Press Wala

Press Wala Aanu news outbreaks the conventional news reading and brings to you the real face of every information at one click! ! Keep watching.
(2)

Hello Friends press wala channel shows you the facts history and trading videos, you will all support me, because the facts videos will continue to be available to you, we must follow for interested facts and history

20/03/2026
यह गोपालगंज की वायरल सोनी कुमारी है। कल जब जनसूराज के नेता सोनी के यहां गए थे ट्रायसाइकिल देने तो पता चला की उसका अपना प...
20/03/2026

यह गोपालगंज की वायरल सोनी कुमारी है। कल जब जनसूराज के नेता सोनी के यहां गए थे ट्रायसाइकिल देने तो पता चला की उसका अपना पक्का घर नहीं है, बिजली कनेक्शन नहीं था, अपना चापाकल नहीं है।

बिजली तो लग गया, फिर चापाकल के लिए जनसुराज के प्रत्याशी प्रीति किन्नर जी ने कहा की हम कल चापाकल गड़वा देंगे। आज सोनी के आंगन में अपना चापाकल गड़ रहा है।

जन सुराज के नेताओं ने जो काम किया वो बिहार सरकार को करना चाहिए था।

आज Qatar की LNG फैसिलिटी पर तगड़ा हमला करने के बाद ईरान ने इजराइल की तेल रिफाइनरी पर हमला किया है।द जेरूसलम की रिपोर्ट क...
20/03/2026

आज Qatar की LNG फैसिलिटी पर तगड़ा हमला करने के बाद ईरान ने इजराइल की तेल रिफाइनरी पर हमला किया है।

द जेरूसलम की रिपोर्ट के मुताबिक

Israel के Haifa में Bazan ऑयल रिफाइनरी पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से कई बार हमला किया जिसके बाद वहां पर आग लग गई।

हालांकि, वहां पर रेस्क्यू टीम ने पुष्टि की है कि किसी भी खतरनाक पदार्थों का कोई रिसाव नहीं है।

ये युद्ध अब और लंबा होता जा रहा खासकर ईरान और इजराइल दोनों एक दूसरे और ईरान खाड़ी देशों के ऊर्जा क्षेत्रों पर हमले कर रहा है।

अच्छा हुआ मेरा चयन पुलिस विभाग में नहीं हुआ, नहीं तो यह खबर मेरी भी आनी तय थी😂😜 उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत एक ...
20/03/2026

अच्छा हुआ मेरा चयन पुलिस विभाग में नहीं हुआ, नहीं तो यह खबर मेरी भी आनी तय थी😂😜 उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत एक महिला अधिकारी, जिनकी ड्यूटी मिर्जापुर के विंध्याचल धाम मंदिर में लगी थी, मार्ग चेकिंग में ड्यूटी के दौरान सीढ़ियों पर बैठकर ऑनलाइन शॉपिंग करती हुई पाई गईं। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर कहा कि मैडम मोबाइल में व्यस्त हैं और श्रद्धालु अपने मन से आ जा रहे हैं, भीड़ है लेकिन ड्यूटी पर ध्यान नहीं दे रही हैं। जब एक व्यक्ति ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो उन्होंने पूछा कि तुम क्या कर रहे हो? उसने जवाब दिया कि आप शॉपिंग कर रही हैं जबकि आपकी ड्यूटी लगी हुई है। नवरात्रि के दौरान मैडम को ड्यूटी पर ध्यान देना चाहिए, न कि शॉपिंग पर। अगर कोई अनहोनी हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स खुशी-खुशी शादी कर दुल्हन ले आया.बेचारे क...
19/03/2026

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स खुशी-खुशी शादी कर दुल्हन ले आया.

बेचारे को क्या पता था कि जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताने का सपना देख रहा है वो कुछ घंटों के लिए ही साथ है.

दरअसल, शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन घर से रफूचक्कर हो गई. अब ससुरालवाले सिर पीट रहे हैं और सदमे में हैं.

