Deoria Post

Deoria Post Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Deoria Post, Media/News Company, Lucknow.

हर छोटी बड़ी खबरों का ठिकाना/खबरों के लिए हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइबर करें 🙏🙏https://www.youtube.com/

instagram https://www.instagram.com/deoria.post

X https://x.com/deoriapost1

10/08/2026

🏫 DM बने शिक्षक! बच्चों के बीच चॉक लेकर पढ़ाया पाठ, स्कूलों की खामियों पर जताई नाराजगी

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को तरकुलवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खुटहां पटखौली एवं प्राथमिक विद्यालय तरकुलवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम बच्चों के बीच पहुंचे और खुद श्यामपट्ट पर पाठ पढ़ाकर उनकी शैक्षणिक समझ को परखा।

उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने संतोषजनक जवाब दिया। हालांकि निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में निपुण एवं संदर्शिका का अंकन उपलब्ध नहीं मिला, वहीं शिक्षण कार्य भी अपेक्षित स्तर का नहीं पाया गया। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।

डीएम ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निपुण एवं संदर्शिका के अनुरूप नियमित शिक्षण, शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग, समय से विद्यालय पहुंचने, साफ-सफाई बनाए रखने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी तरकुलवा को विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण करने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

📌 डीएम का संदेश साफ—स्कूल में लापरवाही नहीं, बच्चों की पढ़ाई सर्वोच्च प्राथमिकता।

🚨 चोरी की बाइक और तीन पंपिंग सेट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार #देवरिया। बघौचघाट पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो ...
10/08/2026

🚨 चोरी की बाइक और तीन पंपिंग सेट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

#देवरिया। बघौचघाट पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और तीन पंपिंग सेट बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर थाना बघौचघाट पुलिस टीम ने छितौनी गांव के पास रात करीब 11:35 बजे कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र चौहान (25) पुत्र सुरेश चौहान और सोनू गोंड (20) पुत्र राजेश गोंड, निवासी पकड़ी छापर पटखौली, थाना तरकुलवा को गिरफ्तार किया।

दोनों के खिलाफ थाना बघौचघाट में मुकदमा अपराध संख्या 142/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। तलाशी के दौरान पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल और तीन पंपिंग सेट बरामद किए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक पवन शर्मा, कांस्टेबल आशीष यादव और कांस्टेबल अवधेश पटेल, थाना बघौचघाट।

#देवरिया #बघौचघाट #चोरी #गिरफ्तारी #पुलिस_कार्रवाई

🕉️ सावन सोमवार पर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा #देवरिया। श्रावण सोमवार के दृष्टिगत जनपद में शांति ...
10/08/2026

🕉️ सावन सोमवार पर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

#देवरिया। श्रावण सोमवार के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी देवरिया अभिजित आर. शंकर ने थाना रुद्रपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण किया।

एसपी ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हर हर महादेव 🔱
#हरहरमहादेव #देवरिया_पोस्ट

“पहले आप… पहले आप…” की तहज़ीब से लेकर कबाब और चिकनकारी तक—लखनऊ सिर्फ शहर नहीं, एक एहसास है। ❤️
10/08/2026

“पहले आप… पहले आप…” की तहज़ीब से लेकर कबाब और चिकनकारी तक—लखनऊ सिर्फ शहर नहीं, एक एहसास है। ❤️

🚨 हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तारबरहज पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामददेवर...
09/08/2026

🚨 हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बरहज पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद
देवरिया। बरहज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे गोविन्द साहनी (23) पुत्र मोहन साहनी, निवासी पुराना बरहज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को 09 अगस्त 2026 को रगड़गंज तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया।
मामले में थाना बरहज में मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल राजन सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अमित मद्धेशिया, थाना बरहज।
#बरहज #देवरिया #पुलिस_कार्रवाई

09/08/2026

🚨 देवरिया ब्रेकिंग न्यूज़

🔴 DM आवास और जज कॉलोनी के पास बैटरी-इनवर्टर की दुकान में बड़ी चोरी

देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली रोड स्थित बैटरी-इनवर्टर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से बड़ी मात्रा में बैटरी-इनवर्टर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें चोरी की वारदात कैद होने की बात सामने आ रही है।

📹 चोरी की वारदात का CCTV वीडियो वायरल

DM आवास और जज कॉलोनी के पास हुई चोरी की इस घटना से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।

👉🏻 पुलिस चोरों की तलाश में जुटी।

#देवरिया_न्यूज़ #देवरिया_ब्रेकिंग

👉 एसडीएम हरिशंकर लाल को एडीएम पद पर पदोन्नति, भावभीनी विदाईरुद्रपुर (देवरिया)। तहसील सभागार में शनिवार को निवर्तमान उप ज...
09/08/2026

👉 एसडीएम हरिशंकर लाल को एडीएम पद पर पदोन्नति, भावभीनी विदाई

रुद्रपुर (देवरिया)। तहसील सभागार में शनिवार को निवर्तमान उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल के एडीएम पद पर पदोन्नति एवं नायब तहसीलदार अनिल तिवारी के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हरिशंकर लाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी के कार्यकाल को भी याद करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की गई।

तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा। उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के आगामी कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की।

09/08/2026

“डूबते को तिनके का सहारा…”
इस कहावत को चरितार्थ करता यह वीडियो। 🌊😮

मुसीबत की घड़ी में छोटी-सी उम्मीद भी कितनी बड़ी मदद बन सकती है, यह वीडियो बखूबी दिखाता है।

🎥 वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।

#डूबतेकोतिनकेकासहारा

🚨 देवरिया डीएम के नाम पर फेक आईडी! साइबर ठगों से रहें सावधानदेवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के नाम और फोटो का इस्तेमा...
09/08/2026

🚨 देवरिया डीएम के नाम पर फेक आईडी! साइबर ठगों से रहें सावधान

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेक सोशल मीडिया आईडी बनाई गई है। इस फेक आईडी के जरिए लोगों को चैट कर पैसे मांगे जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने स्वयं इसकी जानकारी देते हुए लोगों से ऐसी फेक आईडी से सावधान रहने और किसी भी स्थिति में पैसे न भेजने की अपील की है।

⚠️ सतर्क रहें, फर्जी आईडी की पहचान करें और साइबर ठगी से बचें।

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान, अपूर्वा व आयुषिका को भी मिली बधाईदेवरिया। जनपद एवं प्रद...
08/08/2026

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान, अपूर्वा व आयुषिका को भी मिली बधाई

देवरिया। जनपद एवं प्रदेश स्तर पर प्रशासनिक एवं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराने वाले छात्रों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवरिया में फैसिलिटेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राम जियावन मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं शिव स्तुति की मनमोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में चयनित विद्यालय की छात्राओं अपूर्वा दुबे एवं आयुषिका यादव को सम्मानित किया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को 21 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आधुनिकता के साथ संस्कृति को बनाए रखना जरूरी: डॉ. मौर्य

मुख्य अतिथि डॉ. राम जियावन मौर्य ने अपने संबोधन में छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में सफलता के शिखर तक पहुंचने के साथ-साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों को बनाए रखना भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने विभिन्न प्रसंगों और उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को सफलता की राह पर आगे बढ़ने के साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उनके संबोधन से कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक काफी प्रभावित और प्रेरित हुए।

इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर श्रीमती कुसुम गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता मिश्रा, एआरपी देवरिया सदर श्री अग्निवेश दीक्षित सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deoria Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share