NV INDIA

Call Directions Website Contact the business

NV INDIA जनहित की आवाज..

13/10/2026

यूपी बलिया ट्रांसपोर्ट की गाड़ी और गोदाम से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान शहर कोतवाली थाना क्षेत्र मवेशी अस्पताल रोड पर स्थित यूपी बलिया ट्रांसपोर्ट की गाड़ी और गोदाम से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। आगामी त्योहारों के मद्देनजर बिना अनुमति और रिहायशी इलाके के पास रखे गए इन पटाखों को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मौके पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संलिप्त लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

​

13/10/2026

अति संवेदनशील मऊ जिले की रामलीला और भरत मिलाप को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस कमिश्नर वाराणसी नितिन अरोरा पहुंचे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

13/10/2026

बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर में क्रूरता से भरे 24 बैल बरामद, पुलिस को देख तस्कर फरार!

​थाना नरही पुलिस ने ग्राम उजियार के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर (UP 71 AT 0098) से 24 गोवंश (बैल) मुक्त कराए। पुलिस टीम को देखकर चालक और उसके साथी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।

​📌 प्रमुख बिंदु:

▪️ वाहन स्वामी अंजू अली (निवासी फतेहपुर) व अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

▪️ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई

▪️ फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

​

13/10/2026

'धरना नहीं, सीधा संवाद': सीएम और पीएम से बात कर सुलझाएंगे शिक्षकों के मुद्दे— डॉ. प्रमोद मिश्रा

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्रा का बलिया आगमन पर कार्यकर्ताओं और शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

​नगरा, रसड़ा, पकवाइनार और चितबड़ागांव में आयोजित बैठकों के दौरान डॉ. प्रमोद मिश्रा ने शिक्षकों के संघर्ष और मान-सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली में सुधार और मानदेय की व्यवस्था को लेकर वे सीधे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से वार्ता कर समस्याओं का स्थायी समाधान निकालेंगे।

​वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं और शिक्षकों ने इस बार शत-प्रतिशत मतदान कर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का दावा किया है।

13/10/2026

चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस का अभियान, 18 कूची मांझा बरामद

13/10/2026

बाढ़ के सवाल पर पत्रकार से भिड़े पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी के बेटे रंजीत चौधरी!

​दियारा क्षेत्र में बाढ़ और गेहूं की बुआई को लेकर बात करते समय पत्रकार के सवाल पर भड़के रंजीत चौधरी। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई।

​📹 पूरी बहस का वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।

​

मऊ: मधुबन में 10 किसानों को मिला फसल क्षति मुआवजे का चेक, बाकी किसानों के सर्वे में तेजी लाने के निर्देश     विधायक रामव...
12/10/2026

मऊ: मधुबन में 10 किसानों को मिला फसल क्षति मुआवजे का चेक, बाकी किसानों के सर्वे में तेजी लाने के निर्देश



विधायक रामविलास चौहान ने एसडीएम को दिए निर्देश, बारिश और बाढ़ से प्रभावित सभी पात्र किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन

मऊ। मधुबन तहसील सभागार में सोमवार को फसल क्षति मुआवजा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण के माध्यम से आयोजन किया गया। इस दौरान मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने सांकेतिक रूप से 10 किसानों को फसल क्षति मुआवजे का चेक वितरित किया। साथ ही बारिश और बाढ़ से प्रभावित अन्य किसानों का जल्द सर्वे कराकर उन्हें भी मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन और योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद विधायक रामविलास चौहान ने किसानों को चेक सौंपे। मुआवजे का चेक मिलने पर किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

12/10/2026

त्योहारी सीजन में गहनों की खरीदारी पर बंपर छूट: डी.पी. ज्वैलर्स का 'एनीवर्सरी सेलिब्रेशन' शुरू, डायमंड और मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट

त्योहारों से पहले सोने-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी! ✨ डी.पी. ज्वैलर्स (एनसीसी तिराहा शाखा) के 2 वर्ष पूरे होने पर शुरू हुआ 'एनीवर्सरी सेलिब्रेशन'। 10 से 20 अक्टूबर तक डायमंड ज्वेलरी और गोल्ड मेकिंग चार्ज पर पाएं सीधे 20% की छूट, साथ ही हर खरीद पर शानदार उपहार!