आरोप है कि 25 फरवरी की शाम दुल्हन ने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया और बड़े प्यार से सभी को खिलाया. खाना खाने के कुछ देर बाद परिवार के लोग बेहोश हो गए.

इसी दौरान दुल्हन घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर, 4 से 5 लाख रुपये की चांदी और 18 हजार रुपये नकद समेटकर फरार हो गई.

सुबह जब सुनील की आंख खुली तो दुल्हन गायब थी और घर का मख्य गेट खला मिला.

बच्चा पालने के लिए अगर मुझे किसी के साथ सोना भी पड़े... तो मैं वो भी कर लूंगी।वड़ा पाव गर्ल  के नाम से मशहूर चंद्रिका दी...
11/03/2026

बच्चा पालने के लिए अगर मुझे किसी के साथ सोना भी पड़े... तो मैं वो भी कर लूंगी।

वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित का यह बयान एक Podcast के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि अपने बच्चे की परवरिश के लिए अगर उन्हें कुछ भी करना पड़े, तो वो पीछे नहीं हटेंगी। लोगों की सोच, समाज क्या कहेगा या लोग क्या देखना चाहते हैं - इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

उनका मानना है कि आज के समय में Social Media भी कमाई का एक जरिया बन चुका है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि हजारों लोग इसी प्लेटफॉर्म से अपना घर चला रहे हैं।

चंद्रिका के मुताबिक, उनका मकसद सिर्फ इतना है कि वो मेहनत करके अपने बच्चे का भविष्य बेहतर बना सकें।

लेकिन उनके इस बयान के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।
कुछ लोग इसे एक मां की मजबूरी और हिम्मत बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे गलत सोच मान रहे हैं।

अब सवाल यही है,
क्या बच्चे की जिम्मेदारी निभाने के लिए सच में कोई भी रास्ता सही माना जा सकता है? 🤔

मुंबई के MINOR लड़के ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई की एक महिला मेरे साथ DAILY जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाती है!लड...
11/03/2026

मुंबई के MINOR लड़के ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई की एक महिला मेरे साथ DAILY जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाती है!

लड़के ने थाने में पुलिस को बताया कि मेरे पड़ोस में रहने वाले एक महिला ने मुझे घर बुलाया और मेरे साथ मेरी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती यौन संबंध बनाया।

उसने कहा कि पहली बार था इसलिए वह किसी से बात नहीं पाया लेकिन यह प्रतिदिन ऐसा करने लगी और मेरे ऊपर शादी करने का दबाव बनाने लगी जिसके कारण मैं एक बार अपनी जिंदगी समाप्त करने का भी फैसला कर लिया था...

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी ने 6 बार टी-20 विश्व कप की कप्तानी की लेकिन जीते सिर्फ 1 ही बार। विराट को...
10/03/2026

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी ने 6 बार टी-20 विश्व कप की कप्तानी की लेकिन जीते सिर्फ 1 ही बार। विराट कोहली ने भी 1 टी-20 विश्व कप में कप्तानी की लेकिन हार के बाद छोड़ दी। रोहित शर्मा ने भी 2 टी-20 विश्व कप के मुकाबलों में कप्तानी की लेकिन जीते सिर्फ 1 फाइनल। लेकिन आज सूर्य कुमार यादव ने पहली ही कप्तानी में भारत को विश्व कप की ट्रॉफी दिला दी जो एक बेहतरीन लीडर की निशानी है।

स्टेडियम में मैच के दौरान कैमरा अचानक एक चेहरे पर जा रुका, और फिर वही चेहरा सोशल मीडिया पर छा गया। दरअसल कैमरा अदिति हुं...
10/03/2026

