19/11/2025
उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के युवा कलाकार अंशुमान श्रीवास्तव को बॉलीवुड जगत से फिल्मों का ऑफर शुरू अंशुमान की मेहनत रंग लाई ।
हाल फ़िलहाल में सिनेमाघरों मे दस्तक दी है फिल्म सिंघल सलमा ने। गौरतलब है और अत्यंत ही हर्ष का विषय है कि अब फ़िल्म जगत में अपना नाम बनाने की कोशिशें करने वाले नवयुवकों को बॉलीवुड उपयुक्त मंच प्रदान भी कर रहा है। इसी संबंध मे आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर के रहने वाले अंशुमान श्रीवास्तव जो काफ़ी समय से फिल्मजगत मे अपने पैर जमाने की जद्दोजहद में लगे हैं, उन्हें भी सिंगल सलमा मे एक छोटी अपितु दमदार भूमिका दी गई है। फ़िल्म में वह लीड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के लिए शादी का रिश्ता लेकर उनके घर जाते हैं। इससे पहले अंशुमान अब तक के अपने फिल्मी करियर में कागज़, डायरीज ऑफ वेस्ट बंगाल, संदेह जैसी फिल्मों व देहाती लड़के जैसी नामी वेब सीरीज और सीतापुर सिटी ऑफ गैंगस्टर तथा शुभ लगन महुरत जैसी लोकल फिल्मों में भी अपनी कला का लोहा मनवा चुके हैं।Tv24Livenews की पूरी टीम अंशुमान के जज्बे को सलाम करते हुए आने वाले समय मे बॉलीवुड में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है 🙏