🎁💎

बलिया में निर्वाचन तैयारियां तेज! 21 से 25 अक्टूबर तक 54 मतदेय स्थलों के भवन रहेंगे अधिग्रहित, प्रेक्षकों के लिए 2 लाइजन...
12/10/2026

बलिया में निर्वाचन तैयारियां तेज! 21 से 25 अक्टूबर तक 54 मतदेय स्थलों के भवन रहेंगे अधिग्रहित, प्रेक्षकों के लिए 2 लाइजन अफसर नियुक्त।

बलिया। आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने जनपद में मतदेय स्थलों के लिए भवनों के अधिग्रहण का आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 160 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए स्नातक निर्वाचन के 34 और शिक्षक निर्वाचन के 20 मतदेय स्थलों सहित कुल 54 मतदेय स्थलों के लिए निर्धारित भवनों को 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक अधिग्रहित किया है। जारी आदेश के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदित मतदेय स्थलों की सूची में शामिल भवनों के साथ उनके संपूर्ण परिसर, क्षेत्र और फर्नीचर आदि को भी अधिग्रहण में शामिल किया गया है। इन भवनों का उपयोग मतदान संबंधी कार्यों के संचालन के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों और मतदान कार्मिकों के ठहरने के लिए किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित भवनों के प्रभारी एवं स्वामियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके तहत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलसचिव, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और नगर शिक्षा अधिकारी को अपने-अपने अधीन आने वाले भवनों, परिसर एवं फर्नीचर आदि को संबंधित तहसीलदार द्वारा भेजे जाने वाले तहसील कर्मचारी को 21 अक्टूबर 2026 को सुपुर्द करना होगा। प्रशासन की ओर से भवनों को निर्धारित तिथि पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदेय स्थलों के निर्माण और मतदान से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जा सके।

बलिया में निर्वाचन तैयारियां तेज, प्रेक्षकों के लिए लाइजन अफसर नियुक्त

दो अधिकारियों को मिली लाइजन अफसर की जिम्मेदारी

बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों के साथ संपर्क और समन्वय स्थापित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने लाइजन अफसरों की नियुक्ति की है।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक श्री गौरी शंकर प्रियदर्शी, आईएएस के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए राजेश कुमार मिश्रा, एआरओ बांसडीह (जिला पूर्ति कार्यालय, बलिया) को लाइजन अफसर नामित किया गया है। उनके मोबाइल नंबर 7007172381 और 9214413010 दिए गए हैं। वहीं, वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक श्री प्रांजल यादव, आईएएस के साथ संपर्क एवं समन्वय की जिम्मेदारी विमलेश यादव, आबकारी निरीक्षक, बांसडीह को सौंपी गई है। उनका मोबाइल नंबर 6396388725 और 9214408164 आदेश में दर्ज है।
आदेश में कहा गया है कि दोनों लाइजन अफसर प्रेक्षकों के जनपद आगमन के दौरान उनके साथ आवश्यक संपर्क और समन्वय स्थापित करते हुए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे। प्रेक्षकों के बलिया आगमन की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों को अलग से अवगत कराया जाएगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

महर्षि भृगु आश्रम से निखरेगी बलिया की धार्मिक पहचान, पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 8.74 करोड़ रुपएबलिया। उत्तर प्रदेश के बल...
12/10/2026

महर्षि भृगु आश्रम से निखरेगी बलिया की धार्मिक पहचान, पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 8.74 करोड़ रुपए