स्टेडियम में मैच के दौरान कैमरा अचानक एक चेहरे पर जा रुका, और फिर वही चेहरा सोशल मीडिया पर छा गया। दरअसल कैमरा अदिति हुंडिया पर गया, जिसके बाद लोग पूछने लगे — क्या यह ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं? दिलचस्प बात यह रही कि अदिति हुंडिया के बगल में बैठे एक शख्स की शक्ल सूर्यकुमार यादव से काफी मिलती-जुलती नजर आई, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। लोग मजाक में कह रहे हैं कि कैमरामैन रोज किसी न किसी को वायरल कर ही देता है। इसी बीच फैंस यह भी कह रहे हैं कि इस वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने दो ट्रॉफी जीत लीं — एक मैदान में और दूसरी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ। वायरल तस्वीरों में ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ नजर आ रहे हैं, जिसके बाद यह पल इंटरनेट पर तेजी से फैल गया।

यूपीएससी कोचिंग संस्थानों की आय अर्जन की क्रोनोलॉजी को समझना आवश्यक है:• जिसने केवल टेस्ट सीरीज़ में भाग लिया, वह भी उनक...
10/03/2026

यूपीएससी कोचिंग संस्थानों की आय अर्जन की क्रोनोलॉजी को समझना आवश्यक है:
• जिसने केवल टेस्ट सीरीज़ में भाग लिया, वह भी उनका छात्र है
• जिसने एक सेमिनार में भाग लिया, वह भी उनका छात्र है
• जिसने यूट्यूब वीडियो देखा, वह भी "हमारी कोचिंग से चयनित" है
• जिसने उनका टेलीग्राम चैनल ज्वाइन किया, वह भी "हमारी मार्गदर्शन में सफल" है
• जिसने केवल एक मॉक इंटरव्यू दिया, वह भी "हमारा परिणाम" है
• जिसने नोट्स पीडीएफ डाउनलोड किया, वह भी "हमारे छात्र" है
• जिसने कभी क्लास नहीं ली, उसका फोटो भी होर्डिंग पर लगा दिया जाता है
• जिसने तीन अलग-अलग कोचिंग की टेस्ट सीरीज़ में भाग लिया, तीनों उसे अपना टॉपर बता देती हैं
• जिसने स्वयं पढ़कर परीक्षा पास की, उसकी मेहनत भी "हमारी रणनीति" बन जाती है
• और जिसने कुछ भी नहीं किया, उसे भी पोस्टर में लिख दिया जाता है "हमारे संस्थान से जुड़े हुए हैं"

🚨 टी20 विश्व कप में सबसे अधिक छक्के 🚨 2007 - क्रेग मैकमिलन (13) 2009 - युवराज सिंह (9) 2010 - कैमरन व्हाइट (12) 2012 - क...
10/03/2026

🚨 टी20 विश्व कप में सबसे अधिक छक्के 🚨 2007 - क्रेग मैकमिलन (13)
2009 - युवराज सिंह (9)
2010 - कैमरन व्हाइट (12)
2012 - क्रिस गेल (16)
2014 - स्टीफन मायबर्ग (13)
2016 - तमीम इकबाल (14)
2021 - जोस बटलर (13)
2022 - सिकंदर रजा (11)
2024 - निकोलस पूरन (17)
2026 - संजू सैमसन (24) संजू सैमसन ने टी20

विश्व कप में 24* छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया!

यूपीएससी ने 301 रैंक को लेकर आज अपनी तरफ से क्लियर कर दिया। उन्होंने कहा- गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ही चयनित हुई हैं। बिह...
10/03/2026

यूपीएससी ने 301 रैंक को लेकर आज अपनी तरफ से क्लियर कर दिया। उन्होंने कहा- गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ही चयनित हुई हैं।

बिहार के भोजपुर की आकांक्षा के दावे को खारिज कर दिया। आकांक्षा रणवीर सेना के संस्थापक रहे ब्रह्मोश्वर मुखिया की पोती थी।

गाजीपुर की आकांक्षा ने रिजल्ट के बाद ही अपने रोल नंबर, इंटरव्यू लेटर जैसे कागज फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। वहीं दूसरी तरफ बिहार की आकांक्षा ऐसा नहीं कर सकी। उन्होंने जो एडमिट कार्ड दिखाया उसमें जो क्यूआर लगा था, उसे स्कैन करने पर दूसरा रोल नंबर बता रहा था।

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Press Wala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Press Wala:

Share