में कूल आठ रेफरी रखने का भी निर्णय लिया गया जिसकी जिम्मेवारी श्री वीरेंद्र कुमार महासचिव फुटबॉल एसोसिएशन को दी गई।
6. प्रतियोगिता में कुल 8 वालंटियर रखने का निर्णय लिया गया जिसकी जिम्मेवारी प्रशिक्षक कालेश्वर गोप, संदीप खालको, सोनी कुमारी एवं अनुकम्पा रुण्डा को दी गयी।
7. प्रतियोगता का उद्घाटन दिनांक16/07/2018 को पूर्वाहन 9.00 बजे किया जाएगा एवं समापन दिनांक 20/07/2018 को अपराहन 4.00 बजे किया जाएगा।
8. प्रतियोगिता के आयोजन की संपुर्ण जिम्मेवारी मोहम्मद मंसूर आलम, खेल शिक्षक, हजारीबाग हाई स्कूल एवं वीरेन्द्र कुमार महासचिव, फुटबॉल एसोसिएशन को दी गयी।

*जिला खेल पदाधिकारी,*
*हजारीबाग।*

05/07/2018

....हजारीबाग जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्यों को लेकर मौलाना आजाद इण्डोर स्टेडियम में अपर समाहर्ता भूहदबंदी प्रदीप तिग्गा की अध्यक्षता में आज एक बैठक की गई। बैठक का आयोजन जिला खेल पदाधिकारी शब्बीर अहमद द्वारा किया गया था।
2. आज की बैठक में ग्यारह सदस्यीय *मौलाना आजाद इण्डोर स्टेडियम प्रबंधन समिति* का गठन किया गया जिसमें चार सदस्य जिला प्रशासन से, चार सदस्य एनटीपीसी से और तीन सदस्य वरीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक से लिया गया। इस समिति द्वारा एक संयुक्त बैंक खाते का भी संधारण किया जाएगा।
3. स्टेडियम के रख-रखाव एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एनटीपीसी द्वारा एक केयरटेकर एवं एक सफाईकर्मी नियमित रूप से रखे जाने का निर्णय लिया गया।
4. बैडमिंटन, लॉन टेनिस एवं टेबल टेनिस के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने हेतु तीन क्वालीफाईड कोच की सेवा ली जाएगी तथा खिलाड़ियों के एडमिशन के लिए एक संयुक्त विज्ञप्ति समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने का निर्णय लिया गया।
5. बैठक में स्वीमिंग पुल का डीपीआर तैयार करने, बाउण्ड्री वाल ऊंचा करने, वृक्षारोपण करने, दोनों निकास द्वार को बड़ा और भव्य बनाने, गार्डेन तैयार कराने, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कोर्ट के फ्लोर एवं लाईटिंग की व्यवस्था दुरुस्त करने, वॉलीबॉल कोर्ट और वाकिंग ट्रैक एक माह के अंदर तैयार कराने का आश्वासन एनटीपीसी द्वारा दिया गया।
6. बैठक में अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की, जिला खेल पदाधिकारी शब्बीर अहमद, एनटीपीसी के सीनियर एचआर एडमिन ए के महापात्रा, सीनयर मैनेजर प्रशांत कुमार सिंह,अमित कुमार अस्थाना , वॉलीबॉल कोच अनवर हुसैन, स्वीमिंग कोच प्रहलाद सिंह, टेबल टेनिस कोच भैया मुरारी सिंहा आदि ने भाग लिया।

*जिला खेल पदाधिकारी,*
*हजारीबाग।*

05/07/2018

रांची: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने आज यानी 5 जुलाई को संपूर्ण झारखण्ड बंद का आह्वाहन किया है. इसे लेकर कई दिनों से सरकार और विपक्ष के बीच तना-तनी देखने को मिल रही थी. कल देर रात तक झाविमो ने लोगों से इस बंद को समर्थन देने की अपील की थी. लेकिन आज सुबह से ही राजधानी रांची में बंद का कोई असर नहीं दिख रहा. सड़कों पर आम दिनों की तरह ही चहल-पहल देखि जा रही है. हालांकि, प्रशासन ने बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं. लगभग हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद है.

झारखण्ड बंद को लेकर देवघर मेंधारा 144 लागू किया गया है. वहीं हजारीबाग में कल शाम कांग्रेस पार्टी, झारखंड विकास मोर्चा, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में मशाल जुलूस का आयोजन किया गया. मशाल जुलूस में काफी लोग शामिल एवं झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला. नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार भूमि अधिग्रहण बिल को गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है.

झारखण्ड के बाकी जिलों में भी बंद को लेकर कल देर रात तक जुलुस निकाला गया. आज सुबह से हर जिले में पुलिस अपनी ड्यूटी में लगी है. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, बंद की सफलता की परत खुलती जाएगी.

18/06/2018

Address

R/A 128, S Shekhpur Kasaila, Marutipuram, Indra Nagar (faizabad Road)
Lucknow
226016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NPTV Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NPTV Network:

Share