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की आध्यात्मिक और पौराणिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। आस्था के प्रमुख केंद्र महर्षि भृगु आश्रम को अब पर्यटन सुविधाओं से सुसज्जित कर भव्य स्वरूप देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत इस परियोजना पर 8.74 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी, मान्यता है कि बलिया स्थित इसी तपोस्थली पर सप्तऋषियों में प्रमुख स्थान रखने वाले महर्षि भृगु ने तपस्या की थी और यहीं भृगु संहिता की रचना की।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में हजारों वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र रहे महर्षि भृगु की तपोभूमि को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महर्षि भृगु आश्रम केवल धार्मिक आस्था का स्थल नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध प्राचीन सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। पर्यटन विकास की योजनाओं से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्राचीन आश्रम के समग्र पर्यटन विकास की दिशा में धरातल पर कार्य शुरू हो चुका है।'

उल्लेखनीय है कि महर्षि भृगु आश्रम का कायाकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। मुख्यमंत्री ने बलिया में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर महर्षि भृगु कॉरिडोर विकसित करने की बात कही है। ऐसे में पर्यटन विकास की दिशा में शुरू हुई यह पहल उस संकल्प को धरातल पर उतारने की ओर बढ़ता कदम मानी जा रही है। प्रदेश सरकार की योजना है कि आस्था और अध्यात्म केंद्रों के साथ पौराणिक एवं ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़ा जाए। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, अपितु देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी महर्षि भृगु की तपोभूमि और बलिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

आश्रम विकास के तहत परिसर को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक सांस्कृतिक स्वरूप से संवारा जाएगा। यहां भव्य स्वागत द्वार, दो मंजिला मल्टीपर्पज हॉल, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्री शेड, आकर्षक वाल आर्ट और म्यूरल आर्ट, आधुनिक साइनेज तथा महर्षि भृगु की गौरवशाली पौराणिक विरासत को जीवंत करने वाला लाइट एंड साउंड शो विकसित किया जाएगा। पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। आगंतुकों को महर्षि भृगु से जुड़े इतिहास और पौराणिक महत्व से परिचित कराने के लिए आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

महर्षि भृगु को भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र माना जाता है। इनके बड़े भाई का नाम अंगिरा था। अत्रि, मरीचि, दक्ष, वशिष्ठ, पुलस्त्य, नारद, कर्दम, स्वायंभुव मनु, कृतु, पुलह, सनकादि ऋषि इनके भाई हैं। इनके रचित कुछ ग्रंथ हैं- 'भृगु स्मृति', 'भृगु संहिता' (ज्योतिष), 'भृगु संहिता' (शिल्प), 'भृगु सूत्र', 'भृगु उपनिषद', 'भृगु गीता' आदि। उनके वंशज भार्गव कहलाते हैं।

प्राचीन विरासत और गौरवशाली इतिहास वाला बलिया जिला अब पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। बिहार सीमा से सटे इस जनपद का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी खास है। वाराणसी से करीब 130 किलोमीटर दूर स्थित बलिया पर्यटन की दृष्टि से भी खास पहचान रखता है। मान्यता है कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने भी यहां प्रवास किया था। आजादी की लड़ाई में भी बलिया क्रांतिकारियों की धरती के रूप में जाना गया।प्रदेश सरकार के पर्यटन विकास प्रयासों से जिले की पहचान तेजी से बदल रही है। वर्ष 2025 में 10.31 लाख से अधिक पर्यटकों का पहुंचना इसकी बढ़ती पर्यटन संभावनाओं का प्रमाण है।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने कहा कि 'प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व के स्थलों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसके तहत अल्पज्ञात लेकिन ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को भी पर्यटन सुविधाओं से जोड़कर नई पहचान दिलाई जा रही है। इसी क्रम में बलिया स्थित महर्षि भृगु आश्रम का विकास श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनेगा। प्रदेश के 12 पर्यटन सर्किट अंतर्गत स्थलों के साथ महर्षि भृगु आश्रम को विकसित करने से इसकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को व्यापक पहचान मिलेगी तथा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।'

Address

Lucknow
275101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NV INDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NV INDIA:

Shortcuts

Share