24/08/2026
मौ त के बाद भी नहीं मिटीं दूरियां! अलग-अलग हुआ कुनाल और उसके माता-पिता का अं तिम संस्कार,
कुनाल चांदगुडे केस: iPhone की जिद से आगे बढ़ी जांच, अब पारिवारिक विवाद और जमीन के बंटवारे का एंगल भी सामने
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में चांदगुडे परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मृतकों में 48 वर्षीय मुरलीधर चांदगुडे, उनकी पत्नी संगीता और 18 वर्षीय बेटे कुनाल शामिल हैं।
शुरुआत में इस घटना को कुनाल की iPhone लेने की कथित जिद से जोड़कर देखा जा रहा था। लेकिन अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, कुनाल के पास पहले से ही iPhone था और वह पढ़ाई में भी होनहार था। ऐसे में पुलिस अब घटना के पीछे की परिस्थितियों को दूसरे नजरिए से भी जांच रही है।
परिवार में लंबे समय से विवाद की चर्चा
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, चांदगुडे परिवार में काफी समय से पारिवारिक मतभेद चल रहे थे। बताया जाता है कि करीब 20 साल पहले मुरलीधर ने अपनी पसंद से शादी की थी और इस बात की जानकारी उन्होंने अपने माता-पिता को पहले नहीं दी थी। इसके बाद परिवार में रिश्तों को लेकर विवाद शुरू होने की चर्चा है।
इसके अलावा करीब तीन एकड़ जमीन को लेकर भी परिवार में मतभेद होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, यह जमीन मुरलीधर के पिता ने उनके नाम की थी। मुरलीधर की तीन बहनें इस बंटवारे से नाराज थीं। बाद में मुरलीधर ने जमीन का कुछ हिस्सा अपनी बहनों को दे दिया था।
बताया जा रहा है कि इसी जमीन के बंटवारे को लेकर मुरलीधर और उनकी पत्नी संगीता के बीच भी विवाद होने लगा था।
कुनाल पर भी पड़ रहा था असर?
ग्रामीणों का दावा है कि घर में लगातार चल रहे विवादों का असर 18 वर्षीय कुनाल पर भी पड़ा था। वह कथित तौर पर तनाव में रहने लगा था। कहा जा रहा है कि इसी वजह से कुनाल और उसकी मां संगीता गांव भी कम आते थे, जबकि मुरलीधर अपने माता-पिता से मिलने गांव जाते रहते थे।
घटना से करीब 15 दिन पहले भी मुरलीधर के अपने पैतृक गांव जाने की जानकारी सामने आई है।
तीनों का अंतिम संस्कार अलग-अलग जगह क्यों?
इस मामले में अंतिम संस्कार को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंपे गए। इसके बाद कुनाल और उसकी मां संगीता के शव मुकुंदवाड़ी ले जाए गए, जहां दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं, मुरलीधर क